जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्व: सत्यपाल मलिक के पोते ने किया केस दर्ज **प्रेस नोट** **राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्व. सत्यपाल मलिक जी के अंतिम संस्कार में राज्य प्रोटोकॉल न दिए जाने पर डॉ. अविरल मलिक की शिकायत स्वीकार की** **नई दिल्ली | 20 अप्रैल 2026** राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री **सत्यपाल मलिक** जी के अंतिम यात्रा में राज्य प्रोटोकॉल, पूर्ण राज्य सम्मान और शोक संदेश न दिए जाने के मामले में **डॉ. अविरल मलिक** की शिकायत को गंभीरता से लिया है। आयोग ने शिकायत को **डायरी नंबर 8679/IN/2026** आवंटित कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। **शिकायत के मुख्य बिंदु:** - स्व. श्री सत्यपाल मलिक (पूर्व राज्यपाल जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, गोवा व मेघालय) एक सम्मानित संवैधानिक पदाधिकारी थे। - उनके निधन (5 अगस्त 2025) पर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा उचित राज्य प्रोटोकॉल, राष्ट्रीय ध्वज पर शोक, आधिकारिक शोक संदेश और पूर्ण राज्य सम्मान नहीं दिया गया। - जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा भी कोई राज्य शोक घोषित नहीं किया गया, जबकि पहले के राज्यपालों को यह सम्मान दिया जाता रहा है। - इससे एक पूर्व राज्यपाल की गरिमा का उल्लंघन हुआ है, जो मानव अधिकारों का मुद्दा है। **डॉ. अविरल मलिक** (स्व. सत्यपाल मलिक जी के पोते) ने कहा: > “मेरे दादाजी ने देश सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। अनुच्छेद 370 हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और किसानों की आवाज बने। उनके अंतिम संस्कार में राज्य सम्मान न देना न केवल परिवार बल्कि पूरे संवैधानिक मूल्यों का अपमान है। हम आयोग के समक्ष न्याय की उम्मीद रखते हैं।” **डॉ. अविरल मलिक** ने आयोग से मांग की है कि: - पूर्ण जांच हो - जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए - परिवार को औपचारिक माफी दी जाए - स्व. सत्यपाल मलिक जी को उचित सम्मान दिया जाए - भविष्य में उच्च पदाधिकारियों के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल बनाए जाएं **राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग** द्वारा इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। आगे की कार्यवाही की जानकारी जल्द ही आने की उम्मीद है। --- **जारीकर्ता:** **डॉ. अविरल मलिक** Grandson of Ex Governor of Jammu and Kashmir Late Shri Satyapal Malik मोबाइल: 9289455975

- BAGHPAT DESK :- सड़क पर स्टंट और लापरवाही का खतरनाक खेल एक बार फिर सामने आया है। बागपत में शुगर मिल के पास हाइवे पर एक बाइक पर छह युवक और एक किशोर सवार होकर तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आए। इस खतरनाक करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है। एक बाइक पर सात लोग, नियमों की खुली धज्जियां वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ही मोटरसाइकिल पर सात लोग सवार हैं। कुछ युवक बाइक की टंकी पर बैठे हैं, जबकि अन्य पीछे लटके हुए हैं, जो सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी को दर्शाता है। हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ी बाइक बताया जा रहा है कि यह घटना शुगर मिल के पास हाइवे की है, जहां युवक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते नजर आए। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में इस तरह की लापरवाही न केवल बाइक सवारों के लिए जानलेवा है, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करती है। छोटी सी गलती बड़े हादसे में बदल सकती है। स्थानीय लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की सख्ती के अभाव में युवाओं में नियमों का डर खत्म हो गया है। सख्त कार्रवाई की उठी मांग लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सड़क सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। लोग इसे गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक व्यवहार बता रहे हैं।1
- बिहार के मुख्यमंत्री को हटा दिया गया और उनकी जगह बीजेपी के एक नेता को बैठा दिया गया। क्यों? क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री समझौता कर चुके हैं। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए, क्योंकि उनके पिछले कार्यों ने बीजेपी को उन पर पूरी तरह नियंत्रण करने का मौका दे दिया है।” - राहुल गांधी1
- *भारत यादव हत्याकांड: पत्नी ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, एक आरोपी गिरफ्तार—दो पर इनाम* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा।पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। उधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- Post by Rohit1
- Dulehe ki Gadhi hua hamla1
- Post by MD salimuddin Ansari1
- Post by Jitubhai barot1
- ग्राम दुवावली पंचायत जमुर्दी तहसील वीरपुर जिला श्योपुर में है दुवावली में नई आंगनबाड़ी के पास स्थित है1