logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एमसीडी की 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों के गठन हेतु 2 अगस्त को होगा मतदान* *अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली* स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग) अधिनियम, 2014 तथा दिल्ली स्ट्रीट वेंडर्स नियम, 2017 के प्रावधानों के तहत नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) की 12 जोनों में गठित की जाने वाली 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों (टीवीसी) के निर्वाचन कराए जाएंगे। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 2 अगस्त, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 4 अगस्त, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। निर्वाचित वेंडर सदस्यों के लिए 12 सीटों का आरक्षण रोस्टर निर्धारित किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जाति (महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय, दिव्यांग (अनारक्षित), सामान्य (महिला) तथा सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सरल, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए हरा (Green), अनुसूचित जाति (महिला) के लिए हल्का बैंगनी (Light Purple), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए पीला (Yellow), अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए नारंगी (Orange), अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय के लिए नीला (Blue), दिव्यांग (अनारक्षित) के लिए हल्का ऑलिव (Light Olive), सामान्य (महिला) के लिए सफेद (White) तथा सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए गुलाबी (Pink) रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान में भाग लेने के लिए प्रत्येक मतदाता को एमसीडी द्वारा जारी फोटोयुक्त तहबाजारी लाइसेंस/सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग (CoV) की मूल प्रति साथ लानी होगी। जिन मतदाताओं के पास फोटोयुक्त CoV/तहबाजारी लाइसेंस उपलब्ध नहीं है, किंतु उनका CoV अथवा सत्यापित यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (UIN) मतदाता सूची में दर्ज है, वे अपनी पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र (EPIC), आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड अथवा फोटोयुक्त पेंशन पहचान पत्र में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। सभी जोनल उपायुक्तों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया का शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि टाउन वेंडिंग कमेटियां (टीवीसी) स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका के संरक्षण एवं उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ दिल्ली में सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं विनियमित स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन समितियों को स्ट्रीट वेंडिंग से संबंधित विषयों, वेंडिंग योजना के निर्माण, वेंडिंग स्थलों के निर्धारण एवं आवंटन तथा स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

12 hrs ago
user_अनिल कुमार गुप्ता
अनिल कुमार गुप्ता
Local News Reporter सीमा पुरी, शाहदरा, दिल्ली•
12 hrs ago
ef388eda-8079-438a-b143-89b1553ed854

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • How to download per certificate in India birth certificate download in Rajasthan birth certificate download in Uttar Pradesh Birth certificate download in Haryana Follow me for more #Birth #viralvideos #death #rap #certificate | Sardarji Emitra
    1
    How to download per certificate in India birth certificate download in Rajasthan birth certificate download in Uttar Pradesh Birth certificate download in Haryana Follow me for more #Birth #viralvideos #death #rap #certificate | Sardarji Emitra
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वीडियो-नीरज चोपड़ा(सिल्वर मैडल🥈🇮🇳) राष्ट्रमंडल खेल 2026, ग्लासगो | भारत का शानदार दिन 🥇🥇 जूडो में इतिहास, भारत ने जीते 2 स्वर्ण अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग और हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को जूडो के पहले स्वर्ण दिलाए 🥈 यामिनी मौर्य और नीरज चोपड़ा को रजत यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा जूडो में रजत पदक जीता, वहीं नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया 🥉 तेजस्विन शंकर और यशवीर सिंह ने दिलाया कांस्य तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का भारत का पहला पदक हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 85.41 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता 🥊 भारतीय मुक्केबाज़ों का दबदबा, सभी 10 फ़ाइनल में भारत के सभी 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुँच गए। इनमें प्रीति पवार, अंकुश पंघाल, जैस्मीन लांबोरिया, अरुंधति चौधरी, जादुमणि सिंह मांडेंगबाम, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच और नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं 🏃 मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम फ़ाइनल में विशाल टी.के., अंसा बाबू, राजेश रमेश और रशदीप कौर की भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई 🌿 लॉन बॉल्स में अजेय भारत भारत की पुरुष युगल टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर अपना विजयी अभियान जारी रखा, जबकि नयनमोनी सैकिया ने महिला एकल स्पर्धा में दूसरी जीत हासिल की 🏅 भारत के अब 23 पदक भारत ने अब तक 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 23 पदक जीत लिए हैं और पदक तालिका में लगभग 8वें स्थान पर बना हुआ है
    1
    वीडियो-नीरज चोपड़ा(सिल्वर मैडल🥈🇮🇳)

राष्ट्रमंडल खेल 2026, ग्लासगो | भारत का शानदार दिन

🥇🥇 जूडो में इतिहास, भारत ने जीते 2 स्वर्ण अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग और हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को जूडो के पहले स्वर्ण दिलाए

🥈 यामिनी मौर्य और नीरज चोपड़ा को रजत यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा जूडो में रजत पदक जीता, वहीं नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया

🥉 तेजस्विन शंकर और यशवीर सिंह ने दिलाया कांस्य तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का भारत का पहला पदक हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 85.41 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता

🥊 भारतीय मुक्केबाज़ों का दबदबा, सभी 10 फ़ाइनल में भारत के सभी 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुँच गए। इनमें प्रीति पवार, अंकुश पंघाल, जैस्मीन लांबोरिया, अरुंधति चौधरी, जादुमणि सिंह मांडेंगबाम, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच और नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं

🏃 मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम फ़ाइनल में विशाल टी.के., अंसा बाबू, राजेश रमेश और रशदीप कौर की भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई

🌿 लॉन बॉल्स में अजेय भारत भारत की पुरुष युगल टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर अपना विजयी अभियान जारी रखा, जबकि नयनमोनी सैकिया ने महिला एकल स्पर्धा में दूसरी जीत हासिल की

🏅 भारत के अब 23 पदक भारत ने अब तक 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 23 पदक जीत लिए हैं और पदक तालिका में लगभग 8वें स्थान पर बना हुआ है
    user_Pro hindustan tv
    Pro hindustan tv
    प्रीत विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • Loni ki Aman garden ka yah video hai yahan per barsat mein 7 foot Pani hota hai 7 foot
    1
    Loni ki Aman garden ka yah video hai yahan per barsat mein 7 foot Pani hota hai 7 foot
    user_Naim
    Naim
    Carpenter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #healthyeating #trendin #health #facebookreel #healthylifestyle #trendingvideo #trendingvideosoninstagram #healthylifestylechange | Hard quiz
    1
    #healthyeating #trendin #health #facebookreel #healthylifestyle #trendingvideo #trendingvideosoninstagram #healthylifestylechange | Hard quiz
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर आंध्र प्रदेश तेलंगाना से चलकर पहुंचे दिया धरना प्रदर्शन और भारत सरकार मांग
    1
    दिल्ली के जंतर मंतर पर आंध्र प्रदेश तेलंगाना से चलकर पहुंचे दिया धरना प्रदर्शन और भारत सरकार मांग
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी की हत्या करकरदूमा कोर्ट ने पूर्व पार्षद #ताहिर_हुसैन समेत 5 को उम्रकैद दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी की हत्या करकरदूमा कोर्ट ने पूर्व पार्षद #ताहिर_हुसैन समेत 5 को उम्रकैद
    1
    दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी की हत्या करकरदूमा कोर्ट ने पूर्व पार्षद #ताहिर_हुसैन समेत 5 को उम्रकैद
दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी की हत्या करकरदूमा कोर्ट ने पूर्व पार्षद #ताहिर_हुसैन समेत 5 को उम्रकैद
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.