Shuru
Apke Nagar Ki App…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (King Khalid International Airport) की है। ब्रेकिंग: किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के अंसार अल्लाह के हमले के बाद के हालात सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
MAKKI TV
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (King Khalid International Airport) की है। ब्रेकिंग: किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के अंसार अल्लाह के हमले के बाद के हालात सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर नगर ब्रेकिंग KDA की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण कानपुर नगर ब्रेकिंग KDA की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लगभग 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया KDA के बुलडोजर दस्ते ने चिन्हित जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल और उसके भीतर किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। KDA अधिकारियों के अनुसार संबंधित पक्ष को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी कर दिए गए थे मियाद पूरी होने और कब्जा न हटाए जाने के बाद ही यह विधिक ध्वस्तीकरण किया गया1
- कड़ी सुरक्षा और जैमर्स के बीच शुरू हुई यूपीएससी मेन्स, दार्शनिक विषयों ने घुमाया अभ्यर्थियों का सिर! 19 सितंबर 2026 को दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज सहित केंद्रों पर UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का पहला दिन संपन्न हुआ। सुबह 9 से 12 बजे तक 250 अंकों का निबंध पर्चा हल किया गया। पहली बार उन्नत मोबाइल सिग्नल जैमर, बॉडी स्कैनर और लाइव वेबकास्टिंग कैमरे तैनात किए गए। जीवन की विडंबनाएं, तकनीकी नैतिकता और भू-राजनीति से जुड़े दार्शनिक निबंध विषय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्रोत: UPSC परीक्षा दिशानिर्देश पत्रकार: रोहित कुमार उन्नावी, INF न्यूज़ #UPSCMains #CivilServicesExam #EssayPaper #IASExam #INFNews1
- महाराजा बिजली पासी के सम्मान में सड़क पर उतरा पासी समाज, प्रतिमा से लेकर चौराहे के नाम तक उठी बुलंद आवाज! जंगल सिकरी चौराहे पर प्रदर्शन, प्रतिमा स्थापना और नाम बदलने की मांग पर गरजा पासी समाज महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा लगाने और जंगल सिकरी चौराहे का नाम बदलने की मांग, सड़क पर उतरा पासी समाज प्रतिमा स्थापना के साथ चौराहे का नाम ‘महाराजा बिजली पासी’ करने की उठी आवाज, प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग गोरखपुर: महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा स्थापित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पासी समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जंगल सिकरी चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा स्थापित करने और चौराहे का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी के नाम पर करने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। हाथों में महाराजा बिजली पासी की तस्वीरें और मांगों से जुड़े संदेश लेकर लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाराजा बिजली पासी के ऐतिहासिक योगदान और सम्मान को देखते हुए सार्वजनिक स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जंगल सिकरी चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाए और चौराहे का नाम भी उनके नाम पर रखा जाए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन देने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वीडियो में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए नजर आ रहे हैं। अब प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- कुरौली में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं सनातन जागरण समारोह आयोजित हसनगंज, उन्नाव। ग्राम कुरौली में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत संगठन की ओर से भव्य धार्मिक एवं सनातन जागरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम कुरौली निवासी एवं हसनगंज ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह रहे। समारोह में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णा सोनी मुख्य अतिथि तथा भाजपा उन्नाव के जिला सहसंयोजक श्री सौरभ तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुख श्याम वर्मा, जिला महामंत्री बिन्दु शुक्ला, जिला सहसंयोजक एवं अध्यक्ष (उन्नाव) अश्विनी सिंह चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष विशाल सिंह तथा विधानसभा संयोजक शिवम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री कृष्णा सोनी एवं विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार, युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास तथा सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। समारोह में शिवम सिंह, तुषार वर्मा, सौभाग्य सिंह, विकास राजपूत, पवन सिंह, भोलू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र कल्याण के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। अंत में आयोजक डॉ. देवेंद्र सिंह एवं अश्विनी सिंह चंदेल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।2
- यमन के हौथी ने saudia अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हमला किया। एक पश्चिमी पर्यटक ने इस भीषण आग और रियाद को हिला देने वाले भीषण विस्फोटों को कैमरे में कैद किया। रियाद के भीतर सऊदी सेना से संबद्ध एक अड्डे को निशाना बनाते हुए और वहां रखे मिसाइल डिपो को उड़ाते हुए1
- कल्याणपुर थाना क्षेत्र मैक्स शॉपिंग मॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया कल्याणपुर थाना क्षेत्र मैक्स शॉपिंग मॉल में आग लगने से हड़कंप मच अनूप कुमार निषाद सहायक ब्यूरो चीफ एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में केसा के बगल स्थित मैक्स शॉपिंग मॉल में शुक्रवार आग लगने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कल्याणपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अग्निशमन विभाग की टीमों ने फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की साथ ही किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम समेत संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुई क्षति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है अग्निशमन विभाग की कार्रवाई और जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण तथा नुकसान की जानकारी सामने आ सकेगी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई जारी है #Kanpur #Kalyanpur #MaxMall #FireIncident #KanpurNews #KanpurPolice #UPPolice #FireSafety #𝗥𝗲𝘀𝗰𝘂𝗲𝗼𝗽𝗲𝗿𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻1
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट कानपुर में के डी ए की टीम ने शनिवार सुबह अतिक्रमण कर बनाए गए कब्रिस्तान को बुलडोजर से हटा दिया1
- उन्नाव के जिला अस्पताल में बच्चों के परिजनों में हुआ आपसी विवाद जिसका वीडियो हुआ वायरल उन्नाव जिला अस्पताल में नवजात शिशु की हालत नाजुक, कानपुर हैलट रेफर। इलाज के दौरान बच्चे के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने की बात सामने आई। नवजात शिशु ईदगाह, सदर उन्नाव का बताया जा रहा है। मायके पक्ष ने बच्चे को जहरीला पदार्थ दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पेट में गैस अधिक बनने की बात सामने आई। नवजात की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर किया।2
- महिलाओं को पकड़कर घसीटती दिखी पुलिस! वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल महिलाओं को पकड़कर घसीटती दिखी पुलिस! वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी महिलाओं को पकड़कर सड़क पर ले जाते और घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच खींचतान का दृश्य नजर आता है, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई और महिलाओं के साथ कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि यदि महिलाएं किसी प्रदर्शन या विवाद में शामिल थीं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई के दौरान क्या निर्धारित प्रक्रिया और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के नियमों का पालन किया गया? हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की सटीक जगह, समय और कार्रवाई की पूरी पृष्ठभूमि की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है। सवाल यही है—कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर महिलाओं के साथ इस तरह की कार्रवाई क्यों और किन परिस्थितियों में की गई?1