उरई के बोधपुरा में देशी शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा, रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन उरई। शहर के बोधपुरा इलाके में देशी शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने ठेके के विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। खबर विस्तार: मिली जानकारी के अनुसार, बोधपुरा क्षेत्र में खुले देशी शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, आए दिन नशे में धुत लोग गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका साफ कहना था कि जब तक ठेका हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की कार्रवाई: सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन

- जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मार डाला। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। जालौन -घटना सोमवार शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।मामले को विस्तार से जानते हैं... मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) है और सबसे छोटा गुड्डू (25) है। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। कैलाश और गुड्डू खेती बाड़ी का काम करते थे। मझला बेटा जितेंद्र गांव से 10 किलोमीटर दूर रामपुरा नगर में रहता था। जितेंद्र मजदूरी करता था। जय नारायण के बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र चाहता था जमीन का बंटवारा हो जाए। सोमवार की शाम खेत में जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश केसीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर खेत में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जालौन पुलिस ने आज़ तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- स्मार्ट मीटर से मिलेगी राहत, योगी ने आदेश किया जारी1
- बिंग ब्रेकिंग न्यूज जालौन तेज ट्रैक्टर चालक ने कुत्ते के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर। ट्रैक्टर चालक ने कुत्ते को कुचल कर दिया कुत्ते के पालक को ज्ञान उपदेश देकर कहा कि जाकर इलाज करा लो। घटना करीब 03:55 pm मिनट की है जब कुत्ते के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया और करीब और करीब 09:25 pm कुत्ते की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। कुत्ते के मालिक संजीव कुमार पुत्र स्व,, प्रभु दयाल निवासी मजीठ का कहना है ने 112 पर कुत्ते के मृत होने की सूचना दी। कुत्ते के मालिक ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। कुत्ते को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला व्यक्ति मजीठ ग्राम का निवासी है। कुत्ते को मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति का नाम नीतू तिवारी पुत्र स्व, रवि तिवारी बताया जा रहा है। पूरा मामला ग्राम पंचायत मजीठ का है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- 👉 जालौन नगर के लोना रोड स्थित “खुशी जनरल स्टोर” पर हुआ हादसा 👉 अचानक हुए हादसे से इलाके में मची अफरा-तफरी 👉 दुकान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल और भी आशंका 👉 स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर दी मदद 👉 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन और राहत कार्य शुरू 👉 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, इलाज जारी 👉 ट्रैक्टर के टक्कर से दुकान का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त 👉 दुकानदार को हुआ भारी आर्थिक नुकसान 👉 हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर उठे सवाल व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- पी एम नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला ।1