logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन महोत्सव में हरियाली और परंपरा का अद्भुत संगम सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने सहपाठियों की कलाई पर बांधी राखी, सावन महोत्सव में हरियाली और परंपरा का अद्भुत संगम सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने सहपाठियों की कलाई पर बांधी राखी, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा अलीगंज। सावन माह के अंतिम दौर में अलीगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं रंगोली कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अलीगंज स्थित नमन विद्या पब्लिक स्कूल परिसर में सावन महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान हरियाली, संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों का सुंदर संगम देखने को मिला। महोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर को हरे-भरे पौधों, रंग-बिरंगे झूमरों, फूलों और आकर्षक पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सावन से जुड़ी कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन जीत लिया। इसके बाद रंगोली, मेहंदी और राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं छात्राओं ने सुंदर मेहंदी रचाई। सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया। विद्यालय के डायरेक्टर वेद प्रकाश ने बच्चों को सावन माह की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और लोक परंपराओं के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” और “सावन आया, खुशियां लाया” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंत में विद्यालय के संचालक वेद प्रकाश एवं प्राचार्य अर्चना कुमारी ने बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर डायरेक्टर वेद प्रकाश, प्रिंसिपल अर्चना कुमारी, वाइस प्रिंसिपल अर्चना मुर्मू, शिक्षक पवन कुमार, मुकेश कुमार, रंजय कुमार, अभिषेक कुमार,आश्विन कुमार, निधि कुमारी, मग्यवानी श्री, अपेक्षा, तमन्ना प्रवीण, शहनाज़ खान,नेहा कुमारी, कुमारी नेहा, संगीता कुमारी, करिश्मा कुमारी, निशा कुमारी,सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Md Mumtaz
Md Mumtaz
Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
1 hr ago
eea44ac7-fd3f-4879-b5e8-c9b5c40f6ce9

सावन महोत्सव में हरियाली और परंपरा का अद्भुत संगम सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने सहपाठियों की कलाई पर बांधी राखी, सावन महोत्सव में हरियाली और परंपरा का अद्भुत संगम सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने सहपाठियों की कलाई पर बांधी राखी, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा अलीगंज। सावन माह के अंतिम दौर में अलीगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं रंगोली कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अलीगंज स्थित नमन विद्या पब्लिक स्कूल परिसर में सावन महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान हरियाली, संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों

002ccb24-1af1-4806-8b35-16db6dfdb69c

का सुंदर संगम देखने को मिला। महोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर को हरे-भरे पौधों, रंग-बिरंगे झूमरों, फूलों और आकर्षक पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सावन से जुड़ी कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन जीत लिया। इसके बाद रंगोली, मेहंदी और राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं छात्राओं ने सुंदर मेहंदी रचाई। सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के

66b62977-c6ce-4520-82d9-e6c28ca38d59

स्नेह और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया। विद्यालय के डायरेक्टर वेद प्रकाश ने बच्चों को सावन माह की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और लोक परंपराओं के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” और “सावन आया, खुशियां लाया” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंत में विद्यालय के संचालक वेद प्रकाश एवं प्राचार्य अर्चना कुमारी ने बच्चों को प्रकृति से जुड़ने

0e6fea4d-3caa-4338-86d4-399c86b5bd10

और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर डायरेक्टर वेद प्रकाश, प्रिंसिपल अर्चना कुमारी, वाइस प्रिंसिपल अर्चना मुर्मू, शिक्षक पवन कुमार, मुकेश कुमार, रंजय कुमार, अभिषेक कुमार,आश्विन कुमार, निधि कुमारी, मग्यवानी श्री, अपेक्षा, तमन्ना प्रवीण, शहनाज़ खान,नेहा कुमारी, कुमारी नेहा, संगीता कुमारी, करिश्मा कुमारी, निशा कुमारी,सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई में महंगाई के खिलाफ हंगामा! चीनी-प्याज के दाम पर PM मोदी का पुतला दहन
    1
    जमुई में महंगाई के खिलाफ हंगामा! चीनी-प्याज के दाम पर PM मोदी का पुतला दहन
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
    1
    डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
    user_Mukesh kumar
    Mukesh kumar
    जमुई, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • बड़ीबाग में प्रशासनिक बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों का परिचालन, हादसे का खतरा; वीडियो वायरल जमुई। खैरा प्रखंड के बड़ीबाग चौक के समीप प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरियर को हटाकर बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों को रास्ता दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धेश्वर बालू घाट से आने वाले बालू लदे ट्रकों को संवेदक के मुंशी द्वारा कथित तौर पर बैरियर हटाकर इस मार्ग से पार कराया जा रहा है। यदि यह आरोप सही है तो इससे प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बड़ीबाग चौक के समीप स्थित पुलिया की स्थिति पहले से ही जर्जर है। ऐसे में लगातार बालू लदे भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है और उसी रास्ते से आवागमन का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कथित तौर पर बालू लदे ट्रकों को इस मार्ग से गुजारे जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाया है तो उसे हटाकर ट्रकों को पार कराना गंभीर मामला है। जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों का परिचालन किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। खासकर व्यस्त चौक के समीप इस तरह के वाहनों के आवागमन से राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, बैरियर हटाकर भारी वाहनों को पार कराने के आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही बालू लदे भारी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराया जाए। लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए यदि समय रहते भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    बड़ीबाग में प्रशासनिक बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों का परिचालन, हादसे का खतरा; वीडियो वायरल
जमुई।  खैरा प्रखंड के बड़ीबाग चौक के समीप प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरियर को हटाकर बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों को रास्ता दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धेश्वर बालू घाट से आने वाले बालू लदे ट्रकों को संवेदक के मुंशी द्वारा कथित तौर पर बैरियर हटाकर इस मार्ग से पार कराया जा रहा है। यदि यह आरोप सही है तो इससे प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, बड़ीबाग चौक के समीप स्थित पुलिया की स्थिति पहले से ही जर्जर है। ऐसे में लगातार बालू लदे भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है और उसी रास्ते से आवागमन का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कथित तौर पर बालू लदे ट्रकों को इस मार्ग से गुजारे जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाया है तो उसे हटाकर ट्रकों को पार कराना गंभीर मामला है। जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों का परिचालन किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। खासकर व्यस्त चौक के समीप इस तरह के वाहनों के आवागमन से राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, बैरियर हटाकर भारी वाहनों को पार कराने के आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही बालू लदे भारी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराया जाए।
लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए यदि समय रहते भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • गर्दनीबाग धरना स्थल पर आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी बिहार की बेटी जानवी और और उनके माँ ने क्या कहा जानिए ! गर्दनीबाग धरना स्थल पर आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी बिहार की बेटी जानवी और और उनके माँ ने क्या कहा जानिए !
    1
    गर्दनीबाग धरना स्थल पर आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी बिहार की बेटी जानवी और और उनके माँ ने क्या कहा जानिए !
गर्दनीबाग धरना स्थल पर आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी बिहार की बेटी जानवी और और उनके माँ ने क्या कहा जानिए !
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • Cm योगी जी ने PM Modi के लिए अभद्र बोलने वाली लड़की का जिक्र करते हुए Congress और Rahul पर बोला सुनिए
    1
    Cm योगी जी ने PM Modi के लिए अभद्र बोलने वाली लड़की का जिक्र करते हुए Congress और Rahul पर बोला सुनिए
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Singer जमुई, जमुई, बिहार•
    8 hrs ago
  • राखी के बाजार में छाईं झाझा की सृष्टि-अंकिता, सृष्टि और अंकिता की हस्तनिर्मित फोटो राखियों की बढ़ी मांग, पढ़ाई के साथ आगे बढ़ा रहीं मां का अधूरा सपना..... जमुई के झाझा की चचेरी बहनें सृष्टि और अंकिता रक्षाबंधन के लिए अनोखी और खूबसूरत हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रही हैं। दोनों बहनें कई वर्षों से आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी हैं और अलग-अलग अवसरों के लिए अपने हाथों से सजावटी व उपयोगी वस्तुएं बनाती हैं। इस बार रक्षाबंधन के लिए उन्होंने कई तरह की राखियां तैयार की हैं, जिसमें फोटो वाली राखियों की खास मांग है। लोग अपने भाई-बहन की तस्वीर लगवाकर राखियों को व्यक्तिगत और यादगार बना रहे हैं। सृष्टि बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही क्राफ्ट बनाने का शौक था। स्कूल के दिनों से ही वह अलग-अलग तरह की चीजें बनाया करती थीं। अपनी मां को कढ़ाई-बुनाई करते देखकर उनका रुझान इस कला की ओर बढ़ा और धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया। रक्षाबंधन के लिए दोनों बहनों ने करीब 10 दिन पहले राखियां बनाना शुरू किया और सृष्टि के मुताबिक अब तक उन्हें 500 से अधिक राखियों के ऑर्डर मिल चुके हैं। ग्राहक WhatsApp और Instagram के जरिए उनसे संपर्क कर राखियां मंगवा रहे हैं। अंकिता कहती हैं कि क्राफ्ट बनाना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक सुकून भरा अनुभव है। दोनों बहनें साथ बैठकर क्राफ्ट तैयार करती हैं और पढ़ाई के साथ अपने हुनर को भी आगे बढ़ा रही हैं। सृष्टि ग्रेजुएशन के चौथे सेमेस्टर में हैं, जबकि अंकिता दूसरे सेमेस्टर में पढ़ रही हैं। दोनों बहनों ने मिलकर एक शानदार इग्लू मॉडल भी तैयार किया है, जो उनकी रचनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण है। उनके माता-पिता भी उनके इस हुनर को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करते हैं। लेकिन इस कहानी के पीछे एक भावुक वजह भी है। सृष्टि बताती हैं कि उनकी मां भी कभी इसी तरह का काम करती थीं, लेकिन अपने हुनर को बड़े स्तर तक नहीं ले जा सकीं। अब सृष्टि और अंकिता अपनी मां के उसी अधूरे सपने को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। ❤️ झाझा की इन दो बेटियों की मेहनत, हुनर और मां के सपने को पूरा करने की कहानी जरूर देखें। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    1
    राखी के बाजार में छाईं झाझा की सृष्टि-अंकिता, सृष्टि और अंकिता की हस्तनिर्मित फोटो राखियों की बढ़ी मांग, पढ़ाई के साथ आगे बढ़ा रहीं मां का अधूरा सपना.....
जमुई के झाझा की चचेरी बहनें सृष्टि और अंकिता रक्षाबंधन के लिए अनोखी और खूबसूरत हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रही हैं। दोनों बहनें कई वर्षों से आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी हैं और अलग-अलग अवसरों के लिए अपने हाथों से सजावटी व उपयोगी वस्तुएं बनाती हैं।
इस बार रक्षाबंधन के लिए उन्होंने कई तरह की राखियां तैयार की हैं, जिसमें फोटो वाली राखियों की खास मांग है। लोग अपने भाई-बहन की तस्वीर लगवाकर राखियों को व्यक्तिगत और यादगार बना रहे हैं।
सृष्टि बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही क्राफ्ट बनाने का शौक था। स्कूल के दिनों से ही वह अलग-अलग तरह की चीजें बनाया करती थीं। अपनी मां को कढ़ाई-बुनाई करते देखकर उनका रुझान इस कला की ओर बढ़ा और धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया।
रक्षाबंधन के लिए दोनों बहनों ने करीब 10 दिन पहले राखियां बनाना शुरू किया और सृष्टि के मुताबिक अब तक उन्हें 500 से अधिक राखियों के ऑर्डर मिल चुके हैं। ग्राहक WhatsApp और Instagram के जरिए उनसे संपर्क कर राखियां मंगवा रहे हैं।
अंकिता कहती हैं कि क्राफ्ट बनाना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक सुकून भरा अनुभव है। दोनों बहनें साथ बैठकर क्राफ्ट तैयार करती हैं और पढ़ाई के साथ अपने हुनर को भी आगे बढ़ा रही हैं। सृष्टि ग्रेजुएशन के चौथे सेमेस्टर में हैं, जबकि अंकिता दूसरे सेमेस्टर में पढ़ रही हैं।
दोनों बहनों ने मिलकर एक शानदार इग्लू मॉडल भी तैयार किया है, जो उनकी रचनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण है। उनके माता-पिता भी उनके इस हुनर को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करते हैं।
लेकिन इस कहानी के पीछे एक भावुक वजह भी है। सृष्टि बताती हैं कि उनकी मां भी कभी इसी तरह का काम करती थीं, लेकिन अपने हुनर को बड़े स्तर तक नहीं ले जा सकीं। अब सृष्टि और अंकिता अपनी मां के उसी अधूरे सपने को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं।
❤️ झाझा की इन दो बेटियों की मेहनत, हुनर और मां के सपने को पूरा करने की कहानी जरूर देखें।
🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | 8 जिलों में बाढ़ का खतरा, SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश, पत्नी का मर्डर बिहार दिनभर में देखिए बिहार की 10 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें। आज के बुलेटिन में बाढ़ के बढ़ते खतरे, अपराध और पुलिस से जुड़ी बड़ी घटनाओं समेत प्रदेश की अन्य अहम खबरें शामिल हैं। 🌊 1️⃣ बिहार के 8 जिलों में बाढ़ का खतरा गंगा के बढ़ते जलस्तर और नदी के उफान से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। 🚔 2️⃣ SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश एक मामले में SUV सवार द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 🔴 3️⃣ पत्नी की हत्या से सनसनी बिहार में पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 4️⃣ बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। 5️⃣ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। 6️⃣ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है। 7️⃣ बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी खबरें प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिनभर कई महत्वपूर्ण और स्थानीय खबरें सामने आईं। 8️⃣ बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन अलर्ट संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। 9️⃣ अपराध की अन्य बड़ी खबरें बिहार के अलग-अलग हिस्सों से अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई अपडेट सामने आए। 🔟 दिनभर की बाकी बड़ी खबरें राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम और बिहार की अन्य महत्वपूर्ण खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में मिलेगा। 📌 वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय Comment में बताएं। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    1
    बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | 8 जिलों में बाढ़ का खतरा, SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश, पत्नी का मर्डर
बिहार दिनभर में देखिए बिहार की 10 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें। आज के बुलेटिन में बाढ़ के बढ़ते खतरे, अपराध और पुलिस से जुड़ी बड़ी घटनाओं समेत प्रदेश की अन्य अहम खबरें शामिल हैं।
🌊 1️⃣ बिहार के 8 जिलों में बाढ़ का खतरा
गंगा के बढ़ते जलस्तर और नदी के उफान से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
🚔 2️⃣ SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश
एक मामले में SUV सवार द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
🔴 3️⃣ पत्नी की हत्या से सनसनी
बिहार में पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
4️⃣ बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा
नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
5️⃣ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
6️⃣ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।
7️⃣ बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी खबरें
प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिनभर कई महत्वपूर्ण और स्थानीय खबरें सामने आईं।
8️⃣ बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन अलर्ट
संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।
9️⃣ अपराध की अन्य बड़ी खबरें
बिहार के अलग-अलग हिस्सों से अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई अपडेट सामने आए।
🔟 दिनभर की बाकी बड़ी खबरें
राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम और बिहार की अन्य महत्वपूर्ण खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में मिलेगा।
📌 वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय Comment में बताएं।
🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    21 hrs ago
  • BTSC ड्रेसर छात्रों का बड़ा ऐलान: 'मेरिट लिस्ट में धांधली बर्दाश्त नहीं, सरकार पूरी करे हमारी मांगें'" BTSC ड्रेसर छात्रों का बड़ा ऐलान: 'मेरिट लिस्ट में धांधली बर्दाश्त नहीं, सरकार पूरी करे हमारी मांगें'"
    1
    BTSC ड्रेसर छात्रों का बड़ा ऐलान: 'मेरिट लिस्ट में धांधली बर्दाश्त नहीं, सरकार पूरी करे हमारी मांगें'"
BTSC ड्रेसर छात्रों का बड़ा ऐलान: 'मेरिट लिस्ट में धांधली बर्दाश्त नहीं, सरकार पूरी करे हमारी मांगें'"
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.