logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी

9 hrs ago
user_Ghanshyam Verma
Ghanshyam Verma
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा। रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।
    1
    रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।
रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोसाईगंज में 76वां सालाना उर्स 25 से, चार दिन होंगे सूफियाना कार्यक्रम सुल्तानपुर। खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू होगा। चार दिवसीय उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को कादरिया तरही मुशायरा, 26 सितंबर को महफिल-ए-वअज और 27 सितंबर को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली का आयोजन होगा। 28 सितंबर को उर्स के अंतिम दिन महफिल-ए-मुबारकबाद होगी। आयोजकों ने जायरीनों और अकीदतमंदों से उर्स में पहुंचकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की है।
    1
    गोसाईगंज में 76वां सालाना उर्स 25 से, चार दिन होंगे सूफियाना कार्यक्रम
सुल्तानपुर। खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू होगा। चार दिवसीय उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को कादरिया तरही मुशायरा, 26 सितंबर को महफिल-ए-वअज और 27 सितंबर को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली का आयोजन होगा। 28 सितंबर को उर्स के अंतिम दिन महफिल-ए-मुबारकबाद होगी। आयोजकों ने जायरीनों और अकीदतमंदों से उर्स में पहुंचकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की है।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल* लम्भुआ, सुलतानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    3
    *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल*
लम्भुआ, सुलतानपुर
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला।
घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    1
    सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा
कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश
सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है।
शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तेज अज्ञात डीजे चलाने वाले पर दर्ज हुआ फिर FIR जल्द ही होगी गिरफ्तारी । *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    1
    तेज अज्ञात डीजे चलाने  वाले पर दर्ज हुआ फिर  FIR  जल्द ही होगी गिरफ्तारी ।
*थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    user_Raj Bahadur patrakar
    Raj Bahadur patrakar
    Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर अकबरपुर तहसील क्षेत्र के आरियापहाड़पुर गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में पानी भरने से सड़क पर आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक युवक ने जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में युवक ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए गांव की समस्या का समाधान नहीं कराने की बात कही है। हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है। जनपद अम्बेडकरनगर से ब्यूरो चीफ रामतिलक बिश्वकर्मा। अम्बेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर अकबरपुर तहसील क्षेत्र के आरियापहाड़पुर गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में पानी भरने से सड़क पर आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक युवक ने जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में युवक ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए गांव की समस्या का समाधान नहीं कराने की बात कही है। हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है। जनपद अम्बेडकरनगर से ब्यूरो चीफ रामतिलक बिश्वकर्मा।
    1
    अम्बेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के आरियापहाड़पुर गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि गांव में पानी भरने से सड़क पर आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक युवक ने जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वीडियो में युवक ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए गांव की समस्या का समाधान नहीं कराने की बात कही है।

हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।

जनपद अम्बेडकरनगर से ब्यूरो चीफ रामतिलक बिश्वकर्मा।
अम्बेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के आरियापहाड़पुर गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि गांव में पानी भरने से सड़क पर आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक युवक ने जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
वीडियो में युवक ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए गांव की समस्या का समाधान नहीं कराने की बात कही है।
हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।
जनपद अम्बेडकरनगर से ब्यूरो चीफ रामतिलक बिश्वकर्मा।
    user_राम तिलक विश्वकर्मा पत्रकार
    राम तिलक विश्वकर्मा पत्रकार
    अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद* *रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*
    1
    रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*
*रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज* सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    1
    *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज*
सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं।
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    1
    जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव
मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर  हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए 
वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है।
बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.