logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत हैं या नहीं? क्या बोली कलेक्टर जयति सिंह, जानिए देश में LPG गैस सिलेंडर की अफवाहों के बीच बड़वानी जिले के अफवाहों के बाजार भी गर्म हैं, जिसपर बड़वानी DM ने बयान जारी कर स्पष्ट किया हैं कि जिले में गैस सिलेंडर की प्राप्त उपलब्धता हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दे, इसी के साथ उन्होंने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी हैं वही स्थिति का जायजा लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

5 hrs ago
user_Panth bhatia
Panth bhatia
Sendhwa, Barwani•
5 hrs ago

बड़वानी जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत हैं या नहीं? क्या बोली कलेक्टर जयति सिंह, जानिए देश में LPG गैस सिलेंडर की अफवाहों के बीच बड़वानी जिले के अफवाहों के बाजार भी गर्म हैं, जिसपर बड़वानी DM ने बयान जारी कर स्पष्ट किया हैं कि जिले में गैस सिलेंडर की प्राप्त उपलब्धता हैं, अफवाहों पर ध्यान ना दे, इसी के साथ उन्होंने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी हैं वही स्थिति का जायजा लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में चौथी बड़ी सफलता आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब की गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बखतगढ़ पुलिस को 13 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बखतगढ़ में नर्सरी गेट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर कहीं ले जाने की फिराक में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता फकरू चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी हरिजन मोहल्ला बखतगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 33 पेटियां अवैध शराब और बीयर बरामद की हैं। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व्हिस्की, बीयर और आम्बी वाइन शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 322.68 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार 300 रुपये बताई जा रही है आरोपी शराब के भंडारण और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप निरीक्षक राहुल चौहान, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह पाल, प्रधान आरक्षक उदलिया जामोद, आरक्षक तुलसीराम कवचे, आरक्षक अनिल चौहान और आरक्षक मोतीलाल चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में चौथी बड़ी सफलता
आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब की गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बखतगढ़ पुलिस को 13 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बखतगढ़ में नर्सरी गेट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर कहीं ले जाने की फिराक में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता फकरू चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी हरिजन मोहल्ला बखतगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 33 पेटियां अवैध शराब और बीयर बरामद की हैं। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व्हिस्की, बीयर और आम्बी वाइन शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 322.68 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार 300 रुपये बताई जा रही है आरोपी शराब के भंडारण और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप निरीक्षक राहुल चौहान, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह पाल, प्रधान आरक्षक उदलिया जामोद, आरक्षक तुलसीराम कवचे, आरक्षक अनिल चौहान और आरक्षक मोतीलाल चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • दसवीं की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तारः पीथमपुर में लड़की ने परीक्षा केंद्र पर बच्चे को जन्म दिया था राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर और बेटमा पुलिस ने दसवीं की छात्रा से बलात्कार के आरोपी कान्हा बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले महीने तब चर्चा में आया था, जब 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा ने परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में एक बच्चे को जन्म दिया था। नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी कान्हा बर्मन ने उसे बहला-फुसलाकर जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया था। वहां उसने करीब डेढ़ साल तक छात्रा के साथ लगातार गलत काम किया। परीक्षा के दौरान हुआ था खुलासा यह मामला 24 फरवरी 2026 को सामने आया था। छात्रा पीथमपुर के एक निजी स्कूल में दसवीं का पेपर दे रही थी, तभी अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह वॉशरूम गई और वहां एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। मनावर से हुई गिरफ्तारी बेटमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। 12 मार्च 2026 को पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी कान्हा बर्मन को धार जिले के मनावर क्षेत्र से धरदबोचा। आरोपी मूल रूप से पेटलावद केग्राम अंजनबयडा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आरोपी को देपालपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    3
    दसवीं की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तारः
पीथमपुर में लड़की ने परीक्षा केंद्र पर बच्चे को जन्म दिया था
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर और बेटमा पुलिस ने दसवीं की छात्रा से बलात्कार के आरोपी कान्हा बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले महीने तब चर्चा में आया था, जब 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा ने परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में एक बच्चे को जन्म दिया था।
नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी कान्हा बर्मन ने उसे बहला-फुसलाकर जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया था। वहां उसने करीब डेढ़ साल तक छात्रा के साथ लगातार गलत काम किया।
परीक्षा के दौरान हुआ था खुलासा
यह मामला 24 फरवरी 2026 को सामने आया था। छात्रा पीथमपुर के एक निजी स्कूल में दसवीं का पेपर दे रही थी, तभी अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह वॉशरूम गई और वहां एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
मनावर से हुई गिरफ्तारी
बेटमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। 12 मार्च 2026 को पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी कान्हा बर्मन को धार जिले के मनावर क्षेत्र से धरदबोचा। आरोपी मूल रूप से पेटलावद केग्राम अंजनबयडा का रहने वाला है।
गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आरोपी को देपालपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • *फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों ने दिया लाखों की लूट को अंजाम,लुटेरों का कोई सुराग नही..*
    1
    *फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों ने दिया लाखों की लूट को अंजाम,लुटेरों का कोई सुराग नही..*
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *💥viral girl: मोनालिसा ने किया बड़ा खुलासा.. 💥* *🖕खबर में देखे पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस🖕* *👍हमारे चैनल को LIKE, 💫SHARE, 🚨SUBSCRIBE करले 🎯*
    1
    *💥viral girl: मोनालिसा ने किया बड़ा खुलासा.. 💥*
*🖕खबर में देखे पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस🖕*
*👍हमारे चैनल को LIKE, 💫SHARE, 🚨SUBSCRIBE  करले 🎯*
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इन्दौर पुलिस प्रशासन की तरफ से आम नागरिक को जो देश के हो रहे ऑनलाइन अपराध से बचने का तरीका
    1
    इन्दौर पुलिस प्रशासन की तरफ से आम नागरिक को   जो देश के हो रहे ऑनलाइन अपराध से बचने का तरीका
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जेट एयरवेज ने कहा था आर्मी ने कहा कि सूट पहन कर लेना चाहिए
    1
    जेट एयरवेज ने कहा था आर्मी ने कहा कि सूट पहन कर लेना चाहिए
    user_Bhiku Vasuniya
    Bhiku Vasuniya
    Farmer भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निवाली नगर में वर्षों से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकाने आज प्रशासन के नोटिस के बाद हटाई गई।नगर परिषद CMO रूपसिंह सोलंकी ने बताया कि खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर कई वर्षों से दुकाने संचालित की जा रही थी दुकानदारों को नोटिस तामील किए थे जिसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से हटाई।मौके पर तहसीलदार कार्तिक मौर्य,थाना प्रभारी आर के लोवंशी,नगर परिषद सीएमओ रूपसिंह सोलंकी कर्मचारी अधिकारियों के साथ पहुंचे थे।
    1
    निवाली नगर में वर्षों से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकाने आज प्रशासन के नोटिस के बाद  हटाई गई।नगर परिषद CMO रूपसिंह सोलंकी ने बताया कि खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर कई वर्षों से दुकाने संचालित की जा रही थी दुकानदारों को नोटिस तामील किए थे जिसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से हटाई।मौके पर तहसीलदार कार्तिक मौर्य,थाना प्रभारी आर के लोवंशी,नगर परिषद सीएमओ रूपसिंह सोलंकी कर्मचारी अधिकारियों के साथ पहुंचे थे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आदिवासी समाज ने डीजे, दारू, दहेज पर लगाया प्रतिबंधः मांडू में सामाजिक सुधार की पहल; उल्लंघन पर 25 हजार का जुर्माना राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/नालछा ब्लॉक के ग्राम सुलीबयड़ी में आयोजित एक पारंपरिक ग्राम सभा ने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने का निर्णय लिया है। समाज ने विवाह समारोहों में डीजे, शराब और दहेज की बढ़ती प्रथा (3D - दहेज, दारू, डीजे) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों को बचाने डीजे पर रोक ग्राम सभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब विवाह कार्यक्रमों में आधुनिक डीजे और लाउड साउंड सिस्टम का उपयोग नहीं होगा। ग्रामीणों का मानना है कि डीजे के कारण आदिवासी संस्कृति की पहचान 'ढोल और मांदल' जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्र विलुप्त हो रहे हैं। इस निर्णय से न केवल शोर कम होगा, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा।दहेज की सीमा तय, शराब पिलाने पर भारी दंड फिजूलखर्ची और आर्थिक बोझ को कम करने के लिए दहेज की अधिकतम राशि 80 हजार रुपए निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, शादी समारोहों में शराब पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति शराब पीते या पिलाते हुए पाया गया, तो उस पर 25 हजार रुपए का दंड लगाया जाएगा। बुजुर्गों के अनुसार, भारी दहेज के कारण कई परिवारों को अपने खेत और पशु बेचने पड़ते हैं, जिससे समाज में गरीबी और पलायन बढ़ता है। आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का लक्ष्य आदिवासी संगठनों ने अब इस मुहिम को गांव-गांव ले जाने का निर्णय लिया है। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक दहेज लेने के दुष्परिणामों के बारे में समझाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नशा और दिखावे से दूर रहने से परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और समाज में एकता व अनुशासन स्थापित होगा। दहेज प्रथा में रियायतः प्रेम विवाह और सामान्य विवाह दोनों में ही दहेज की राशि कम कर संतुलन बनाने का प्रयास। संस्कृति का पुनरुत्थानः आधुनिकता के दिखावे को छोड़कर सादगी और मूल परंपराओं की ओर वापसी।कठोर नियमः सामाजिक मर्यादा तोड़ने या गांव में लड़ाई-झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान।
    2
    आदिवासी समाज ने डीजे, दारू, दहेज पर लगाया प्रतिबंधः मांडू में सामाजिक सुधार की पहल; उल्लंघन पर 25 हजार का जुर्माना
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/नालछा ब्लॉक के ग्राम सुलीबयड़ी में आयोजित एक पारंपरिक ग्राम सभा ने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने का निर्णय लिया है। समाज ने विवाह समारोहों में डीजे, शराब और दहेज की बढ़ती प्रथा (3D - दहेज, दारू, डीजे) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।
पारंपरिक वाद्ययंत्रों को बचाने डीजे पर रोक
ग्राम सभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब विवाह कार्यक्रमों में आधुनिक डीजे और लाउड साउंड सिस्टम का उपयोग नहीं होगा। ग्रामीणों का मानना है कि डीजे के कारण आदिवासी संस्कृति की पहचान 'ढोल और मांदल' जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्र विलुप्त हो रहे हैं।
इस निर्णय से न केवल शोर कम होगा, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा।दहेज की सीमा तय, शराब पिलाने पर भारी दंड
फिजूलखर्ची और आर्थिक बोझ को कम करने के लिए दहेज की अधिकतम राशि 80 हजार रुपए निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, शादी समारोहों में शराब पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
यदि कोई व्यक्ति शराब पीते या पिलाते हुए पाया गया, तो उस पर 25 हजार रुपए का दंड लगाया जाएगा। बुजुर्गों के अनुसार, भारी दहेज के कारण कई परिवारों को अपने खेत और पशु बेचने पड़ते हैं, जिससे समाज में गरीबी और पलायन बढ़ता है।
आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का लक्ष्य
आदिवासी संगठनों ने अब इस मुहिम को गांव-गांव ले जाने का निर्णय लिया है। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक दहेज लेने के दुष्परिणामों के बारे में समझाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नशा और दिखावे से दूर रहने से परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और समाज में एकता व अनुशासन स्थापित होगा।
दहेज प्रथा में रियायतः प्रेम विवाह और सामान्य विवाह दोनों में ही दहेज की राशि कम कर संतुलन बनाने का प्रयास।
संस्कृति का पुनरुत्थानः आधुनिकता के दिखावे को छोड़कर सादगी और मूल परंपराओं की ओर वापसी।कठोर नियमः सामाजिक मर्यादा तोड़ने या गांव में लड़ाई-झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • चांदपुर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही 100 पेटी बीयर (2,76,000 ) एवं दो आरोपी सहित महिंद्रा बोलेरो जप्त चांदपुर पुलिस द्वारा गुमान पिता गुलसिंग टोकरिया व विकला पिता हरसिंह निवासी ख़मड़का के कब्जे से अवैध *शराब माउंट बियर की 100 पेटी 1200 बल्क लीटर कीमती 2,76000 /-रुपये बोलेरो वाहन कीमती सात लाख रुपए कुल वर्षों का 976000 का* जप्त कर 34(2),46 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना मे लिया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाँदपुर उनि दिलीप चंदेल, सउनि रमेश अलावा, प्रआर गरवरसिंह नायक, प्रआर निलेश पाल, आर. सुनील, आर. धर्मेंद्र एवं आर. पुष्पेंद्र का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है।
    1
    चांदपुर पुलिस की अवैध शराब पर  बड़ी कार्यवाही 100 पेटी बीयर (2,76,000 ) एवं दो आरोपी सहित महिंद्रा बोलेरो  जप्त
चांदपुर पुलिस द्वारा गुमान पिता गुलसिंग टोकरिया व विकला पिता हरसिंह निवासी ख़मड़का के कब्जे से अवैध *शराब माउंट बियर की 100 पेटी 1200 बल्क लीटर कीमती 2,76000 /-रुपये बोलेरो वाहन कीमती सात लाख रुपए कुल वर्षों का 976000 का* जप्त कर 34(2),46 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना मे लिया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाँदपुर उनि दिलीप चंदेल, सउनि रमेश अलावा, प्रआर गरवरसिंह नायक, प्रआर निलेश पाल, आर. सुनील, आर. धर्मेंद्र एवं आर. पुष्पेंद्र का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.