बरेली :चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, केस दर्ज जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 14/15 फरवरी 2026 की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नगला नगरिया भटराहा के पास एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल वर्ष 2015 में मुरादाबाद जनपद के मझौला थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर थाना मीरगंज में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक लगभग 6 वर्ष पूर्व खरीदी थी। फिलहाल पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Post by Firoz Idrisi1
- #सत्यम शिवम् सुन्दरम् — महाशिवरात्रि पर नाथ नगरी गूंज उठी हर-हर महादेव से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बरेली की नाथ नगरी में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। सर्वार्थ सिद्धि योग में महामृत्युंजय मंत्रों के उच्चारण के साथ सातों नाथ मंदिरों में सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।#1
- मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 502 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,कीमत करीब 50 लाख1
- बरेली में तिरुबटी नाथ मंदिर विक्रम संवत 1474 से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है कहा जाता है कि यहां घना जंगल था एक चरवाहा बट वृक्ष के नीचे सो गया उसे स्वप्न में शिवलिंग दिखाई दिया वह उठकर खड़ा हो गया उसे शिवलिंग के दिव्य दर्शन हुए और यह चर्चा चारों ओर फैल गई और भक्तों ने यहां आकर पूजा अर्चना की यह एक प्राचीन मंदिर है जहां सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं1
- बरेली, रसूलपुर बहानपुर में प्राचीन शिव मंदिर पर उमड़ा जन सैलाब1
- Post by Furkankhan1
- बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर 22 लाख रुपये की कथित वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने पहले जान-पहचान बढ़ाकर संबंध बनाए और फिर गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पहले 10 लाख रुपये लिए गए और बाद में 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- बरेली नवाबगंज में महाशिवरात्रि के अवसर पर शोभा यात्रा धूम धाम के साथ निकाली गई2
- #बरेली में दबंगों का कहर — घर में घुसकर परिवार को पीटा, मकान पर कब्ज़े का आरोप!२1