Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध गणेश कॉफी होटल में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने सभी प्रयास नाकाम साबित हुए। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस दुर्घटना में होटल के भीतर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया, जिससे वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार कुछ ही देर में राख के ढेर में बदल गया।
Ziya khan
बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध गणेश कॉफी होटल में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने सभी प्रयास नाकाम साबित हुए। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस दुर्घटना में होटल के भीतर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया, जिससे वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार कुछ ही देर में राख के ढेर में बदल गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।1
- बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से ₹21,900 की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नयापारा बोदरी की रहने वाली प्रार्थी कांति बाई उईके (उम्र 45 वर्ष) को हरदी निवासी कविता बाई मानिकपुरी (उम्र 31 वर्ष) मिली और खुद को बैंक से लोन दिलाने का काम करने वाली बताकर झांसा दिया। लोन दिलाने के बहाने कविता ने कांति बाई से आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी ली और 28 सितंबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 के बीच फोनपे के माध्यम से करीब ₹20,900 वसूल लिए। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को ₹1,000 नगद भी लिए। काफी समय बीतने के बाद जब लोन पास नहीं हुआ और कांति बाई ने पैसे वापस मांगे, तो कविता टालमटोल करने लगी। बार-बार दबाव बनाने पर उसने केवल ₹5,000 ही वापस किए और बताया कि लोन दिलाने के नाम पर यह पैसा उसने कोटा निवासी राजेश यादव को दिया है। इस धोखाधड़ी को लेकर पीड़ित कांति बाई उईके ने शनिवार शाम 4:50 बजे हिर्री थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने आरोपी कविता मानिकपुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।1
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरसीवा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 7 अलग-अलग मामलों के तहत कुल 117 लीटर कच्ची महुआ शराब, अंग्रेजी शराब और इसे बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी है।1
- बलौदाबाजार शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों के केबल वायर चोरी कर दहशत फैलाने वाले एक शातिर सीरियल चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हेमु कुमार सेन (33 वर्ष), निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार को उस समय घेराबंदी कर हिरासत में लिया, जब वह चोरी का केबल और तांबा वायर एक कबाड़ी दुकान में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों और झोपड़ीनुमा मकान के पास छिपाकर रखा गया करीब 250 फीट पीवीसी केबल वायर और लगभग 1.500 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जून और जुलाई माह के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों तथा ग्राम करमदा में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने वार्ड क्रमांक 17 के पाड़ेपारा स्कूल, लोहिया नगर, रिसदा रोड, वार्ड क्रमांक 20 के बंगला क्षेत्र और ग्राम करमदा के विभिन्न सार्वजनिक व व्यावसायिक परिसरों में लगे सबमर्सिबल पंपों को निशाना बनाकर हजारों रुपये मूल्य के केबल वायर चोरी किए थे। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 580/2026, 581/2026 एवं 582/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन, महिला प्रधान आरक्षक अन्नपूर्णा बंजारे एवं प्रधान आरक्षक कमल कैवर्त्य की भूमिका सराहनीय रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।1
- मुंगेली के लोरमी में दीपक अदमने ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से पंचर की दुकान से लाखों का टर्नओवर खड़ा कर दिया है।1
- सिंगरौली के गोरबी में कसर गेट के पास ओवरब्रिज के नीचे एक लोकल व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेचींन प्लांट वालों ने उस व्यक्ति को मार दिया है। शाम के समय हुई इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं और लगातार चिंतित होकर सवाल उठा रहे हैं कि अब आगे क्या होगा और इन लोगों का क्या होगा।1