बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डीएम कॉलोनी स्थित कार्यालय में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ, जल निगम, जल संस्थान तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भीषण गर्मी के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन बबेरू–बिसंडा विद्युत लाइन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि बिसंडा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार हो सके। साथ ही ओवरलोडेड बाम्बेश्वर फीडर का तत्काल बाइफरकेशन कर अतिरिक्त भार कम करने तथा गिरवां विद्युत लाइन के प्रस्तावित कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों को गंदे पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा जवाहर नगर, आवास विकास, सर्वोदय नगर और जरैली कोठी सहित अन्य इलाकों में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नमामि गंगे के अधिशासी अभियंता को टूटी हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। वहीं नगरीय जल निगम को स्वराज कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। सदर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डीएम कॉलोनी स्थित कार्यालय में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ, जल निगम, जल संस्थान तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भीषण गर्मी के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन बबेरू–बिसंडा विद्युत लाइन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि बिसंडा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार हो सके। साथ ही ओवरलोडेड बाम्बेश्वर फीडर का तत्काल बाइफरकेशन कर अतिरिक्त भार कम करने तथा गिरवां विद्युत लाइन के प्रस्तावित कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों को गंदे पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा जवाहर नगर, आवास विकास, सर्वोदय नगर और जरैली कोठी सहित अन्य इलाकों में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नमामि गंगे के अधिशासी अभियंता को टूटी हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। वहीं नगरीय जल निगम को स्वराज कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। सदर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- गोबरिया बुजुर्ग आप देख सकते हैं कितने अन्ना पशु है खेत खा रहे हैं किसानों को बड़ी समस्या हो रही है यहाँ कोई कानून नहीं है न यहाँ प्रधान सुनता है इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें हमारे चित्रकूट कर्वी के गोबरिया बुजुर्ग का है1
- जल भराव की समस्या से दस वर्षों से जूझ रहे है बड़ोखर बुजुर्ग के लोग, बांदा के महुआ ब्लाक अंतर्गत बड़ोखर बुजुर्ग के रहने वाले करीब एक हजार लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं.....स्कूल जाने वाले छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं कई बार बच्चे जलभराव और फिसलन के चलते गिर चुके हैं....पर कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। *वि ओ* - दरअसल बडोखर बुजुर्ग गांव के लोगों ने आम रास्ते पर जल भराव की स्थिति होने से परेशान होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है 10 वर्ष बीत गए आम रास्ते पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। कीचड़ हमेशा बना रहता है अब बरसात के सीजन में विकराल जल भराव की स्थिति होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आने और जाने में कीचड़ में गिर जाने की वजह से परेशान होते हैं। जबकि मेंन चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर बस्ती में लोग रहते हैं और कम से कम 1000 लोगों का निवास होने के बावजूद भी वहां से निकलने के लिए समुचित रास्ते का प्रबंध नहीं है। ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव और उच्च अधिकारियों को दी गई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी बस जिला अधिकारी कार्यालय जाकर पीड़ितों ने डीएम से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।4
- यूपी के बांदा में श्रद्धा और सौहार्द का संगम,भव्य कांवड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत। यूपी के बांदा में श्रद्धा और सौहार्द का संगम,भव्य कांवड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत।1
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। बिहार के होने के कारण पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- *बिजली, पानी, अन्ना जानवरों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर किसानों के साथ समाजसेवी ने शुरू किया बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन* *बिजली, पानी, अन्ना जानवरों की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर किसानों के साथ समाजसेवी ने शुरू किया बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन* पूरा मामला बांदा जनपद के बिसंडा बिजली घर से सामने आया है जहां वर्तमान समय में किसान धान की नर्सरी बेड रोपाई में दिन रात संघर्षरत हैं किन्तु नहरों में पानी न आने से किसानों के पास मात्र विद्युत ही सहारा है पर इस समय बिजली विभाग ठेकदार सिर्फ खानापूर्ति कर शासन प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं ग्रामीण किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने पूर्व में सम्बन्धित विभागीय कर्मचारी अधिकारियों सहित जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल जनप्रतिनिधियों को पत्र देकर दर्जनों बार सैकड़ों गांवों के लगभग 35 हजार किसान प्रभावित है शिकायतों को अधिकारी की सह पर बिना स्थलीय जांच के मनमुताबिक रिपोर्ट लगाकर शासन प्रशासन को गुमराह करते हुए किसानों को परेशान कर रहे हैं धान की नर्सरी अन्ना जानवरों के द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है साथ ही सड़को पर अन्ना गौवंशों घूमने से दुर्घटनाओं को दावत दिया जाता है जबकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है कि अन्ना गौवंशों को संरक्षित कराकर भरण पोषण कराया जाए किन्तु जिम्मेदार अधिकारियों के सिर पर जों नहीं रेंगने से गौवंशों सहित किसान दर दर भटक रहा है बुंदेलखंड बांदा में जल जीवन मिशन पूरी तरह से घरों में पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है जबकि जल जीवन मिशन के अधिकारियो के द्वारा कार्यालयों में बैठे बैठे दावा किया जा रहा है कि हर घर नल से पानी मिल रहा है किन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक सहित किसानों ने जनसमस्याओं की जिम्मेदारी अधिकारियों की हीलाहवाली की बात कही अनशन कारियों ने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की उक्त गम्भीर जनसमस्याओं के समाधान हेतु आगे आने का आग्रह किया। अनशनकारी किसानों की प्रमुख मांगें 1.बबेरू बिसंडा के मध्य बने 132 केवीए ग्रिड स्टेशन में तत्काल सबस्टेशन की स्थापना कराई जाए 2. लाइनमैनों की गैंग संख्या तत्काल बढ़ाई जाए 3. जलजीवन मिशन के अधिकारियो को जमीनी हकीकत पर हर घर पानी पहुंचाने एवं तोड़े गए मार्गों को तत्काल दुरुस्त किया जाए 4. बिसंडा प्रभारी अवर अभियंता को तत्काल हटाकर रेगुलर अवर अभियंता की तैनाती की जाए 5. खुले आम घूम रहे अन्ना गौवंशों को तत्काल संरक्षित करवाकर शासन की मंशानुरूप उनके भरण पोषण की व्यवस्था कराई जाए 6. पुरानी 11 हजार एवं घरेलू 440 बंद केविल रस्सो को तत्काल अभियान चलाकर पूर्णरूप से दुरुस्तीकरण कराई जाए 7. उर्वरक वितरण प्रणाली में संशोधन किया जाए जिससे किसानों को कृषि आवश्यकता अनुसार उर्वरक मिल सकें 8. शासन की मंशा अनुरूप कस्बों सहित किसानों को कमसे कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति निर्बाधरूप से मिल सकें। इस मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के साथ चंद्रकेशन सिंह , राजधर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर पटेल, छोटेलाल पटेल, गया प्रसाद पत्रकार,मोहित, सचेंद्र, रामबहोरी शिक्षक, राजकरण पटेल, रामनरेश मौर्य, नवलकिशोर श्यामकिशोर पटेल, अशोक कुमार, रामबाबू, पवन त्रिपाठी, मुलायम यादव, पवन कुमार, संदीप, अंकित, रोहित, अर्जुन कुशवाहा, चंद्रकेशन आदि लोग मौजूद रहे।1
- भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया एकदिवसीय धरना, उप जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, 48 घंटे में मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने वाला चक्का जाम करने की दी चेतावनी1
- *बिसंडा बिजली घर पर किसानों के अनशन के बीच पहुंचे नायब *बिसंडा बिजली घर पर किसानों के अनशन के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार अतर्रा लेकिन अनशन कारियो ने कहा जबतक समाधान नहीं तबतक चलेगा शांति पूर्ण आंदोलन* बबेरू एवं अतर्रा तहसील के किसान बिजली पानी अन्ना जानवरों की जनसमस्याओं को लेकर बिसंडा बिजली घर पर अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन जारी रखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के आग्रह किया है कि जबतक जमीनी स्तर पर ठोस कार्यवाही नहीं की जाएगी तो समाधान की गुंजाइश नहीं होगी मात्र सांत्वना के लिए अधिकारी आश्वासन देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने साफ शब्दों में बताया कि यदि वास्तविक रूप से जनप्रतिनिधि हम किसानों के साथ मिलकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए 132 केवीए ग्रिड स्टेशन कोर्रम से बिसंडा बिजली घर तक 33 हजार केवीए लाइन के कार्य में तेजी लाने हेतु कार्यदाई संस्था को लिखित रूप से ससमयलाइन बनवाने में मदद सहयोग नहीं करते तो हम किसानों की वर्तमान धान की फ़सल बच पाना असम्भव हो जाएगा समाजसेवी पीसी पटेल ने जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधियों से जोर देते हुए अनुरोध किया है कि आप बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की मूलभूत जनसमस्याओं का समय बध्य तरीके से निस्तारण करवाने में अपना खुलकर सहयोग दे। इस मौके पर अनशनकारी पीसी पटेल जनसेवक के साथ,डॉ छुट्टू, केशव प्रसाद, बृजकिशोर पटेल, मोहित , धीरेन्द्र पटेल,छोटेलाल, रामबहोरी पटेल, गया प्रसाद, संतोष सिंह आपरेटर, अनिल पटेल, संतोष मिश्रा, राजधर शुक्ला, विकास सिंह, अनिल राजपूत, संतोष पटेल, दिनेश मुस्तरी, भैय्यादीन, शराफत खान, विनोद विश्वकर्मा, अरुण द्विवेदी, लवकुश, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे1
- बांदा रोजगार पर कुठाराघात नहीं चलेगा: पूर्व सैनिकों का सरकार को स्पष्ट संदेश बांदा रक्षा का दायित्व निभाने वाले पूर्व सैनिक आज अपने ही भविष्य की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। विद्युत विभाग में सेवा आयु 60 वर्ष से घटाकर 55 वर्ष किए जाने के निर्णय ने उनके भीतर गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। शुक्रवार को पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की।पूर्व सैनिकों का कहना है कि जो जवान अपने जीवन के सबसे ऊर्जावान वर्ष राष्ट्र की रक्षा में समर्पित कर देते हैं, उनके रोजगार के अवसरों पर इस तरह की कैंची चलाना न केवल अन्याय है, बल्कि उनके योगदान का भी अपमान है। उनका तर्क है कि पांच वर्ष की कटौती महज एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रहार है।उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर पूर्व सैनिकों के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसा निर्णय लेकर उनके भविष्य को असुरक्षा के हवाले किया जा रहा है। यदि सेवा आयु घटाने का आदेश वापस नहीं लिया गया तो इसका असर केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन परिवारों पर भी पड़ेगा जिनकी उम्मीदें इन्हीं नौकरियों से जुड़ी हैं।पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि संवेदनशीलता और न्याय का परिचय देते हुए इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए तथा विद्युत विभाग में 60 वर्ष की सेवा आयु यथावत बहाल की जाए। उनका कहना है कि राष्ट्र की रक्षा करने वालों के सम्मान का वास्तविक अर्थ केवल मंचों पर प्रशंसा नहीं, बल्कि उनके अधिकारों और आजीविका की रक्षा करना भी है।1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव के पास बाइक सवार एक युवक का अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया रिफर1