बुधवार, 16 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*,,,,,,,,,,,,,,,, 🔶UPI के बड़े व्यापारिक भुगतान पर लगेगा 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से होगा लागू 🔶UPI लेनदेन पर शुल्क की तैयारी, क्या यह ट्रंप को खुश करने की कोशिश है: कांग्रेस 🔶सालाना रिपोर्ट: सुरक्षा बलों के तालमेल से जम्मू-कश्मीर में अब सब सामान्य, आतंकवाद से युवाओं का मोहभंग 🔶पाकिस्तान ने 'मोस्ट वॉन्टेड' मसूद अज़हर पर बढ़ाई इनामी रकम 🔶भारत बोला- मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम सिर्फ दिखावा: पाकिस्तान खोखली बातें न करे; भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी है आतंकी 🔶सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे 🔶CJI बोले- राजपाल यादव एक्टिंग में माहिर, भरोसा करना मुश्किल: चेक बाउंस मामले में आखिरी मौका दिया; कोर्ट से 14 बार आदेश, राजपाल ने नहीं माना 🔶कांग्रेस का दावा- नंदीग्राम सीट छोड़ने के लिए तैयार थीं ममता बनर्जी, तृणमूल ने किया इनकार 🔶बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए की मां को उतारा मैदान में, रेजीनगर से शाखारव सरकार उम्मीदवार 🔶बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत: शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका; घर में लगी आग से दो झुलसे 🔶Meta बच्चों से जुड़े यौन शोषण मामलों की जानकारी देगा: भारतीय एजेंसियों को रिपोर्ट करेगा, सरकार से बातचीत के बाद रजामंदी 🔶अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं 🔶होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराया तेल टैंकर, ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका 🔶दिल्ली के 99% पीजी आवासों के पास फायर एनओसी नहीं, क़रीब एक-तिहाई के नक्शे भी मंज़ूर नहीं 🔶ग्राहम स्टेंस हत्या: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सरकार ने दारा सिंह की सज़ा घटाने की अर्ज़ी खारिज़ की 🔶मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या, फार्महाउस भी जलाए 🔶भ्रष्टाचार के 'कुबेर' पर कस गया शिकंजा, भुसावर JEN गोविन्द प्रसाद के ठिकाने से जमीनों का अंबार, नोटों की गड्डियां और चांदी की सिल्लियां जब्त 🔶भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक 'मास्टरस्ट्रोक'! 15 हजार करोड़ी किशाऊ प्रोजेक्ट पर मुहर, अब प्यासे चूरू-सीकर-झुंझुनूं को मिलेगा यमुना का पानी 🔷IND vs AFG 2nd T20 : दूसरे टी20 में टीम इंडिया की 7 विकेट से जीत, सीरीज पर 2-0 से बनाई बढ़त 🔷महिला जूनियर एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

- बयान पर विवाद, पत्रकार संगठन ने जताई आपत्ति गोरखपुर में आयोजित Gen-Z महाजुटान कार्यक्रम के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इस मामले में विभिन्न संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए बयान की आलोचना की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कार्यक्रम में नेहा बोरा ने शिक्षा, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक और सरकार की नीतियों को लेकर तीखी टिप्पणी की। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कथित रूप से इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह कहा कि लोकतंत्र में सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों की आलोचना करने का सभी को अधिकार है। जंतर-मंतर जैसे सार्वजनिक मंचों पर किसी भी व्यक्ति के विचारों और आंदोलनों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपशब्दों और व्यक्तिगत टिप्पणियों का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदू-मुस्लिम सहित समाज के सभी वर्गों के लोग अपना नेता मानते हैं, इसलिए राजनीतिक मतभेदों को मर्यादित भाषा में ही व्यक्त किया जाना चाहिए। रत्नाकर सिंह ने कहा कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता या छात्रा को खुद को हाईलाइट करने के लिए ऐसी भाषा का सहारा नहीं लेना चाहिए, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। उन्होंने प्रशासन से पूरे वीडियो और बयान की निष्पक्ष जांचकरने की मांग की। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे स्वस्थ बहस, तथ्यात्मक आलोचना और संवैधानिक भाषा की परंपरा को मजबूत करें।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ,नेहा बोरा के गोरखपुर में कथित बयान के बाद बढ़ सकती है मुश्किलें..। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ,नेहा बोरा के गोरखपुर में कथित बयान के बाद बढ़ सकती है मुश्किलें..।1
- गोरखपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन मिशन 2027 पर हुई गंभीर चर्चा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान गोरखपुर की विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने राजनीतिक लक्ष्य और संकल्प भी व्यक्त किए।1
- महर्षि कश्यप जयंती पर गोरखपुर में भव्य शोभायात्रा | हजारों की भीड़, डांडिया और आकर्षक झांकियां1
- श्मशान घाट बना मौत का रास्ता: अंतिम संस्कार में पहुंचे तीन लोग करंट की चपेट में, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा* सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में सोमवार को एक अंतिम यात्रा उस समय दहशत में बदल गई, जब श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर गिरे बिजली के पोल और करंट दौड़ रहे तार की चपेट में तीन लोग आ गए। ग्रामीणों की तत्परता से तीनों की जान बच गई, लेकिन घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हरपुर निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र शकल गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में विदेश यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। उनका शव गांव पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए सिकरीगंज के श्मशान घाट पहुंचे। आरोप है कि श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता झाड़-झंखाड़ से पटा था और बीच रास्ते में बिजली का पोल व तार जमीन पर गिरा पड़ा था। रास्ता साफ करने के प्रयास में शिवकुमार (55) पुत्र रामदास, महेंद्र गुप्ता (30) पुत्र शिवनाथ और हरिनंदन गुप्ता (35) पुत्र शिवकुमार गुप्ता करंट की चपेट में आ गए। तीनों को तड़पता देख अंतिम यात्रा में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने लकड़ी और डंडों की मदद से उन्हें तार से अलग कर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद कर्मचारियों को गिरे हुए पोल और तार को ठीक करने के लिए भेजा गया। *अधिशासी अभियंता बोले* अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइन कटवा दी गई थी और गिरे हुए पोल व बिजली के तार को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। *ग्रामीणों का आरोप* ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोगों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो अंतिम यात्रा में बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने श्मशान घाट तक सुरक्षित रास्ता और बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की।1
- गोरखपुर में कल AISA के ‘Gen-Z महाजुटान’ कार्यक्रम में (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया। गोरखपुर में कल AISA के ‘Gen-Z महाजुटान’ कार्यक्रम में (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता और गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि किसी भी मंच से मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अपशब्द बोलना लोकतंत्र और मर्यादा के खिलाफ है।रत्नाकर सिंह ने स्पष्ट किया कि आलोचना का अधिकार है, लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिए; मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलना स्वीकार्य नहीं।उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से न केवल राजनीतिक तनाव बढ़ता है, बल्कि छात्र-युवा आंदोलन की साख भी कमजोर होती है।साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में किसी भी सभा में भाषण की सामग्री पर नजर रखी जाए और मर्यादा उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई हो। #Gorakhpur #AISA #NehaBora #RatnakarSingh #CMYogi #GorakhpurJournalistAssociation #GenZ #StudentPolitics #Maryada #Loktantra #UPPolitics #GorakhpurNews1
- कैंपियरगंज में बिछने लगी सियासी बिसात, काम के मुद्दे पर होगी अग्निपरीक्षा! #नवीनयादव #समाजवादीपार्टी #सपा #भाजपा #BJP #बहुजनसमाजपार्टी #बसपा #BSP #यूपी2027 #उत्तरप्रदेशचुनाव #UPPolitics #UPElection2027 #गोरखपुरसियासत #कैंपियरगंजसियासत #सियासीबिसात #सियासीघमासान #विकासकामुद्दा #विकास #रोजगार #युवाओंकारोजगार #स्वास्थ्यव्यवस्था #जनताकेसवाल #जनताकीआवाज #ग्राउंडरिपोर्ट #राजनीति #उत्तरप्रदेशराजनीति #चुनावीमुद्दा #चुनाव2027 #ABCहिंदुस्तान #ABCHindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- गोरखपुर में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ पीस पार्टी का हल्लाबोल | राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन | Attaullah Shahi1