logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती कपासन स्थित अंबेडकर भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी अद्वितीय विद्वता एवं समता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने अपने संबोधन में कहा कि "बाबा साहब केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनकी 135वीं जयंती हमें 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संकल्प दिलाती है।" कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान भेरुलाल चौधरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मांगीलाल बैरवा ने की। मंचासीन अतिथियों में शंकरलाल प्रजापत, छगनलाल जाट, भवानी शंकर लोहार, पार्षद लोकेश राव, अनिल चंदेल, पिंटू बुनकर, समता संगठन से एडवोकेट कल्पना मेघवाल, अजय बैरवा, जवाहरलाल मेघवाल, लक्ष्मीलाल मेघवाल, दीपक कुमार मोची, दीपक गडवाल, भेरुलाल चंदेल, वरिष्ठ प्राचार्य भगवानलाल बैरवा, कैलाश बुनकर, पुरण सालवी एवं देवेन्द्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान महेश कंजर द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन हरलाल बैरवा ने किया।

7 hrs ago
user_Ashish kumar kodli
Ashish kumar kodli
Local News Reporter Mavli, Udaipur•
7 hrs ago
10040e8e-4428-4435-875b-d855fbee7775

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती कपासन स्थित अंबेडकर भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी अद्वितीय विद्वता एवं समता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने अपने संबोधन में कहा कि "बाबा साहब केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनकी 135वीं जयंती हमें 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संकल्प दिलाती है।" कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान भेरुलाल चौधरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मांगीलाल बैरवा ने की। मंचासीन अतिथियों में शंकरलाल प्रजापत, छगनलाल जाट, भवानी शंकर लोहार, पार्षद लोकेश राव, अनिल चंदेल, पिंटू बुनकर, समता संगठन से एडवोकेट कल्पना मेघवाल, अजय बैरवा, जवाहरलाल मेघवाल, लक्ष्मीलाल मेघवाल, दीपक कुमार मोची, दीपक गडवाल, भेरुलाल चंदेल, वरिष्ठ प्राचार्य भगवानलाल बैरवा, कैलाश बुनकर, पुरण सालवी एवं देवेन्द्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान महेश कंजर द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन हरलाल बैरवा ने किया।

More news from Udaipur and nearby areas
  • मेवाड़ का हरिद्वार मातृकूडिया मे डुबकी लगाने पर मीटते है सारे पाप
    1
    मेवाड़ का हरिद्वार मातृकूडिया मे  डुबकी लगाने पर मीटते है सारे पाप
    user_Ashish kumar kodli
    Ashish kumar kodli
    Local News Reporter Mavli, Udaipur•
    7 hrs ago
  • उदयपुर में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान 45°C के पार जा सकता है। ऐसे में अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। नींबू पानी, दही और छाछ जैसी चीज़ों का सेवन करें ताकि गर्मी से राहत मिल सके। 👉 इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
    1
    उदयपुर में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान 45°C के पार जा सकता है। ऐसे में अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। नींबू पानी, दही और छाछ जैसी चीज़ों का सेवन करें ताकि गर्मी से राहत मिल सके।
👉 इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    1
    Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • चिकारड़ा- चिकारड़ा कस्बे में रविवार को परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने कस्बे के भगवान परशुराम चोक पर एकत्रित होते हुए जय घोष के साथ शोभायात्रा शुरू की , शोभायात्रा में भगवान परशुराम की तस्वीर ट्रैक्टर में विराजित कर डेकोरेशन से सजाया गया वही महिलाओं द्वारा 151 कलश लिए शोभायात्रा में अपना हुनर दिखा रही थी । पुरुष वर्ग ने धर्म पताका हाथ में लिए लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे । शोभा यात्रा सदर बाजार होती हुई मुख्य बस स्टैंड पहुंची जहा से मंगलवाड़ निंबाहैड़ा राजमार्ग होती हुई सांवलिया जी चौराहा पहुंची जहां पर जय विजय की घोष के साथ कार्यक्रम के आयोजन हुए। जहां से पुनः वापसी करते हुए प्रजापत मोहल्ला होते हुए गणपति चौक पहुंची। शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए मेनारिया समाज के लक्ष्मी लाल मेनारिया पूर्व उप प्रधान ने बताया कि डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में जय घोष के साथ जहां पुरुष एक ही ड्रेस में गले में भगवा दुपट्टा डालें हुए थे तो महिलाओ ने चुनर जैसे परिधान पहन कर सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी । पुरुष वर्ग के साथ महिला भी डीजे की धुन अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाई ,डीजे की स्व लहरियोने ने माहौल को भगवा मय बनाया। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह गुलाब पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रास्ते पर ग्रामीणों की ओर से शीतल जल की व्यवस्था की गई । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के शस्त्र फरसे को लहराते हुए अपने आप की उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बताया कि हम भगवान परशुराम के वंशज है। वही फरसे तलवार के करतब भी दिखाए गए। शोभायात्रा के परशुराम सर्किल पहुंचने पर भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व उप प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। वही बताया कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र परशुराम भगवान शिव के परम भक्त और चिरंजीवी हैं। शोभा यात्रा की खास बात यह रही की हर कोई सेल्फी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता नजर आया। शोभायात्रा के मौके पर पुलिस जवान तैनात रहे। उदयपुर निंबाहेड़ा राजमार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था चाक चोबन्ध रही। शोभायात्रा जय घोष के साथ शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई। अंत में भोजन प्रसादीं का आयोजन भी हुआ
    5
    चिकारड़ा- चिकारड़ा कस्बे में रविवार को परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने कस्बे के भगवान परशुराम चोक पर एकत्रित होते हुए जय घोष के साथ शोभायात्रा शुरू की , शोभायात्रा में भगवान परशुराम की तस्वीर ट्रैक्टर में विराजित कर डेकोरेशन से सजाया गया वही महिलाओं द्वारा 151 कलश लिए शोभायात्रा में अपना हुनर दिखा रही थी । पुरुष वर्ग ने धर्म पताका हाथ में लिए लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे । शोभा यात्रा सदर बाजार होती हुई मुख्य बस स्टैंड पहुंची जहा से मंगलवाड़ निंबाहैड़ा राजमार्ग होती हुई सांवलिया जी चौराहा पहुंची जहां पर जय विजय की घोष के साथ कार्यक्रम के आयोजन हुए। जहां से पुनः वापसी करते हुए प्रजापत मोहल्ला होते हुए गणपति चौक पहुंची। शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए मेनारिया समाज के लक्ष्मी लाल मेनारिया पूर्व उप प्रधान ने बताया कि डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में जय घोष के साथ जहां पुरुष एक ही ड्रेस में गले में भगवा दुपट्टा डालें हुए थे तो महिलाओ ने चुनर जैसे परिधान पहन कर सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी । पुरुष वर्ग के साथ महिला भी डीजे की धुन अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाई ,डीजे की स्व लहरियोने ने माहौल को भगवा मय बनाया। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह गुलाब पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रास्ते पर ग्रामीणों की ओर से शीतल जल की व्यवस्था की गई । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के शस्त्र फरसे को लहराते हुए अपने आप की उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बताया कि हम भगवान परशुराम के वंशज है। वही फरसे तलवार के करतब भी दिखाए गए। शोभायात्रा के परशुराम सर्किल पहुंचने पर भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व उप प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। वही बताया कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र परशुराम भगवान शिव के परम भक्त और चिरंजीवी हैं। शोभा यात्रा की खास बात यह रही की हर कोई सेल्फी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता नजर आया। शोभायात्रा के मौके पर पुलिस जवान तैनात रहे। उदयपुर निंबाहेड़ा राजमार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था चाक चोबन्ध रही। शोभायात्रा जय घोष के साथ शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई। अंत में भोजन प्रसादीं का आयोजन भी हुआ
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    1
    Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार भादेसर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • 🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    1
    🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.