Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS मासूम को युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार, बच्ची को झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म
CITY NEWS
CITY NEWS मासूम को युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार, बच्ची को झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by CITY NEWS1
- 12 घंटे में लूट का खुलासा: बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार 🚨 फतेहगढ़। थाना कादरीगेट क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया सामान और अवैध असलहा बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।3
- कन्नौज में योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण का अधिकारियों ने किया अपमान? कन्नौज में योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। #योगी #Kannauj #letest #बीजेपी1
- कन्नौज में कल देर शाम डिस्कवर योर रूट कार्यक्रम आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि की तौर पर कन्नौज सदर विधायक समाज कल्याण मंत्री असींम अरुण को आमंत्रित किया गया था समय से ही समाज कल्याण मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए लेकिन घंटो इंतजार करने के बाद उनके कार्यक्रम पर एसडीएम डीएम व एसपी बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे मंच संचालन कर रही डीएम वैशाली लगातार मंच से असींम अरुण से कह रही थी आप कुछ देर के लिए और रुकिए जल्दी डीएम और एसपी आने वाले हैं तभी कार्यक्रम सुरु होगा अधिक समय होने के बाद अधिकारी नहीं पहुंचे तो असीम अरुण कार्यक्रम को छोड़कर वहां से चले गए ऐसे में अब भाजपा कार्यकर्ताओं में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच के पास हंगामा किया और असींम अरुण के रोकने बाद भी सड़को पर उतरकर विरोध किया कानपुर कन्नौज हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी मौके पर पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के समझाने के बाद भी कार्यकर्ता जिला प्रशासन पर कार्रवाई की बात पर अड़े हैं कहा है कि मंत्री जी का अपमान बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं सह पाएंगे जब कन्नौज सदर विधायक समाज कल्याण मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया तो जिले के आलाधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे मंत्री का अपमान क्यों किया गया।2
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- *रूस–यूक्रेन युद्धऔर अमेरिका ईरान युद्ध से आपने क्या सीखा?*……… *किसी व्यक्ति का एक वाजिब और समझदारी भरा उत्तर:*- “*मेरी सैलरी, मेरा घर, मेरी कार, मेरा व्यवसाय, मेरा नारियल का बाग, मेरे रिश्ते, मेरा पशुधन — ये सब मेरे हैं *केवल तब तक, जब तक मेरा देश सुरक्षित और मजबूत है।* *अन्यथा, सब कुछ धुएँ की तरह उड़कर खत्म होने में देर नहीं लगेगी।”* *आज रूस–यूक्रेन युद्ध में 20 लाख से अधिक यूक्रेनी लोग अपना सब कुछ छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।* *वे भाग्यशाली हैं कि उनके पास पड़ोसी देश हैं जो उन्हें शरण दे रहे हैं।* *लेकिन हमारे बारे में क्या? हम भारतीय कहाँ जा सकते हैं?* *पश्चिम में — पाकिस्तान* *पूर्व में — बांग्लादेश* *दक्षिण में — हिंद महासागर* *उत्तर में — चीन* *और देश के अंदर — गद्दारों की कमी नहीं!* *याद रखिए, हमें शरण देने के लिए कोई दूसरा देश नहीं है।* *इसलिए सस्ती राजनीति और मुफ्त की चीजों से ऊपर उठकर..एक मजबूत राष्ट्र को प्राथमिकता दीजिए*। *देश और वीर सैनिकों के साथ खड़े रहिए।* *मेरा राष्ट्र ही मेरी सुरक्षा है।* *जय हिंद 🇮🇳* *राष्ट्र प्रथम*🚩 *वन्दे मातरम*🚩3
- Post by CITY NEWS1
- माता काली देवी मंदिर पर 47 वां विशाल जागरण आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर 47 वां मां दुर्गा माता का विशाल देवी जागरण एवं महोत्सव का आयोजन किया गया। यह देवी जागरण 47 वर्षों से लगातार दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर पर जारी है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमृतपुर विधान सभा के विधायक सुशील शाक्य ने किया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य ने मां दुर्गा देवी की पूजा-अर्चना व आरती की जागरण में आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। झांकियां देखकर महिलाओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा। यह कार्यक्रम रात भर चला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर 47 वां विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण का आयोजन सरगम म्यूजिकल पार्टी व कानपुर से आए कलाकारों ने किया। विशाल देवी जागरण में कानपुर, आगरा, मैनपुरी,इटावा, छिबरामऊ, आदि सहित आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु और भक्तगण पहुंचे। दरीबा पश्चिम स्थित माता काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया,जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण सुबह से देर रात तक मां के दरबार में पूजा-अर्चना और आरती करते रहे। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि संस्कार समिति के संस्थापक प्रताप सिंह (गुरुजी), संरक्षक करतार सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार व कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मुकुल,अंशुल, गौरव, देवू उर्फ मल्लू,अमरदीप,विक्की सिंह, दिलीप गुप्ता,संदीप शाक्य सुरजीत सैदा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- Jay mata di 🙏🙏🙏🙏1