इंदौर: शराब के नशे में कहासुनी के बाद दोस्त ने ही की दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेश नायक (निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी हरिओम सिंह (निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और आला-ए-कत्ल (सब्जी काटने वाला घरेलू चाकू) भी बरामद कर लिया है। दोनों व्यक्ति इंदौर में आसपास किराए के कमरों में रहते थे और घूम-घूमकर बर्तन बेचने तथा महिलाओं के बाल एकत्र करने का काम करते थे; घटना की रात साथ में खाना बनाते और अत्यधिक शराब पीते समय हुए विवाद के बाद आरोपी ने आपा खोकर इस वारदात को अंजाम दिया।
इंदौर: शराब के नशे में कहासुनी के बाद दोस्त ने ही की दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस
से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेश नायक (निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश)
के रूप में हुई है, जबकि आरोपी हरिओम सिंह (निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और आला-ए-कत्ल (सब्जी काटने वाला घरेलू चाकू) भी बरामद कर लिया है। दोनों व्यक्ति इंदौर में आसपास किराए
के कमरों में रहते थे और घूम-घूमकर बर्तन बेचने तथा महिलाओं के बाल एकत्र करने का काम करते थे; घटना की रात साथ में खाना बनाते और अत्यधिक शराब पीते समय हुए विवाद के बाद आरोपी ने आपा खोकर इस वारदात को अंजाम दिया।
- 13 अगस्त को इंदौर में इतिहास रचेगी 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा' : विधानसभा 5 से उठी राष्ट्रभक्ति की गूंज1
- हर घर तिरंगा अभियान की तरह भारत मंडप में आयोजित हुआ एक कार्यक्रम1
- *सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर की रेल परियोजनाओं को मिली बड़ी सौगात-सांसद शंकर लालवानी न्यू पलासिया इंदौर इंदौर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर की रेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर लंबे समय से बनी यातायात की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग ₹45 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का टेंडर स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे विभाग द्वारा इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ROB के निर्माण से चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। सांसद शंकर लालवानी द्वारा आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर एवं आसपास की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के संबंध में इंदौर की रेल अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से रखा था। वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ सिंहस्थ के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार की भूमिका निभाएगा। ऐसे में इंदौर एवं आसपास के रेलवे नेटवर्क को समय रहते सुदृढ़ करना, रेलवे स्टेशनों का विकास एवं विस्तार करना तथा यात्रियों के लिए आधुनिक और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को परियोजनाओं एवं प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर एवं आसपास के रेल विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज के टेंडर की स्वीकृति को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लगभग ₹40 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ROB का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके बनने से रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने के कारण होने वाले यातायात जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही सिंहस्थ के दौरान इंदौर से उज्जैन एवं अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के आवागमन को भी सुगम बनाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया— “सिंहस्थ-2028 केवल उज्जैन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे मालवा और मध्यप्रदेश की आस्था, सेवा और व्यवस्थाओं की परीक्षा है। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंदौर की रेल अधोसंरचना को समय रहते सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के सकारात्मक सहयोग से इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को नई गति मिल रही है। चंद्रावतीगंज ROB के टेंडर की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को रेलवे फाटक के जाम से स्थायी राहत मिलेगी और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।”1
- अंकित ठाकुर प्रदेश महामंत्री जी का उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में धार जिले में अर्जुन सिंह ठाकुर जी मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत अंकित ठाकुर प्रदेश महामंत्री जी का उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में धार जिले में अर्जुन सिंह ठाकुर जी मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत1
- *इन्दौर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा ने लहराया तिरंगा, शहरवासियों से घर-घर तिरंगा लगाने की अपील*1
- मध्य प्रदेश के 52 जिलों की खबरें सुपरफास्ट इंदौर खरगोन खंडवा धार झाबुआ मध्य प्रदेश की सुपरफास्ट खबरें कौन से जिलों में क्या हुआ मुख्यमंत्री मोहन यादव की क्या-क्या घोषणा रही विपक्ष ने कहां किया हंगामा गैस के दाम सोना किस भाव देख रिपोर्ट इंडिया news7 पर1
- इंदौर के खजराना पुलिस ने कैसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है इंदौर की खजराना पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है जो कि 12 साल पहले किया गया था पकड़े गए आरोपियों ने पहले नशा किया उसके बाद मृतक को लिफ्ट देने बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद चाकू से वार कर हत्या कर दी थी पुलिस न दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की मौत हो चुकी है । दरअसल पूरी घटना दिनांक 17/04/2015 को खजराना थाना क्षेत्र के बायपास के पास एक 17 वर्षीय युवक कृष्णा का शव मिला था। सूचना पर थाना खजराना थाने में अपराध क्रमांक 310/2015 धारा 302 भादवि का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था घटना के समय आरोपी अज्ञात होने से उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।, वही दिनांक 11/08/2026 को पुलिस को मुखबिर सूचना पर जानकारी प्राप्त हुई कि अकील, आरिफ और परवेज ने वर्ष 2015 में कृष्णा की हत्या की थी। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या और लूट की घटना करना स्वीकार किया।, पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने मृतक कृष्णा की मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेने के बहाने उसे खजराना बायपास के पास स्थित सुनसान मैदान में ले गए। वहां साथ में नशा करने के बाद मृतक से सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नगदी लूट ली। मृतक द्वारा विरोध करने पर आरोपी अकील ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई थी घटना के बाद आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल सहित अन्य साक्ष्यों को जलाकर छिपाकर घटना के साक्ष्य नष्ट कर दिए थे और मौके से फरार हो गए। बहरहाल पुलिस ने 12 साल पुराने हत्या के मामले में आरिफ उर्फ नाइट्रा , अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी परवेज़ की मौत हो गई है2