एमसीडी के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में बड़ा कदम, महापौर प्रवेश वाही ने आयुक्त को लिखा पत्र अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली नई दिल्ली, 31 जुलाई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर प्रवेश वाही ने संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके नियमितीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पत्र लिखा है। महापौर ने ए, बी और सी श्रेणी के स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर कार्यरत पात्र संविदा कर्मचारियों के एकमुश्त नियमितीकरण की संभावनाओं पर 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने कहा कि निगम द्वारा सीधे भर्ती किए गए अनेक संविदा कर्मचारी वर्षों से नियमित पदों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं और आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताओं को भी पूरा करते हैं। इनमें कई कर्मचारी अपनी आयु का बड़ा हिस्सा निगम की सेवा में समर्पित कर चुके हैं तथा कई अन्य सरकारी नौकरियों की अधिकतम आयु सीमा भी पार कर चुके हैं। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के अनुभव और योगदान को देखते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करना निगम की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों, संवैधानिक प्रावधानों और प्रचलित भर्ती नियमों के अनुरूप ही लिया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा उठाए गए समान कदमों का भी अध्ययन करने को कहा गया है। महापौर ने सभी विभागों में पात्र संविदा कर्मचारियों की विभागवार पहचान करने, उनकी योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि वे स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर कार्यरत हों। जहां नियमित पद उपलब्ध नहीं हैं, वहां कानून और वित्तीय स्वीकृति के अधीन सुपरन्यूमरेरी पद सृजित करने की संभावना पर भी विचार करने का सुझाव दिया गया है। पत्र में यह भी प्रस्ताव रखा गया है कि पात्र कर्मचारियों को एकमुश्त नियमितीकरण का लाभ दिया जाए या कम से कम उन्हें संबंधित नियमित पद की सेवानिवृत्ति आयु तक सेवा में बनाए रखने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा 'समान कार्य के लिए समान वेतन' के सिद्धांत के अनुरूप नियमित कर्मचारियों के समान प्रवेश स्तर का वेतन, महंगाई भत्ता, सेवा लाभ, अवकाश सुविधाएं और कर्मचारी कल्याण योजनाओं का लाभ देने की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा गया है। महापौर ने यह भी निर्देश दिया कि जिन रिक्त पदों पर वर्तमान में संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां नियमित भर्ती की प्रक्रिया इस प्रकार संचालित की जाए कि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के रोजगार पर कोई संकट उत्पन्न न हो। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों को केवल मानव संसाधन नहीं, बल्कि शहर की सेवाओं की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति मानता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्षों से समर्पण के साथ सेवा देने वाले कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए विधिसम्मत और न्यायसंगत समाधान खोजने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

- सबसे सस्ती पटाखे1
- कांग्रेस कॉकरोच केजरीवाल के विरोधमें जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन हिंदू यूनाइटेड फंड का दी बड़ी चेतावनी1
- आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने NEET PAPER को लेकर सरकार पर साधा निशाना आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने NEET PAPER को लेकर सरकार पर साधा निशाना1
- Real 🟥 संसद के बाहर पप्पू यादव का हंगामा, भगवा और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर तीखी नोकझोंक। Pro Hindustan TV Ravinder Kumar ⚡ राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद के बाहर गरजे पप्पू यादव, जमकर हुआ राजनीतिक बवाल।1
- #अनूपशहर #गंगातलहटी पर #अवैध_प्लाटिंग के #आरोप पर #SDM #अनूपशहर ने 7-सदस्यीय टीम गठित जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट मांगी #अनूपशहर में #गंगातलहटी पर #अवैध_प्लाटिंग के आरोप पर #SDM #अनूपशहर ने 7-सदस्यीय टीम गठित जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट मांगी1
- 20 जुलाई की घटना कोलेकर दिल्ली पुलिस केपक्ष में आए रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी CJP पर होगी बड़ी कार्रवाई1
- लोहरदगा में अपराधी बेलगाम... गली गली में युवा हथियार लेकर घूम रहे हैं...1