Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुगलसराय कालीमहाल क्षेत्र में एक घर से पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए लगभग एक दर्जन अवैध सिलेंडर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के काली महाल क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने एक अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में छोटे-बड़े कुल 11 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लंबे समय से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।
Shrikant Sagar
मुगलसराय कालीमहाल क्षेत्र में एक घर से पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए लगभग एक दर्जन अवैध सिलेंडर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के काली महाल क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने एक अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में छोटे-बड़े कुल 11 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लंबे समय से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- 👉जिम धर्मांतरण मामले में 25 हजार का इनामिया समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी 👉मीरजापुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बहुचर्चित जिम धर्मांतरण से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामिया आरोपी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन मामलों में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में शनिवार को कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने धर्मांतरण से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामिया आरोपी असफाक खान उर्फ लकी खाना (29 वर्ष) पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं पीएसी गेट बरौधा, थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर तथा साहिल अहमद (25 वर्ष) पुत्र हिदायत अंसारी निवासी मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमूर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट की धारा 67(बी) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।1
- मीरजापुर | पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों में अबतक 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखबिर के सूचना के आधार पर धर्मांतरण के अभियोगों से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त 1. असफाक खान उर्फ लकी खाना पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं पीएससी गेट बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर तथा 2. साहिल अहमद पुत्र हिदायत अंसारी निवासी मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमुर, बिहार को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।3
- Post by VIKESH DAS1
- पटेहरा *प्यार का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी,किशोरी ने विषाक्त खाकर दी जान* मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित किशोरी के परिवार ने उसकी मुहब्बत को अपनाने से किया इनकार तो विषाक्त पदार्थ का किया सेवन हुई मौत। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है,जहां एक 17 वर्षीय किशोरी जो कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा इसी सत्र में दी है।की क्षेत्र के एक युवक से नैना चार हो गई।परिजनों से उसी युवक के साथ विवाह करने की जिद करने लगी।उसकी मां ने तो उसका साथ दिया परंतु पिता लव मैरेज के खिलाफ थे।एक पिता पुत्री के सामने गिड़गिड़ाकर उसको समझता रहा।परंतु प्यार के परवान चढ़ने पर पुत्री ने एक न सुनी जिसके चलते गुरुवार की देर रात पिता ने पुत्री को डाट लगाया।जिससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार के तड़के ही उसने घर में रखा विषाक्त खा लिया।सुबह में जब मां उसके पास पहुंची तो पुत्री के मुंह से झाग निकलता देख उसके हाथ पांव फूलने लगे।अचेता अवस्था में किशोरी को लेकर आनन फानन में परिजन निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोपहर ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने गांव के बगल स्थित जंगल में शव का दाह संस्कार कर दिया। थाना अध्यक्ष मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा ने मामले से अनिभिज्ञता जाहिर की है।1
- *भदोही महोत्सव 15–17 मई को, इस बार स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा मंच* भदोही। कालीन नगरी भदोही में हर वर्ष आयोजित होने वाला भदोही महोत्सव इस बार भी भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर शहर के जीवनदीप संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। प्रेस वार्ता के दौरान महोत्सव के डायरेक्टर Krishna Mishra और Dr. A.K. Gupta ने बताया कि इस साल का महोत्सव पहले से भी अधिक आकर्षक और भव्य होगा। इस बार कार्यक्रम में कई नए कलाकारों को मंच दिया जाएगा और हर साल की तरह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बॉलीवुड नाइट भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय यह महोत्सव 15, 16 और 17 मई को Sri Indrabahadur Singh National Inter College Ground में आयोजित होगा। महोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और बॉलीवुड नाइट जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस बार भदोही महोत्सव में एक नई पहल भी शुरू की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि स्थानीय उद्योग, व्यापारी और उद्यमी अब इस मंच पर अपने उत्पादों को भी प्रमोट कर सकेंगे। इसके लिए महोत्सव परिसर में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कालीन उद्योग से जुड़े उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट भी प्रदर्शित किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय व्यापारियों और कंपनियों को अपने ब्रांड को बढ़ावा देने का बड़ा अवसर मिलेगा। आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बार महोत्सव के आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। Shailesh Kumar Mishra द्वारा इस आयोजन को लेकर सकारात्मक सहयोग दिया जा रहा है। आयोजक डॉ. ए.के. गुप्ता ने कहा कि प्रशासन और समाज के सहयोग से इस बार का भदोही महोत्सव और भी यादगार बनने की उम्मीद है। महोत्सव के आयोजन को लेकर जिले के लोगों में भी उत्साह और खुशी देखी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि भदोही महोत्सव न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि यह स्थानीय प्रतिभाओं, खेल और उद्योग को बढ़ावा देने का भी एक बड़ा अवसर बनता जा रहा है।3
- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त और जिलाधिकारी वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त एस राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शनिवार को शहर के जेपी मेहता इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की चेकिंग और कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों से भी बातचीत की और परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी में कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके।2
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- मीरजापुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा-।। अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी (रा0लो०अ०) सन्तोष कुमार गौतम डीएलएसए पूर्ण कालिक सचिव, पल्लवी सिंह एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारग्म माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये। जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालतें कि सफलता की उद्देश्य एवं गरीबों की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामले, का निस्तारण किए और रू० 01.95 हजार आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 66 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 5करोड़ 64 लाख 55 हजार रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, संजय कुमार शुक्ला ने कुल 35 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किये। स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नरायण मिश्र ने कुल 06 मुकदमों का निस्तारण किए। अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम संतोष कुमार गौतम ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामले का निस्तारण किए। विशेष न्यायाधीश पाक्सो चन्द्रगुप्त यादव ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामले, का निस्तारण किए और रु0 25.01 हजार आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। सचिव डीएलएसए पल्लवी सिंह ने 772 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और लगभग 6.66 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये। विशेष न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 शबीह जेहरा ने कुल 01 किमिनल गिसलिनियस मुकदमों का निस्तारण किए विशेष न्यायाधीश ई० सी एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी ने कुल 14 इलेक्ट्रीसिटी कम्पाउन्डेबल मामलें व एफ०आर के कुल 210 मुकदमों का निस्तारण किए, तथा 4500/- रूपये वसूले। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने कुल 2613 मुकदमों का निस्तारण की और 9 लाख 26 हजार 300/-जूर्माना वसूल की। सिविल जज (सी.डि.) गरिमा सिंह ने कुल 06 सिविल 05 सक्सेशन व मूल वाद के 4 वादों का निस्तारण किए और लाखों रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए। अपर सिविल जज (सी०जि०) अणिमा मिश्रा ने 142 मुकदमों का निस्तारण की और 1400 रूपया जुर्माना वसूल किये। सिविल जज (सी०वि०) / एफटीसी, सोनल अग्रवाल ने 114 मुकदमों का निस्तारण की और 5870 रूपया जुर्माना वसूल की। जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रियम्बदा लाल ने कुल 160 मुकदमों का निस्तारण किये। अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 3 रूचि भाटी ने कुल 116 मुकदमों का निस्तारण किये। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय लालगंज जीनत परवीन ने 53 मुकदमों का निस्तारण की और 7900 रूपया जुर्माना किये। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मड़िहान प्रीति ने 47 मुकदमों का निस्तारण की और 470 रूपया जुर्माना किये। सिविल जज (जू०डि०) चुनार ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने कुल मूल वाद 02 व सक्सेशन 3 वादों का निस्तारण किये। सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी / यूमेन अभिशेक सिंह ने कुल 56 मुकदमों का निस्तारण किये और 500 रूपया जुर्माना किये। सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी एश्वर्या यादव ने कुल 21 मुकदमों का निस्तारण किये। स्पेशल जूडिशियल मजिस्ट्रेट ने कुल 3 मुकदमों का निस्तारण किये और लगभग 1650/- रूपये जुर्माना वसूल किये। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / नोडल अधिकारी रा.लो.अ. अजय कुमार सिंह के अच्छे प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों व तहसीलदार/ नायब तहसीलदारों के न्यायालयो, बकबन्दी न्यायालयों द्वारा निस्तारित राजस्व बाद कुल 69187 मामलों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिषद ने 4778 मुकदमों का निस्तारण किए। विद्युत विभाग के 750 प्री- लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किए। ई-चालान यातायात के 2293 चालानो का निस्तारण हुआ और 09 लाख 07 हजार /-रूपया ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए और सहायक श्रमायुक्त ने 01 मुकदमें का निस्तारण किए और 14.08 लाख पीड़ितों को दिलाये। मुख्य चिकित्साधिकारी ने 626 प्रीलिटिगेशन चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण किए। आरटीओ विभाग से 2678 चालानो का निस्तारण किए और 305.47 लाख शमन शुल्क वसूल किए। राष्ट्रीय लोक अदालत, में प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी सत्यप्रकाश एडीजे-प्रथम संतोष कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नं० 6 विनय आर्या, विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट चन्द्रगुप्त यादव, लिपिक सुनील सोनी, रंजीत कुमार डाटा आपरेटर,vनितिश दुबे कनिष्ठ लिपिक, सूरज कुमार, कनिष्ठ लिपिक पी०एल०वी० जय प्रकाश, कृष्ण कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया |7