logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UP वालों के लिए बड़ी खबर! रात 10 बजे के बाद तेज शोर पर रोक 🚫

1 hr ago
user_Kapil Kumar
Kapil Kumar
Plumber सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

UP वालों के लिए बड़ी खबर! रात 10 बजे के बाद तेज शोर पर रोक 🚫

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ में सर्राफा कारोबारियों में नाराजगी, एक दिवसीय बंद का ऐलान प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील के बाद लखनऊ के सर्राफा कारोबारियों में विरोध बढ़ गया है। Lucknow Mahanagar Sarrafa Association ने इसके विरोध में एक दिवसीय बंदी का आवाहन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष Manish Kumar Verma ने कहा कि वैश्विक मंदी और बदलती आर्थिक नीतियों के चलते सर्राफा बाजार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सोना न खरीदने की अपील से कारोबार पर और बड़ा असर पड़ेगा।
    1
    लखनऊ में सर्राफा कारोबारियों में नाराजगी, एक दिवसीय बंद का ऐलान
प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील के बाद लखनऊ के सर्राफा कारोबारियों में विरोध बढ़ गया है।
Lucknow Mahanagar Sarrafa Association ने इसके विरोध में एक दिवसीय बंदी का आवाहन किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष Manish Kumar Verma ने कहा कि वैश्विक मंदी और बदलती आर्थिक नीतियों के चलते सर्राफा बाजार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सोना न खरीदने की अपील से कारोबार पर और बड़ा असर पड़ेगा।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”* *“विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”* लखनऊ। O. P. Srivastava ने आज अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर “स्व जनगणना अभियान” में सहभागिता करते हुए स्वयं की जनगणना कराई। इस अवसर पर नगर निगम के जोनल अधिकारी एवं उनकी टीम ने विधायक जी का ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरवाकर अभियान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव ने जनगणना को देश के विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि — “जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने का माध्यम है। सही जनगणना से सरकार को जनता की वास्तविक आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और जनकल्याण की योजनाएं प्रभावी ढंग से बनाई जाती हैं। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जब हर व्यक्ति अपनी सही जानकारी देगा, तभी देश की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाएंगी।” उन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जनगणना अभियान में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”*

*“विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका”*
लखनऊ। O. P. Srivastava ने आज अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर “स्व जनगणना अभियान” में सहभागिता करते हुए स्वयं की जनगणना कराई। इस अवसर पर नगर निगम के जोनल अधिकारी एवं उनकी टीम ने विधायक जी का ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरवाकर अभियान की प्रक्रिया पूर्ण कराई।
इस दौरान विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव ने जनगणना को देश के विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि —
“जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने का माध्यम है। सही जनगणना से सरकार को जनता की वास्तविक आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और जनकल्याण की योजनाएं प्रभावी ढंग से बनाई जाती हैं। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जब हर व्यक्ति अपनी सही जानकारी देगा, तभी देश की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाएंगी।”
उन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जनगणना अभियान में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM शेख ताहिर सिद्दीकी का तीखा हमला ! भारतीय जनता पार्टी के नेता महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा दिए गए बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब एवं उनकी पार्टी पर विवादित बयान के विरोध में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM शेख ताहिर सिद्दीकी का तीखा हमला !
    1
    उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM शेख ताहिर सिद्दीकी का तीखा हमला !
भारतीय जनता पार्टी के नेता महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा दिए गए बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब एवं उनकी पार्टी पर विवादित बयान के विरोध में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM शेख ताहिर सिद्दीकी का तीखा हमला !
    user_MUSTAQEEM MALIK
    MUSTAQEEM MALIK
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आगरा में धूम चौथी बार राष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष बने रिजवान कुर्रेशी। आगरा मे राष्ट्रीय मानवधिकार सर्वेक्षण द्वारा चौथी बार रिज़वान कुर्रेशी को आगरा शहर अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर आगरा के राजनगर स्थित उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया जहां जनता ने उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया साथ ही रिज़वान कुर्रेशी ने इस दौरान बताया की संगठन ने उनपर चौथी बार विश्वास जताया है वह उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने बताया की व गरीब मज़लुमो की आवाज़ उठाते रहेंगे आगरा से नईम बक्श की रिपोर्ट आगरा
    1
    आगरा में धूम चौथी बार राष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष बने रिजवान कुर्रेशी।
आगरा मे राष्ट्रीय मानवधिकार सर्वेक्षण द्वारा चौथी बार रिज़वान कुर्रेशी को आगरा शहर अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर आगरा के राजनगर स्थित उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया जहां जनता ने उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया साथ ही रिज़वान कुर्रेशी ने इस दौरान बताया की  संगठन ने उनपर चौथी बार विश्वास जताया है वह उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने बताया की व गरीब मज़लुमो की आवाज़ उठाते रहेंगे आगरा से नईम बक्श की रिपोर्ट आगरा
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट। थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ एवं प्रचलित विधिक कार्यवाही के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट।
    1
    थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट।
थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ एवं प्रचलित विधिक कार्यवाही के संबंध में डीसीपी उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ मड़ियांव क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का धरना लगातार जारी है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोपहर 3 बजे तक एलडीए उपाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे, तो संगठन के सभी कार्यकर्ता 3:30 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे किसानों ने प्रबंधनगर योजना की वर्षों पुरानी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव की बाइक
    2
    लखनऊ  

मड़ियांव क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का धरना लगातार जारी है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोपहर 3 बजे तक एलडीए उपाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे, तो संगठन के सभी कार्यकर्ता 3:30 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे किसानों ने प्रबंधनगर योजना की वर्षों पुरानी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई 
भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव की बाइक
    user_Journalist Rais Samachar News India
    Journalist Rais Samachar News India
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ में मेले जा रहे परिवार पर दबंगों का हमला, महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में मेले जा रहे एक परिवार के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अमराई गांव स्थित नौबस्ता पुलिया के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने रास्ते में गाड़ी पास देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दबंगों ने परिवार के युवक राहुल की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही कार में बैठी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में घायल राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार इंदिरा नगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना का वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    लखनऊ में मेले जा रहे परिवार पर दबंगों का हमला, महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप
राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में मेले जा रहे एक परिवार के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अमराई गांव स्थित नौबस्ता पुलिया के पास की बताई जा रही है।
आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने रास्ते में गाड़ी पास देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दबंगों ने परिवार के युवक राहुल की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही कार में बैठी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया है।
मारपीट में घायल राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार इंदिरा नगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना का वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन। *भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।* *संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार द्वारा भाव विभोर कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया सुन्दर प्रस्तुतीकरण।* सुलतानपुर 11 मई/जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत प्रातः 9:00 बजे भाजपा,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल भाजपा नगर उपाध्यक्ष मंजू तिवारी सहित कई अन्य महिलाओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम स्थल पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से शिव मन्दिर, सीता कुण्ड घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा0 सदस्य विधान परिषद श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0),डीसी NRLM के.डी गोस्वामी ,नगर अध्यक्ष भाजपा, नगर उपाध्यक्ष भाजपा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा, जिलाध्यक्ष अपना दल राकेश वर्मा , सहित अन्य जनसामान्य की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मा0 विधान परिषद सदस्य का व जिला पर्यटन/सूचना अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कृषि विभाग से श्री तारकेश्वर जी द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर एल0ई0डी0 डिप्ले माध्यम से वाराणसी में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम तथा सोमनाथ मंदिर परिसर प्रभास पाटन, गुजरात से मा0 प्रधानमंत्री जी का ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व सम्बोधन मा0 अतिथिगण व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार राहुल पाण्डेय द्वारा भाव विभोर कर देने वाले शिवतान्डव, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया। सभागार में उपस्थित सभी अतिथिगणों व जनसामान्य को प्रसाद वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि महोदय की अनुमति से सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। --------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    1
    भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
*भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।*
*संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार द्वारा भाव विभोर कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया सुन्दर प्रस्तुतीकरण।*
सुलतानपुर 11 मई/जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत प्रातः 9:00 बजे भाजपा,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल भाजपा नगर उपाध्यक्ष मंजू तिवारी सहित कई अन्य  महिलाओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम स्थल पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से शिव मन्दिर, सीता कुण्ड घाट तक  भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा0 सदस्य विधान परिषद श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0),डीसी NRLM के.डी गोस्वामी ,नगर अध्यक्ष भाजपा, नगर उपाध्यक्ष भाजपा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा, जिलाध्यक्ष अपना दल राकेश वर्मा ,  सहित अन्य जनसामान्य की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मा0 विधान परिषद सदस्य का व जिला पर्यटन/सूचना अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कृषि विभाग से श्री तारकेश्वर जी द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर एल0ई0डी0 डिप्ले माध्यम से वाराणसी में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम तथा सोमनाथ मंदिर परिसर प्रभास पाटन, गुजरात से मा0 प्रधानमंत्री जी का ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व सम्बोधन मा0 अतिथिगण व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया। 
इस अवसर पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार राहुल पाण्डेय द्वारा भाव विभोर कर देने वाले शिवतान्डव, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया। सभागार में उपस्थित सभी अतिथिगणों व जनसामान्य को प्रसाद वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि महोदय की अनुमति से सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। 
---------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    22 min ago
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू देश के अंदर दिन प्रतिदिन की स्थितियां खराब हो रही है विदेशी भंडार मुद्रा का मामला हो क्रूड ऑयल का मामला हो राहुल जी देश की सत्यता सामने ला रहे हैं केंद्र सरकार खेती की राहुल गांधी सबको गुमराह कर रहे हैं लेकिन देश को गुमराह करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया गुजरात में पीएम का बयान है कि 1 साल तक कोई गहना मत खरीदना देश में तमाम बेटियों की शादी चल रही है पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने गहने देश को दान दे दिया था प्रधानमंत्री जी अपनी गाड़ियों का काफिला कम कर दीजिए उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है सरकार ने और खर्चा बढ़ा दिया है जनता के पैसे से डीजल पेट्रोल आ रहा है, मंत्री खर्च कर रहे
    3
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू 

 देश के अंदर दिन प्रतिदिन की स्थितियां खराब हो रही है
विदेशी भंडार मुद्रा का मामला हो क्रूड ऑयल का मामला हो 
राहुल जी देश की सत्यता सामने ला रहे हैं  
केंद्र सरकार खेती की राहुल गांधी सबको गुमराह कर रहे हैं 
लेकिन देश को गुमराह करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 
गुजरात में पीएम का बयान है कि 1 साल तक कोई गहना मत खरीदना  
देश में तमाम बेटियों की शादी चल रही है
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने गहने देश को दान दे दिया था 
प्रधानमंत्री जी अपनी गाड़ियों का काफिला कम कर दीजिए 
उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है
सरकार ने और खर्चा बढ़ा दिया है 
जनता के पैसे से डीजल पेट्रोल आ रहा है, मंत्री खर्च कर रहे
    user_MUSTAQEEM MALIK
    MUSTAQEEM MALIK
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.