पुराने भोपाल के इतवारा क्षेत्र में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' और 'मिशन ड्रग फ्री भोपाल' अभियान के तहत शनिवार देर रात पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने घनी आबादी वाले इतवारा में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस टीमों ने करीब 60 से 70 मकानों की अचानक तलाशी ली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि तस्करों ने कई मकानों में फर्श के नीचे गुप्त तहखाने बना रखे थे। इन्हीं तहखानों और कपड़ों के बीच में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच के अनुसार, इतवारा क्षेत्र से थोक स्तर पर गांजे की सप्लाई भोपाल के विभिन्न इलाकों और आसपास के जिलों तक की जाती थी। फिलहाल जब्ती की कार्रवाई जारी है और बरामद गांजे की कुल मात्रा का आकलन किया जा रहा है। एसीपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि इलाके में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और भंडारण की सूचना मिलने पर यह विशेष कार्रवाई की गई है। संकरी गलियों और घनी आबादी में स्थानीय महिलाओं के संभावित विरोध से निपटने और शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इतवारा के साथ-साथ छोला, तलैया और आरिफ नगर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत निगरानी रखी जा रही है ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
पुराने भोपाल के इतवारा क्षेत्र में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' और 'मिशन ड्रग फ्री भोपाल' अभियान के तहत शनिवार देर रात पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने घनी आबादी वाले इतवारा में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस टीमों ने करीब 60 से 70 मकानों की अचानक तलाशी ली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि तस्करों ने कई मकानों में फर्श के नीचे गुप्त तहखाने बना रखे थे। इन्हीं तहखानों और कपड़ों के बीच में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच के अनुसार, इतवारा क्षेत्र से
थोक स्तर पर गांजे की सप्लाई भोपाल के विभिन्न इलाकों और आसपास के जिलों तक की जाती थी। फिलहाल जब्ती की कार्रवाई जारी है और बरामद गांजे की कुल मात्रा का आकलन किया जा रहा है। एसीपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि इलाके में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और भंडारण की सूचना मिलने पर यह विशेष कार्रवाई की गई है। संकरी गलियों और घनी आबादी में स्थानीय महिलाओं के संभावित विरोध से निपटने और शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इतवारा के साथ-साथ छोला, तलैया और आरिफ नगर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत निगरानी रखी जा रही है ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
- भोपाल में भोपाल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को भोपाल ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविन्द गोयल ने संबोधित किया।2
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने भोपाल में एक विजय यात्रा निकाली और ढोल-नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने इस इस्तीफे को छात्रों और जनता के संघर्ष की जीत बताया है। विजय यात्रा के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लाखों छात्रों के संघर्ष, लोकतांत्रिक दबाव और जवाबदेही की मांग की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि आज के दिन ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत होती है। जब युवा एकजुट होकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ अपनी बात रखते हैं, तो सत्ता को भी झुकना पड़ता है। उन्होंने इस जीत को उन सभी छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने वाले लोगों को समर्पित किया है जिन्होंने अपने भविष्य की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सुधार सुनिश्चित करना ही अगला कदम है।1
- जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर CJP ने बड़ा दावा करते हुए इसे समाप्त करने की घोषणा की है। CJP का कहना है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग को स्वीकार कर लिया है। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के अनुसार, सरकार इस संबंध में लिखित आश्वासन देने पर भी सहमत हो गई है, जिसके बाद जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन को खत्म करने का फैसला लिया गया। हालांकि, यह पूरी जानकारी CJP प्रवक्ता के सार्वजनिक बयान पर आधारित है और स्वतंत्र रूप से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- मध्य प्रदेश जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जीआरपी को एक नाबालिग बालिका मिली, जिससे उसके पिता द्वारा ही भिक्षावृत्ति कराई जा रही थी।1
- केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में देश ने शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक तरक्की की है। उन्होंने पूर्व मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के माध्यम से देश के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिली है। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि वे अपनी पूरी क्षमता और लगन से इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।1
- भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहारपुर में शनिवार देर रात करीब 2:40 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। बदमाशों ने घरों के बाहर खड़े कई वाहनों पर पथराव कर उनके कांच फोड़ दिए, जिससे पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस तोड़फोड़ में पत्रकार सन्तोष कुमार की कार भी निशाना बनी और उसके कांच टूट गए। पत्रकार सन्तोष कुमार ने बताया कि देर रात घर के बाहर तेज आवाजें सुनाई देने पर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखने पर उनकी कार सहित कॉलोनी में खड़े अन्य वाहनों के कांच टूटे हुए मिले। इसके बाद मौके पर रहवासियों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे और डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल को फोन पर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहारपुर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं और आए दिन चोरी तथा तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्र में लगातार डर बना हुआ है। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।1