रामलीला मैदान में विशाल होली मेला धूमधाम से कराया गया संपन्न पूरनपुर। नगरपालिका परिषद एवं रोटरी क्लब ग्रीन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की रात लगभग सात बजे रामलीला मैदान में विशाल होली मेला व होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता और विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। मथुरा से आई रास मंडली ने मयूर नृत्य, दीपक नृत्य, लट्ठमार होली और फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक देर रात तक मंत्रमुग्ध रहे। वहीं सारेगामापा लिटिल चैंप फाइनलिस्ट क्षितिज सक्सेना ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर सहित कई पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

- पीलीभीत। गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि घायल ग्रंथी की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पीड़ित की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला प्रेम प्रसंग और आपसी साजिश के चलते कराया गया था।जानकारी के अनुसार हरविन्दर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम कजरा थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर, पिछले लगभग तीन वर्षों से पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारा साहब में ग्रंथी के रूप में सेवा कर रहे थे। 1 मार्च 2026 की शाम वह कढेर चौराहे से सामान लेकर गुरुद्वारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नदी की पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।हमले में हरविन्दर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर वह खेत की ओर भागे, जहां लहूलुहान हालत में गिर पड़े। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह खेत में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और वह आईसीयू में भर्ती बताए जा रहे हैं।2 मार्च को हरविन्दर सिंह की पत्नी गुरजीत कौर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पूरा घटनाक्रम ही बदल गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार जांच, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि गुरुद्वारे में आने-जाने के दौरान गांव रम्पुरा कोन निवासी कुलदीप सिंह उर्फ सोनी की पहचान गुरजीत कौर से हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीब छह महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब हरविन्दर सिंह को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर गुरजीत कौर और कुलदीप सिंह ने मिलकर हरविन्दर सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पुलिस के अनुसार 1 मार्च को योजना के तहत गुरजीत कौर ने अपने पति को सामान लेने के बहाने कढेर चौराहे भेजा और इसकी सूचना अपने प्रेमी कुलदीप सिंह को दे दी। इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने साथी राकेश पुत्र कुमार सिंह निवासी रम्पुरा कोन के साथ मिलकर नदी की पुलिया के पास घात लगाकर लोहे के बरमे से हरविन्दर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। पत्नी प्रेमी सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का बरमा भी बरामद कर लिया गया है।कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और मामले को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।1
- संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- यूपी में आज से 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ें2
- Post by बबलू1
- जिला पीलीभीत के ब्लॉक बीसलपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर वाहनपुर में मोहम्मद रारूफ सरिया सीमेंट वाले ने अपने आवास पर रोजा इफ्तार कराया जिसमें काफी तादात में रोजदार में शामिल हुए1
- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारे के ग्रंथी हरविंदर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हमले की साजिश ग्रंथी की पत्नी गुरजीत कौर ने अपने प्रेमी कुलदीप सिंह और उसके साथी राकेश के साथ मिलकर रची थी। घटना 1 मार्च की शाम की है, जब हरविंदर सिंह घर से गुरुद्वारे लौट रहे थे। नदहा पुलिया के पास घात लगाए बैठे कुलदीप सिंह ने नुकीले औजार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें घायल अवस्था में पाया गया और जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस जांच में अवैध संबंधों का मामला सामने आने पर पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।1
- संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।1
- बीसलपुर बरेली मार्ग पर कमुआ पुलिया पतली होने के कारण आए दिन जाम लगा रहता है जिससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है शिकायत के बावजूद अभी तक यह पलिया का निर्माण नहीं हो सका विभाग अधिकारी बेखबर है1