तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बस में सवार यात्री तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बस में सवार यात्री बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह हरदोई गांव के निकट दिल्ली से इन्हौना जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क मार्ग किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी की बस पेड़ से टकराने के बाद उक्त पेड़ में लटक गई। वहीं बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के पश्चात बस में सवार यात्रियों की सूझबूझ एवं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इमरजेंसी खिड़की एवं अन्य माध्यमो से किसी तरह बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया व घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मौके पर उत्पन्न हुई स्थिति को संभालते हुए आगे का कार्य शुरू किया गया। बस में सवार यात्रियों के द्वारा बस चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल हादसा किस कारण हुआ, हादसे की वजह क्या थी, इस सबके विषय में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और उक्त घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बस में सवार यात्री तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बस में सवार यात्री बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह हरदोई गांव के निकट दिल्ली से इन्हौना जा रही एक तेज
रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क मार्ग किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी की बस पेड़ से टकराने के बाद उक्त पेड़ में लटक गई। वहीं बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के पश्चात बस में सवार यात्रियों की सूझबूझ एवं
आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इमरजेंसी खिड़की एवं अन्य माध्यमो से किसी तरह बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया व घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मौके पर उत्पन्न हुई स्थिति को संभालते हुए आगे का कार्य शुरू किया गया।
बस में सवार यात्रियों के द्वारा बस चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल हादसा किस कारण हुआ, हादसे की वजह क्या थी, इस सबके विषय में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और उक्त घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
- गांव की महिलाओं का नया गीत महंगाई पर भारी.............. गांव की महिलाओं का नया गीत महंगाई पर भारी...1
- आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को दुन्ना खेरा बछरावां से सतनाम भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली,इन सतनाम भक्तों को आशीर्वाद और कृपा का विशाल भंडार और स्नेह साहेब देवीदास पुरवा धाम के साहिब श्री रंजन शरण दास जी ने दिया,और सतनाम भक्ति की अलख को गुंजायमान किया। जय जगजीवन सत्यनाम साहेब बंदगी 🙏 पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव विचार मंच1
- नमस्कार मैं शिवकुमार उत्तर प्रदेश रायबरेली तहसील सलोन से रिपोर्टर आज रायबरेली में गरीब को शासन की योजना का लाभ नहीं मिलता राजीव गांधी ने कहा था₹1 भेजता हूं नीचे 15 पैसा पहुंचता था पचासी पैसा कमीशन लेने वाले यही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग थे विकास आज की आवश्यकता है अन्नदाता किसान के चेहरे पर या विकास मुस्कान लेगा अपने बदलते हुए रायबरेली को देखा होगा मॉडल रोल कोच फैक्ट्री 12 में घसीटते हुए चलती थी आज 25 26 में 21 56 कोच का उद्घाटन किया आज बंदे भारत ट्रेन मॉडल रेल कोच फैक्ट्री में बन रही है आपके सांसद क्या गोल खिला रहे हैं युवाओं को भड़काने का काम कर रही है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कल हनुमानगढ़ गए थे बाबरी के आचरण देखा होगा वहां पर मछली की डाबर उड़ते हैं राहुल की लड़कियों को भड़कते हैं उन्हें गलत तत्वों से अवगत कराते हैं आप मनु को माने या ना माने राम को मन या ना माने3
- रायबरेली के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा कराया गया भंडारा2
- रायबरेली में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कृष्णा नगर, गोरा बाजार स्थित डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी के आवास पर हुई, जिसमें 35 सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रायबरेली में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कृष्णा नगर, गोरा बाजार स्थित डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी के आवास पर हुई, जिसमें 35 सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के एसओपी (SOP) के अनुसार, कार्यकाल पूरा कर चुके पदाधिकारियों के लिए चुनाव कराया गया। संरक्षक वेटरन राम प्रताप शुक्ला ने पूर्व पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने भविष्य में अपने अनुभव और सुझावों से संस्था के विकास में सहयोग करने का आग्रह भी किया। सचिव वेटरन राजा राम यादव के प्रयासों से वेटरन प्रेम कुमार मिश्रा और वेटरन हनुमान प्रसाद यादव को संस्था की सदस्यता प्रदान की गई। दोनों नए सदस्यों ने संस्था की गतिविधियों से प्रभावित होकर उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी को अध्यक्ष चुना गया। गुरु शरण सिंह और जितेंद्र जायसवाल उपाध्यक्ष, ठाकुर दीन यादव कोषाध्यक्ष, राम बली वर्मा उप कोषाध्यक्ष, राजा राम यादव सचिव, राजकुमार उप सचिव, इंद्र नारायण त्रिपाठी संयोजक, रतिपाल उपसंयोजक, हरिहर प्रसाद शुक्ला प्रवक्ता और सत्येंद्र बहादुर सिंह मीडिया प्रभारी बनाए गए। कार्यकारिणी गठन के बाद डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी का जन्मदिन भी मनाया गया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। अंत में जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।4
- पुलिस पर घर में घुसकर अभद्रता और नाबालिग को साथ ले जाने का आरोप रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी शालिनी तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में घर में घुसकर अभद्रता करने, धमकी देने और करीब 15 वर्षीय नाबालिग भाई को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। शालिनी के मुताबिक जैनापुर निवासी नरेंद्र सिंह को पुलिस ने चोरी के एक मामले में पकड़ा था। आरोप है कि उसके कथित बयानों के आधार पर बिना पर्याप्त साक्ष्य के शिकायतकर्ता के परिवार को आए दिन मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि 22 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे एक महिला पुलिसकर्मी और तीन कांस्टेबल उनके घर पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता की और गर्भवती भाभी से भी कथित तौर पर बदसलूकी की। परिवार को मारपीट की धमकी देने तथा करीब 15 वर्षीय नाबालिग भाई को अपने साथ ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। नाबालिग के साथ मारपीट किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। शालिनी ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।1
- बीस घंटे बाद मिला नाला नदी में नहाने गए किशोर का शव, परिवार में मचा कोहराम बीस घंटे बाद मिला नाला नदी में नहाने गए किशोर का शव, परिवार में मचा कोहराम नसीराबाद रायबरेली। नगर पंचायत नसीराबाद के वार्ड नंबर सात कुरैश नगर निवासी 15 वर्षीय आरिब अंसारी का शव मंगलवार को घटना के लगभग 20 घंटे बाद मट्टन नाला नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर आरिब अपने दोस्तों के साथ अशरफपुर पुल के पास मट्टन नाला नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद बचाव टीम को बुलाया गया, जिसने लगातार खोज अभियान चलाया। मंगलवार को बचाव टीम ने पुल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में एक पेड़ के सहारे फंसा आरिब का शव बरामद किया। शव मिलते ही मां सुरैया सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरिब सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।4
- रायबरेली में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ पोतने से ग्रामीणों में फैला आक्रोश मामला गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा गांव का है रायबरेली में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ पोतने से ग्रामीणों में फैला आक्रोश मामला गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा गांव का है जहां अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोत दिया। प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और अनुयायियों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को साफ कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।3
- करहिया बाजार में मिठाई व्यापारियों से पत्रकारों ने की अभदरता आज सुबह जिला रायबरेली तहसील सलवन करहिया बाजार में मिठाई व्यापारियों के साथ कुछ पत्रकारों ने कि अभदरता फूड अधिकारी ने दी हरी झंडी व्यापारियों ने करहिया चौकी को दिया ज्ञापन1