logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

meda

16 hrs ago
user_Ajaymeda
Ajaymeda
राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

meda

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मैडम से पगा लेना भारी पड़ा पुलिस वालो को
    1
    मैडम से पगा लेना भारी पड़ा पुलिस वालो को
    user_Bhiku Vasuniya
    Bhiku Vasuniya
    Farmer भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़वानी, 12 मार्च 2026 ​राज्यसभा के बजट सत्र के दौरान मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय महत्व के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। डॉ. सोलंकी ने सहकारिता के आधुनिकीकरण, भारतीय भाषाओं में शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'डेयरी क्षेत्र' के विकास को लेकर केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ​सहकारिता: 8.4 लाख समितियों का डेटा अब एक क्लिक पर ​डॉ. सोलंकी के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बताया कि देश में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें 8.4 लाख से अधिक सहकारी समितियों और लगभग 31 करोड़ सदस्यों की जानकारी एक मंच पर उपलब्ध है। इसके अलावा, समितियों के कंप्यूटरीकरण के लिए सरकार ने 82.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। ​शिक्षा: 22 भारतीय भाषाओं में मिलेगी पाठ्य सामग्री ​शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. सोलंकी ने भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 22 भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा रही है। तकनीकी और उच्च शिक्षा की पुस्तकों का अनुवाद कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ​स्कूलों का कायाकल्प और डेयरी विकास ​शिक्षा की नींव: समग्र शिक्षा योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक देश भर में 42 हजार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण और 2 हजार नए स्कूलों को स्वीकृति दी गई है। ​श्वेत क्रांति: डेयरी क्षेत्र की प्रगति पर जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर 2025 तक देश की दूध प्रसंस्करण क्षमता 103.95 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुँच चुकी है। ​प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत ​सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि इन विषयों को सदन में उठाने का मुख्य उद्देश्य किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण उद्यमियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी।
    1
    बड़वानी, 12 मार्च 2026 
​राज्यसभा के बजट सत्र के दौरान मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय महत्व के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। डॉ. सोलंकी ने सहकारिता के आधुनिकीकरण, भारतीय भाषाओं में शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'डेयरी क्षेत्र' के विकास को लेकर केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
​सहकारिता: 8.4 लाख समितियों का डेटा अब एक क्लिक पर
​डॉ. सोलंकी के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बताया कि देश में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें 8.4 लाख से अधिक सहकारी समितियों और लगभग 31 करोड़ सदस्यों की जानकारी एक मंच पर उपलब्ध है। इसके अलावा, समितियों के कंप्यूटरीकरण के लिए सरकार ने 82.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
​शिक्षा: 22 भारतीय भाषाओं में मिलेगी पाठ्य सामग्री
​शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. सोलंकी ने भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 22 भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा रही है। तकनीकी और उच्च शिक्षा की पुस्तकों का अनुवाद कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
​स्कूलों का कायाकल्प और डेयरी विकास
​शिक्षा की नींव: समग्र शिक्षा योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक देश भर में 42 हजार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण और 2 हजार नए स्कूलों को स्वीकृति दी गई है।
​श्वेत क्रांति: डेयरी क्षेत्र की प्रगति पर जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर 2025 तक देश की दूध प्रसंस्करण क्षमता 103.95 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुँच चुकी है।
​प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत
​सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि इन विषयों को सदन में उठाने का मुख्य उद्देश्य किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण उद्यमियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी।
    user_Asif memon patrakar
    Asif memon patrakar
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।
डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मांडू में दशा माता पर्वः महिलाओं ने ग्रहों के दोष और परेशानियों को दूर करने के लिए व्रत रख की पूजा-अर्चना, पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए लपेटा सूत राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू नगर और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने शुक्रवार को दशा माता का व्रत कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने मांडू के प्राचीन राम मंदिर के पीछे हनुमान जी परिसर में पीपल के पेड़ की पूजा की। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और देवी की पूजा से ग्रहों के दोष और परेशानियां खत्म होती है। कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए भी व्रत करती है। इस विधि से की दशा माता की पूजा-अर्चना महिलाएं सुबह सूर्योदय से पूर्व उठी और व्रत का संकल्प लिया। पूजा करते समय दीवार पर स्वास्तिक बनाया और मेहंदी या सिंदूर से अंगुली से दस बिंदिया बनाई। पूजा सामग्री में रोली, मौली, सुपारी, चावल, दीप, नैवेद्य, धुप, अगरबत्ती लेकर महिलाओं ने कच्चे सूत का डोरा लाकर डोरे की कहानी सुनी और कहीं। इसके बाद सूत का बना श्वेत धागे में गांठ लगाई और उसे हल्दी में रंगा। इस धागे को दशा माता की बेल कहा जाता हैं। धागे की पूजा की और डोरे में 10 गांठ लगाकर गले में बांध ली। इसके बाद धागे को पूरे साल कभी न उतारने का संकल्प लिया। महिलाओं ने पीपल की पूजा कर 10 बार पीपल की परिक्रमा करते हुए उस पर सूत लपेटा। मान्यता है कि आज के दिन दशा माता की पूजा करने से दशा माता की कृपा होती है।कहां जाता है कि पूजा करने घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। सुहागिन महिलाओं ने आज इस डोरे की पूजा के बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की कथा सुनी। इसके बाद महिलाएं अपने घरों पर हल्दी और कुमकुम के छापे लगाए।
    4
    मांडू में दशा माता पर्वः
महिलाओं ने ग्रहों के दोष और परेशानियों को दूर करने के लिए व्रत रख की पूजा-अर्चना,
पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए लपेटा सूत
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू नगर और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने शुक्रवार को दशा माता का व्रत कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने मांडू के प्राचीन राम मंदिर के पीछे हनुमान जी परिसर में पीपल के पेड़ की पूजा की। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और देवी की पूजा से ग्रहों के दोष और परेशानियां खत्म होती है। कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए भी व्रत करती है।
इस विधि से की दशा माता की पूजा-अर्चना
महिलाएं सुबह सूर्योदय से पूर्व उठी और व्रत का संकल्प लिया। पूजा करते समय दीवार पर स्वास्तिक बनाया और मेहंदी या सिंदूर से अंगुली से दस बिंदिया बनाई। पूजा सामग्री में रोली, मौली, सुपारी, चावल, दीप, नैवेद्य, धुप, अगरबत्ती लेकर महिलाओं ने कच्चे सूत का डोरा लाकर डोरे की कहानी सुनी और कहीं।
इसके बाद सूत का बना श्वेत धागे में गांठ लगाई और उसे हल्दी में रंगा। इस धागे को दशा माता की बेल कहा जाता हैं। धागे की पूजा की और डोरे में 10 गांठ लगाकर गले में बांध ली। इसके बाद धागे को पूरे साल कभी न उतारने का संकल्प लिया।
महिलाओं ने पीपल की पूजा कर 10 बार पीपल की परिक्रमा करते हुए उस पर सूत लपेटा। मान्यता है कि आज के दिन दशा माता की पूजा करने से दशा माता की कृपा होती है।कहां जाता है कि पूजा करने घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
सुहागिन महिलाओं ने आज इस डोरे की पूजा के बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की कथा सुनी। इसके बाद महिलाएं अपने घरों पर हल्दी और कुमकुम के छापे लगाए।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber धार, धार, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • भरत कुटी वृंदावन धाम वृंदावन के गणेशदास महाराज साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 18 अगस्त 2025 को वृंदावन से शुरू की थी और अब तक साढ़े छह महीने पूरे कर चुके हैं। और पूरी यात्रा के लिए 10 से 12 साल लगेंगे। नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनकी यात्रा पाटी पहुँची। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद कल आगे की यात्रा शुरू करेंगे। गणेशदास महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन, खाटू श्याम, रहवासा,सालासर बालाजी, जयपुर महिन्दीपुर बालाजी,अयोध्या, चित्रकूट, प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों से होकर निकली। अब उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा की परिक्रमा शुरू की है जो उत्तराखंड, रामेश्वरम, कन्या कुमारी,जगन्नाथ, गंगासागर, परसुराम कुंड,नारायण सरोवर ,कामाख्या मंदिर समेत भारत के प्रमुख तीर्थस्थल व द्वादश ज्योतिर्लिंग विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा पूरी होने के बाद वह अपने घर वृंदावन लौटेंगे। गणेशदास महाराज की यह भारत देश मे सुख शांति व हिंदू धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है। उनका कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उनकी साइकिल पर अलग-अलग प्रकार ध्वज लगे हुए हैं। जो उनकी धार्मिक भावनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा में गणेशदास महाराज अकेले ही कर रहे हैं।
    1
    भरत कुटी वृंदावन धाम वृंदावन के गणेशदास महाराज साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 18 अगस्त 2025 को वृंदावन से शुरू की थी और अब तक साढ़े छह महीने पूरे कर चुके हैं। और पूरी यात्रा के लिए 10 से 12 साल लगेंगे। नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनकी यात्रा पाटी पहुँची। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद कल आगे की यात्रा शुरू करेंगे। गणेशदास महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन, खाटू श्याम, रहवासा,सालासर बालाजी, जयपुर महिन्दीपुर बालाजी,अयोध्या, चित्रकूट, प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों से होकर निकली। अब उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा की परिक्रमा शुरू की है जो उत्तराखंड, रामेश्वरम, कन्या कुमारी,जगन्नाथ, गंगासागर, परसुराम कुंड,नारायण सरोवर ,कामाख्या मंदिर समेत भारत के प्रमुख तीर्थस्थल व द्वादश ज्योतिर्लिंग विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा पूरी होने के बाद वह अपने घर वृंदावन लौटेंगे। गणेशदास महाराज की यह भारत देश मे सुख शांति व हिंदू धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है। उनका कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उनकी साइकिल पर  अलग-अलग प्रकार ध्वज लगे हुए हैं। जो उनकी धार्मिक भावनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है।
इस यात्रा में गणेशदास महाराज अकेले ही कर रहे हैं।
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निष्पक्ष समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें सुरेन्द्र दुबे 9425179527 रीवा जिले में गैस सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम नंबर- 07622-255143 स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त 9754086797 सुभाष द्विवेदी, 6265666501 अनमोल जैन एवं 9098007799 विनीत मिश्रा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के नंबर पर भी आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए संपर्क कर सकते हैं।
    1
    निष्पक्ष समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें  सुरेन्द्र दुबे  9425179527
रीवा जिले में गैस सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम नंबर- 07622-255143 स्थापित किया गया है। 
इसके अतिरिक्त 9754086797 सुभाष द्विवेदी, 6265666501 अनमोल जैन एवं 9098007799 विनीत मिश्रा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के नंबर पर भी आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए संपर्क कर सकते हैं।
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में चला गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक सायला बामनिया को इलाज के लिए लाया गया था। परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय समाज सेवियों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, जाली या ऊंची रेलिंग लगाने तथा निगरानी व्यवस्था करने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में चला गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक सायला बामनिया को इलाज के लिए लाया गया था। परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय समाज सेवियों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, जाली या ऊंची रेलिंग लगाने तथा निगरानी व्यवस्था करने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद कि प्रांत मार्गदर्शक मंडल की बैठक हुई संपन्न विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार हुवे बैठक में हुवे सामिल बैठक में मालवा प्रांत के कई संत महात्मा पहुंचे राहुल सेन मांडू मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक नगरी मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ नरसिंह दास जी महाराज , महामंडलेश्वर नर्मदानंद जी महाराज , गोरक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारकाधीश तराना मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, रहे वही एक दिवसीय दौरे पर आए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार जी वह प्रांत के कई संत महात्मा बैठक में पहुंचे वही विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के द्वारा प्रांत के सभी संतों को ओर महात्मा को कहा गया कि आगामी जनगणना में सभी से खुद को 'हिंदू' के रूप में पंजीकृत करने का आग्रह किया है। उन्होंने सरकारी नियंत्रण से मंदिरों को मुक्त कराने, धर्मांतरण रोकने, लव जिहाद के खिलाफ अभियान चलाने और अयोध्या के बाद हिंदू धर्म व संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया है वही कार्यक्रम का आभार चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी द्वारा किया गया वहीं डॉक्टर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंह दास जी महाराज आभार के कहा कि संगठन और संत समाज को मिलकर कार्य करना चाहिए संगठन के व्यक्ति और संत में कोई भेदभाव ना हो और वह धर्म के लिए हमेशा तत्पर रहे वही कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद भोपाल क्षेत्र के संगठन मंत्री जितेंद्र जी पवार प्रांत मंत्री विनोद जी शर्मा प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राधारमण जी शर्मा प्रांत उपाध्यक्ष डॉ माला सिंह ठाकुर धार विभाग संगठन मंत्री सुरेश जी गुर्जर विभाग सह मंत्री रामेश्वर जी चौधरी मंचा सीन रहे संत समाज एक स्वर में कहा कि हम भारत को अखंड भारत बनवाएंगे वहीं संत समाज हमेशा धर्म प्रचार के साथ विश्व हिंदू परिषद के साथ हमेशा खड़ा है और खड़ा रहे गा वही व्यवस्था में विश्व हिंदू परिषद के धार जिला अध्यक्ष अशोक जी मुकाती, मांगीलाल जी जाट ,जगदीश जी का करवा ,पीयूष जी परमार,राहुल जी कुशराम ,राहुल सेन मांडव
    4
    विश्व हिंदू परिषद कि प्रांत मार्गदर्शक मंडल की बैठक हुई संपन्न 
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष  आलोक कुमार हुवे बैठक में हुवे सामिल 
बैठक में मालवा प्रांत के कई संत महात्मा पहुंचे 
राहुल सेन मांडू 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक नगरी मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि  चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ नरसिंह दास जी महाराज , महामंडलेश्वर नर्मदानंद जी महाराज , गोरक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारकाधीश तराना मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, रहे  वही एक दिवसीय दौरे पर आए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार जी वह प्रांत के  कई संत महात्मा बैठक में पहुंचे  वही विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के द्वारा  प्रांत के सभी संतों को ओर महात्मा को कहा गया कि  आगामी जनगणना में सभी से खुद को 'हिंदू' के रूप में पंजीकृत करने का आग्रह किया है। उन्होंने सरकारी नियंत्रण से मंदिरों को मुक्त कराने, धर्मांतरण रोकने, लव जिहाद के खिलाफ अभियान चलाने और अयोध्या के बाद हिंदू धर्म व संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया है वही कार्यक्रम का आभार चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी द्वारा किया गया वहीं डॉक्टर  पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंह दास जी महाराज आभार के कहा कि संगठन और संत समाज को मिलकर कार्य करना चाहिए संगठन के व्यक्ति और संत में कोई भेदभाव ना हो और वह धर्म के लिए हमेशा तत्पर रहे वही कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद भोपाल क्षेत्र के संगठन मंत्री जितेंद्र जी पवार प्रांत मंत्री विनोद जी शर्मा प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राधारमण  जी शर्मा प्रांत उपाध्यक्ष डॉ माला सिंह ठाकुर धार विभाग संगठन मंत्री सुरेश जी गुर्जर विभाग सह मंत्री रामेश्वर जी चौधरी मंचा सीन रहे संत समाज एक स्वर में कहा कि  हम भारत को अखंड भारत बनवाएंगे वहीं संत समाज हमेशा धर्म प्रचार के साथ विश्व हिंदू परिषद के साथ हमेशा खड़ा है और खड़ा रहे गा वही व्यवस्था में विश्व हिंदू परिषद के धार जिला अध्यक्ष अशोक जी मुकाती, मांगीलाल जी जाट ,जगदीश जी का करवा ,पीयूष जी परमार,राहुल जी कुशराम ,राहुल सेन मांडव
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber धार, धार, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बाज़ार हाट के दौरान दिखी सख़्ती: थाना प्रभारी ने खुद सड़क पर उतरकर रोड पर लगी दुकाने हटवाई, दी अंतिम चेतावनी
    1
    बाज़ार हाट के दौरान दिखी सख़्ती: थाना प्रभारी ने खुद सड़क पर उतरकर रोड पर लगी दुकाने हटवाई, दी अंतिम चेतावनी
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.