इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम सिकंदरपुर (बलिया) सीबीएसई द्वारा घोषित सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लीलकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने न केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि समग्र परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय की छात्रा शगुन गुप्ता ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया। द्वितीय स्थान पर रेहान खान ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर दिव्य चौहान 95.00 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें इरम शाद, अंजली राजभर और रिया यादव (94.20%), सेराज अंसारी (93.60%), नीतीश प्रसाद और शुभम कुमार चौहान (92.00%), अशरा अली, पियूष यादव एवं पार्थ सिंह (91.20%) प्रमुख हैं। इसी क्रम में तलथ फिरदोश (90.80%), अभिनव यदुवंशी (90.60%), आर्यन यादव, नंदिता शर्मा (90.20%) तथा अनन्य वर्मा, कसफ परवीन, वानिशा यादव, अबू आमान एवं अंशिका वर्मा (90.00%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है। छात्रों की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित होंगे।

- *थाना उभांव के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो उसके साथ एक ऑडियो प्रसारित हो रहा था। जिसके संबंध में पीड़िता के द्वारा थाना उभांव पर मुकदमा लिखवाया गया था, उस मुकदमें के चार्जशीट के सम्बन्ध में वहाँ के तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम से वार्तालाप हो रहा है, जो अशोभनीय है, इंस्पेक्टर के पदेन दायित्व है, उसके विपरीत है। जिसके आधार पर तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक और वहां के वर्तमान में जो थाना प्रभारी संजय शुक्ला थे, दोनों को प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय जाँच बैठायी गयी है तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया है कि आवेदिका से बात करके इस पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करायें । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇*1
- बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा से जुड़े पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर समाज के प्रहरी थे, वे समाज को दिशा देने वाले नेता थे उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। जब भी कोई बात होती थी तो वे मुखर होकर समाज की लड़ाई लड़ते थे। राजनीति में आपसी मतभेद को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनसे मेरा कोई विरोध नही था। नेता-नेता में कहाॅं लड़ाई होती है। कहा कि निधन की खबर सुनकर शोक श्रद्धांजलि देने आया था। परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि हर किसी को यह सांस्कारिक दुनिया छोड़कर जाना ही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर दिवंगत पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के ग्राम टगुनियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। दिवंगत राजभर के चित्र पर फूल माला चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मीडिया के सवालों के जबाब में कहा कि आज समय रानीतिक बाते करने का तो नही है, किन्तु सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव महिला आरक्षण के विरोधी हैं, यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो विल के खिलाफ उन्हेंसंविधान में बाराबरी का अधिकार दिया है। सदन में अपनी बात रखनी चाहिए थी। कहा कि बीते 24 सालों से हम महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते आ रहे हैं। कहा कि संविधान में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। और लम्बे समय से राजनीति में आरक्षण की बात सिर्फ चर्चा में बनकर रही है। 16,17 व 18 की तिथि लोक सभा में चर्चा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने निर्धारित किया है। इसमें विपक्ष को अपनी बात सदन में रखनी चाहिए। लोकसभा व विधान सभा की सीटे आरक्षण के हिसाब से बढ़ रही हैं। जो विरोध कर रहे हैं वे महिला विरोधी हैं। त्रिस्तरीय आरक्षण की तर्ज पर लोक सभा व विधान सभा का चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने के हम पक्षधर है।1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- लखनऊ के विकासनगर इलाके में टेढ़ी पुलिया के पास झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन झुग्गियों में रखे सिलेंडरों के लगातार फटने से हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फिलहाल नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।1
- घोड़हरा-बलिया के भरोसेमंद नाम जय स्टूडियो के प्रोपराइटर कृष्ण कुमार गुप्ता ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ फोटो या वीडियो बनाना नहीं, बल्कि हर खास पल को यादगार बनाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक 4K DSLR कैमरा, ड्रोन शूट और लाइव टेलीकास्ट जैसी सुविधाओं के जरिए वे ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे बताया कि शादी, तिलक, जन्मदिन, सालगिरह जैसे हर छोटे-बड़े कार्यक्रम को वे पूरी जिम्मेदारी और प्रोफेशनल तरीके से कवर करते हैं। साथ ही पासपोर्ट फोटो, एल्बम, लैमिनेशन व फ्रेमिंग जैसी सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्षों से लोगों का मिला भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और उसी विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। आईए जानते हैं कृष्ण कुमार गुप्ता ने क्या कुछ कहा1
- BALLIA station 🙏 per S later aur lift band ek number perform ka hai yah Chehra1
- नॉर्मल डिलिवरी कराने में कीर्तिमान हासिल कर रही है : डॉ• सुनीता मिश्रा डॉ सुनीता मिश्रा सिवान जिले के मैरवा प्रखंड स्थित आनंद हॉस्पिटल में अपना सेवाएं देती है। बताया जाता है कि डॉक्टर सुनीता मिश्रा अब तक 20000 से ज्यादा नॉर्मल डिलीवरी कर चुकी है और इसमें कई मृत मान हासिल हुआ है कई अवार्ड से सम्मानित किया गया है। तो डॉक्टर सुनीता मिश्रा को लेकर आपका क्या विचार है देखने के लिए फेसबुक के पेज पर और यूट्यूब के चैनल पर rn news 24 को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें ऐसे ही ताजा अपडेट आपके क्षेत्र का मिलता रहेगा शुक्रिया1
- काजीपुर गांव में अंबेडकर जयंती पर AIMIM यूथ जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने श्रद्धालुओं को पिलाया पानी सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के काजीपुर गांव में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर AIMIM यूथ जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के द्वारा पानी पिलाया गया। जिसमें मो अयूब सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव युथ AIMIM मनियर ब्लॉक अध्यक्ष युथ वो वार्ड नंबर 17 जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी कृष्णा नन्द यादव, जिला सचिव खुर्शीद आलम, जिला संगठन मंत्री यूथ ताजुद्दीन साहिल अंसारी, बबलू, हसमुद्दीन आदि ने सभी को मुबारक बाद दी और सभी को पानी पिलाया जय मीम जय भीम के नारे के साथ सभी का आभार व्यक्त किया1