विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. शाम करीब साढ़े चार बजे आकस्मिक घटना घटित हुई, संबंधित कक्ष लॉ विभाग की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से कर्मचारी घायल हो गया और उसके सिर में टांके आए हैं. कर्मचारी को एसएन में भेजा गया. विवि के जनसंपर्क प्रकोष्ठ ने बताया कि घटना के दौरान कर्मचारी बलवीर को कोई गंभीर चोट नहीं आई. सर पर कुछ टांके आये हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें एस.एन. मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. विश्वविद्यालय द्वारा ही उनका सीटी स्कैन एवं एक्स-रे भी कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई. साथ ही बलवीर को 5 दिन का अवकाश भी प्रदान किया गया है. प्राप्त जानकारी एवं पुष्टि विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव वर्मा द्वारा की गई है.
विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. शाम करीब साढ़े चार बजे आकस्मिक घटना घटित हुई, संबंधित कक्ष लॉ विभाग की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से कर्मचारी घायल हो गया और उसके सिर में टांके आए हैं. कर्मचारी को एसएन में भेजा गया. विवि के जनसंपर्क प्रकोष्ठ ने बताया कि घटना के दौरान कर्मचारी बलवीर को कोई गंभीर चोट नहीं आई. सर पर कुछ टांके आये हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें एस.एन. मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. विश्वविद्यालय द्वारा ही उनका सीटी स्कैन एवं एक्स-रे भी कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई. साथ ही बलवीर को 5 दिन का अवकाश भी प्रदान किया गया है. प्राप्त जानकारी एवं पुष्टि विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव वर्मा द्वारा की गई है.
- आगरा जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर नाराज़गी आगरा जिला अस्पताल में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अचानक निरीक्षण कर ओपीडी, इमरजेंसी और वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। #AgraNews #DMInspection #DistrictHospital #HealthSystem #UPNews #HospitalNews #BreakingNews #MedicalFacilities #ManishBansal #Administration2
- Agra Accident: Illegal Basement Digging से Canara Bank की Roof-Wall गिरी | Staff ने भागकर बचाई जान1
- Post by Journalist MAHESH DHARIYA1
- शशांक कुमार मौर्य ने प्रभावशाली ऑल इंडिया रैंक (AIR) 107* हासिल की और सृष्टि श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 966 प्राप्त कर श्री चैतन्या अकादमी वाराणसी के टॉपर बने वाराणसी सेंटर के 21% छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए इंफिनिटी लर्न के 25% छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर NITs और IIITs में गारंटीड सीटें सुनिश्चित कीं इंफिनिटी लर्न के 39% नामांकित छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए वाराणसी: श्री चैतन्या अकादमी, जो इंफिनिटी लर्न की पहल है और बड़े पैमाने पर परिणाम-आधारित शिक्षा देने पर केंद्रित है, ने वाराणसी टेस्ट प्रेप सेंटर से जेईई मेन के परिणामों की घोषणा की। श्री चैतन्या अकादमी ने वाराणसी सेंटर से जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, जिसमें शशांक कुमार मौर्य ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 107* और सृष्टि श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 966 हासिल कर सेंटर टॉपर का स्थान प्राप्त किया। परिणामों ने मजबूत शैक्षणिक उपलब्धियों को उजागर किया है, जिसमें वाराणसी सेंटर के 21% छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए। इसके अलावा, इंफिनिटी लर्न के 25% छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर NITs और IIITs में गारंटीड सीटें सुनिश्चित कीं, जबकि 39% नामांकित छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए। यह उपलब्धि इसके लर्निंग इकोसिस्टम की प्रभावशीलता को दर्शाती है। उपलब्धियों पर बधाई देते हुए श्री चैतन्या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की सीईओ और डायरेक्टर तथा इंफिनिटी लर्न की संस्थापक सुश्री सुषमा बोप्पना ने कहा: “श्री चैतन्या अकादमी की स्थापना इस दृष्टि के साथ की गई थी कि भारत के हर छात्र को उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर मिले। शशांक और सृष्टि जैसे छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखना प्रेरणादायक है। यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस शैक्षणिक वातावरण की ताकत को दर्शाता है जिसमें अनुशासन, फैकल्टी की प्रतिबद्धता, अभिभावकों का सहयोग और छात्र की मेहनत शामिल है। हमें अपने छात्रों और उनके परिवारों पर गर्व है। जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं।” इंफिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या के फाउंडिंग सीईओ श्री उज्ज्वल सिंह ने कहा: “शशांक और सृष्टि की उपलब्धि, साथ ही सभी क्वालिफाई करने वाले छात्रों की सफलता हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य हर छात्र को, खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों के छात्रों को, विश्वस्तरीय शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का आत्मविश्वास देना है। वाराणसी सेंटर लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है और छात्रों को उनके लक्ष्यों के करीब ला रहा है।” उन्होंने सभी छात्रों और उनके परिवारों को बधाई दी तथा फैकल्टी और टीम की सराहना की। शशांक कुमार मौर्य और सृष्टि श्रीवास्तव दोनों ही श्री चैतन्या अकादमी वाराणसी के रेगुलर छात्र हैं। उन्होंने कहा: “जेईई मेन में यह स्कोर हासिल कर हम बहुत खुश हैं। हम अपने मेंटर्स और परिवार के आभारी हैं। अकादमी की फैकल्टी, मॉक टेस्ट और स्टडी मटेरियल ने हमारी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”1
- आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी स्थित भैरों बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब Canara Bank की शाखा की छत और दीवार अचानक गिर गई। हादसे के दौरान बैंक में मौजूद स्टाफ ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैंक से सटी एक प्रॉपर्टी में लंबे समय से अवैध बेसमेंट निर्माण का कार्य चल रहा था। आरोप है कि कई महीनों से लगातार खुदाई की जा रही थी, जिसके चलते इमारत की नींव कमजोर हो गई और यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्माण कार्य को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठाए जा चुके थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बेसमेंट खुदाई और अवैध खनन पर रोक के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की वैधता और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।2
- पेट्रोल पंप पर सरिया से हमला, युवक लहूलुहान रंजिश में दबंगों का कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो जान बचाने भागा युवक, पेट्रोल पंप पर घेरकर बेरहमी से पीटा भीड़ ने दिखाई हिम्मत, हमलावरों की कर दी जमकर धुनाई : लोहे के सरिया से हमला, युवक गंभीर घायल पिनाहट में बवाल, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में...1
- बंजारा समाज के गांवों में इन दिनों सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आम लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात या पानी भरने की स्थिति में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जहां लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ता है। गांव के कई परिवारों का कहना है कि खराब सड़कों की वजह से घरों में पानी भर जाता है और उसे बाहर निकालना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है और उन्होंने जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।4
- सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी एवं चेकिंग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* *इस संबंध में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री भूकर की संयुक्त बाइट ।*1