logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीट पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

5 hrs ago
user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

नीट पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

  • user_Dhirendra Kumar Ray
    Dhirendra Kumar Ray
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड
    💐
    4 hrs ago
  • user_Dhirendra Kumar Ray
    Dhirendra Kumar Ray
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड
    👌
    4 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के मैहर जिले स्थित भदनपुर के चौपड़ा इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले 3 महीनों से चल रही गैस की कालाबाजारी की कवरेज करने पहुंचे एक स्थानीय पत्रकार के साथ सरेआम गाली-गलौज और हाथापाई की गई। शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पत्रकार जमीनी हकीकत जानने एजेंसी पहुंचा था, जहां उपभोक्ताओं ने कैमरे पर गैस सिलेंडर वितरण में हो रही बड़ी धांधली का खुलासा किया। ग्राहकों का आरोप है कि गैस सिलेंडर बुक करने के बाद एजेंसी फोन करके ओटीपी मांगती है और ओटीपी देने पर सिलेंडर एक-दो दिन में मिलने की बात कहकर बाद में स्टॉक खत्म होने का बहाना बना देती है। वहीं फोन पर ओटीपी देने से मना करने पर एजेंसी पहुंचने के बावजूद ग्राहकों को परेशान किया जाता है और सिलेंडर नहीं दिया जाता। उपभोक्ताओं के अनुसार, इस ओटीपी के खेल के जरिए सिलेंडरों को अवैध रूप से ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। खबर बनाने के दौरान एजेंसी प्रोपराइटर उमाशंकर जायसवाल के पिता बेडिलाल जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर आपा खो दिया और पत्रकार के काम में बाधा डालते हुए सरेआम गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपी बेडिलाल जायसवाल ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि जहां शिकायत करनी है कर दो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस घटना से स्थानीय नागरिकों और पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पत्रकार ने बदेरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
    3
    मध्य प्रदेश के मैहर जिले स्थित भदनपुर के चौपड़ा इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले 3 महीनों से चल रही गैस की कालाबाजारी की कवरेज करने पहुंचे एक स्थानीय पत्रकार के साथ सरेआम गाली-गलौज और हाथापाई की गई। शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पत्रकार जमीनी हकीकत जानने एजेंसी पहुंचा था, जहां उपभोक्ताओं ने कैमरे पर गैस सिलेंडर वितरण में हो रही बड़ी धांधली का खुलासा किया।

ग्राहकों का आरोप है कि गैस सिलेंडर बुक करने के बाद एजेंसी फोन करके ओटीपी मांगती है और ओटीपी देने पर सिलेंडर एक-दो दिन में मिलने की बात कहकर बाद में स्टॉक खत्म होने का बहाना बना देती है। वहीं फोन पर ओटीपी देने से मना करने पर एजेंसी पहुंचने के बावजूद ग्राहकों को परेशान किया जाता है और सिलेंडर नहीं दिया जाता। उपभोक्ताओं के अनुसार, इस ओटीपी के खेल के जरिए सिलेंडरों को अवैध रूप से ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।

खबर बनाने के दौरान एजेंसी प्रोपराइटर उमाशंकर जायसवाल के पिता बेडिलाल जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर आपा खो दिया और पत्रकार के काम में बाधा डालते हुए सरेआम गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपी बेडिलाल जायसवाल ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि जहां शिकायत करनी है कर दो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस घटना से स्थानीय नागरिकों और पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पत्रकार ने बदेरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
  • मां शारदा की पवित्र नगरी को कलंकित करने के मामले में आरोपी को मिलने वाली सजा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पवित्र धाम को शर्मसार करने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और उसे क्या सजा मिलेगी, इसको लेकर लगातार सवाल बने हुए हैं।
    1
    मां शारदा की पवित्र नगरी को कलंकित करने के मामले में आरोपी को मिलने वाली सजा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पवित्र धाम को शर्मसार करने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और उसे क्या सजा मिलेगी, इसको लेकर लगातार सवाल बने हुए हैं।
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    45 min ago
  • चित्रकूट की जनता के लिए वर्षों से अत्यंत आवश्यक रही 100 बिस्तरीय अस्पताल की मांग को स्वीकृति मिल गई है। इस जनभावना को स्थानीय विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार ने निरंतर शासन के समक्ष रखा था, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया। वहीं, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने समय-समय पर विभागीय और तकनीकी बाधाओं को दूर कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। यह स्वीकृति क्षेत्र के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है और यह अस्पताल क्षेत्रवासियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस सौगात के लिए उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार के साथ आत्मीय भेंट की गई और चित्रकूट की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी तथा उपमुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
    1
    चित्रकूट की जनता के लिए वर्षों से अत्यंत आवश्यक रही 100 बिस्तरीय अस्पताल की मांग को स्वीकृति मिल गई है। इस जनभावना को स्थानीय विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार ने निरंतर शासन के समक्ष रखा था, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया। वहीं, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने समय-समय पर विभागीय और तकनीकी बाधाओं को दूर कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

यह स्वीकृति क्षेत्र के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है और यह अस्पताल क्षेत्रवासियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस सौगात के लिए उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार के साथ आत्मीय भेंट की गई और चित्रकूट की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी तथा उपमुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत डांडी के ग्रामीण कई महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने राशन कोटेदार बालेंद्र प्रजापति पर वितरण में लापरवाही और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों को लंबे समय से राशन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने भोजन की बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच करवाकर पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने और राशन वितरण व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। इस दौरान मैहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी 'दद्दा' ने चेतावनी दी कि यदि ग्राम पंचायत के गरीबों को राशन नहीं मिला और कोटेदार पर वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई तो जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। वहीं, कलेक्टर कार्यालय की ओर से ग्रामीणों को मामले की जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    1
    मैहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत डांडी के ग्रामीण कई महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने राशन कोटेदार बालेंद्र प्रजापति पर वितरण में लापरवाही और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों को लंबे समय से राशन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने भोजन की बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच करवाकर पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने और राशन वितरण व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।

इस दौरान मैहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी 'दद्दा' ने चेतावनी दी कि यदि ग्राम पंचायत के गरीबों को राशन नहीं मिला और कोटेदार पर वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई तो जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। वहीं, कलेक्टर कार्यालय की ओर से ग्रामीणों को मामले की जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    user_Kamlesh Kumar Manjhi
    Kamlesh Kumar Manjhi
    Electrician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैहर जिले के डांडी गांव के ग्रामीणों ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में 'सेल्समैन चोर' के नारे लगाते हुए मैहर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें विगत तीन माह से राशन नहीं दिया गया है। कोटेदार ने जब दुकान खोली भी, तो वह केवल एक माह का ही राशन वितरित कर रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से राशन की खोजबीन कराने और दोषी कोटेदार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। गरीबों के हक पर डाका डालने वाले इस कोटेदार पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
    3
    मैहर जिले के डांडी गांव के ग्रामीणों ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में 'सेल्समैन चोर' के नारे लगाते हुए मैहर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें विगत तीन माह से राशन नहीं दिया गया है। कोटेदार ने जब दुकान खोली भी, तो वह केवल एक माह का ही राशन वितरित कर रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से राशन की खोजबीन कराने और दोषी कोटेदार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

गरीबों के हक पर डाका डालने वाले इस कोटेदार पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत डांडी के ग्रामीणों ने कई महीनों से राशन न मिलने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार बालेंद्र प्रजापति पर राशन वितरण में घोर लापरवाही और अभद्र व्यवहार करने का सीधा आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों को लंबे समय से राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कलेक्टर से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने और राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने की पुरजोर मांग की है। प्रदर्शन के दौरान मैहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी 'दद्दा' ने राशन वितरण प्रणाली में धांधली का जिम्मेदार कौन है, यह सवाल उठाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम पंचायत के गरीब लोगों को जल्द राशन नहीं मिला और दोषी कोटेदार पर वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। वहीं कलेक्टर कार्यालय की ओर से ग्रामीणों को मामले की जांच कर दोषी कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। ज्ञापन सौंपने के दौरान दयाराम कोल, तौकीद, संगीता, प्रीति, पूनम, बालकिशन, श्याम सुंदर, जुनैद अहमद, धीरेंद्र कुशवाहा, अनीता विश्वकर्मा, सावित्रीबाई, पुष्प लता, नीतू, अर्चना दहिया, विमल दहिया, कुसुम, हीरालाल चौधरी, भाईलाल चौधरी, रामसिया चौधरी, रिंकू कुशवाहा, विजय दहिया, राजेश कोल, सोनू दहिया, वाल्मीक दहिया और राम मनोहर दहिया समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    3
    मैहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत डांडी के ग्रामीणों ने कई महीनों से राशन न मिलने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार बालेंद्र प्रजापति पर राशन वितरण में घोर लापरवाही और अभद्र व्यवहार करने का सीधा आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों को लंबे समय से राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कलेक्टर से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने और राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने की पुरजोर मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान मैहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी 'दद्दा' ने राशन वितरण प्रणाली में धांधली का जिम्मेदार कौन है, यह सवाल उठाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम पंचायत के गरीब लोगों को जल्द राशन नहीं मिला और दोषी कोटेदार पर वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। वहीं कलेक्टर कार्यालय की ओर से ग्रामीणों को मामले की जांच कर दोषी कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। ज्ञापन सौंपने के दौरान दयाराम कोल, तौकीद, संगीता, प्रीति, पूनम, बालकिशन, श्याम सुंदर, जुनैद अहमद, धीरेंद्र कुशवाहा, अनीता विश्वकर्मा, सावित्रीबाई, पुष्प लता, नीतू, अर्चना दहिया, विमल दहिया, कुसुम, हीरालाल चौधरी, भाईलाल चौधरी, रामसिया चौधरी, रिंकू कुशवाहा, विजय दहिया, राजेश कोल, सोनू दहिया, वाल्मीक दहिया और राम मनोहर दहिया समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter Maihar, Satna•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के सुखतवा क्षेत्र स्थित छींदापानी भीलट देव जंगल में अपनी गाय लेने गए 16 वर्षीय छात्र विकलेश कासदे पर झाड़ियों में छिपे भालू ने हमला कर दिया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे 11वीं कक्षा का छात्र विकलेश जंगल गया था, तभी अचानक 4 से 5 फीट ऊंचा भालू उस पर झपट पड़ा। भालू ने छात्र को जमीन पर गिराकर करीब 4 से 5 मिनट तक पंजों और दांतों से नोचा, जिससे उसके पेट और पैर पर गहरे घाव हो गए। हमले के दौरान विकलेश के साथ मौजूद उसके पालतू कुत्ते ने अदम्य साहस दिखाते हुए भालू पर लगातार भौंकना और झपटना शुरू कर दिया। कुत्ते के आक्रामक रुख से घबराकर भालू छात्र को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। भालू के जाने के बाद घायल छात्र ने फोन करके अपने पिता को घटना की जानकारी दी। जंगल से घर 2 किलोमीटर दूर होने के कारण परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय सिविल अस्पताल ले गए, जहां रात 10 बजे ड्यूटी डॉक्टर डॉ. अनिकेत सिंह ने छात्र के पेट व पैर के घावों पर 30 टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल छात्र के पिता रमेश कासदे मजदूरी करके अपने 5 बच्चों के परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिनमें विकलेश चौथे नंबर का बेटा है। इस हादसे के बाद पीड़ित मजदूर परिवार ने वन विभाग से आर्थिक सहायता प्रदान करने और क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के सुखतवा क्षेत्र स्थित छींदापानी भीलट देव जंगल में अपनी गाय लेने गए 16 वर्षीय छात्र विकलेश कासदे पर झाड़ियों में छिपे भालू ने हमला कर दिया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे 11वीं कक्षा का छात्र विकलेश जंगल गया था, तभी अचानक 4 से 5 फीट ऊंचा भालू उस पर झपट पड़ा। भालू ने छात्र को जमीन पर गिराकर करीब 4 से 5 मिनट तक पंजों और दांतों से नोचा, जिससे उसके पेट और पैर पर गहरे घाव हो गए।

हमले के दौरान विकलेश के साथ मौजूद उसके पालतू कुत्ते ने अदम्य साहस दिखाते हुए भालू पर लगातार भौंकना और झपटना शुरू कर दिया। कुत्ते के आक्रामक रुख से घबराकर भालू छात्र को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। भालू के जाने के बाद घायल छात्र ने फोन करके अपने पिता को घटना की जानकारी दी। जंगल से घर 2 किलोमीटर दूर होने के कारण परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय सिविल अस्पताल ले गए, जहां रात 10 बजे ड्यूटी डॉक्टर डॉ. अनिकेत सिंह ने छात्र के पेट व पैर के घावों पर 30 टांके लगाए।

प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल छात्र के पिता रमेश कासदे मजदूरी करके अपने 5 बच्चों के परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिनमें विकलेश चौथे नंबर का बेटा है। इस हादसे के बाद पीड़ित मजदूर परिवार ने वन विभाग से आर्थिक सहायता प्रदान करने और क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.