मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार कौशाम्बी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कटी हुई बाइकों के पार्ट्स, 7 हजार रुपये नकद और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंझनपुर कचहरी परिसर से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को अषाढ़ा चौराहे के पास स्थित एक गैराज में छिपाकर रखा जाता था, जहां उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बदल दिया जाता था। इसके बाद इन पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगाकर बेचने का काम किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ, अमजद और सूरज उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बाइट: सौरभ सामंत, सीओ मंझनपुर
मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार कौशाम्बी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कटी हुई बाइकों के पार्ट्स, 7 हजार रुपये नकद और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंझनपुर कचहरी परिसर से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को अषाढ़ा चौराहे के पास स्थित एक गैराज में छिपाकर रखा जाता था, जहां उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स
में बदल दिया जाता था। इसके बाद इन पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगाकर बेचने का काम किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ, अमजद और सूरज उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बाइट: सौरभ सामंत, सीओ मंझनपुर
- Ravi karan mauryaमंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेशnice1 day ago
- दिल्ली 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट की। दिल्ली 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट की। शाहीन के मुताबिक-जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। एक महिला पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।1
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम अझुवा कौशाम्बी👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कनवार गांव निवासी विजय कुमार चौधरी 22 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार दो भाई और एक बहन हैं। उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। विजय अपने बड़े भाई दीपक के साथ मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। दोनों भाइयों ने पिछले वर्ष अपनी इकलौती बहन पूजा की शादी की थी।परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही विजय मुंबई से अपने गांव कनवार आया था। कुछ दिनों बाद उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पार गया था। इसी दौरान ट्रेन आती देखकर वह वापस मुड़ने लगा, तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कनवार गांव के पास बने अंडरपास में कई फीट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल और साइकिल से आवागमन के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरे होने की समस्या की जानकारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय रहते अंडरपास से पानी की निकासी करा दी जाती तो लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ती।ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल अंडरपास का पानी निकलवाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- #कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight #कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight1
- रानी पद्मावती के जौहर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रतिभा कुशवाहा ने जताई नाराजगी कौशांबी/लखनऊ। रानी पद्मावती के जौहर को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की कथित अभद्र टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय नारी शक्ति और भारत के गौरवशाली इतिहास का अपमान बताया। प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि जौहर कायरता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वाभिमान और मातृशक्ति के अदम्य साहस की गाथा है। वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की वीरांगनाओं के इतिहास और उनके बलिदान को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर से देश की सभी बेटियों, माताओं और नारी शक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि भारत की बेटियां अपने इतिहास और गौरव का सम्मान करना भी जानती हैं और उसके अपमान का विरोध करना भी। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के त्याग, साहस और स्वाभिमान की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। — प्रतिभा कुशवाहा सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ1
- मनौरी में जन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव केसरवानी की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च कौशाम्बी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट.... मनौरी में जन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव केसरवानी की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च, आयोजित हुई शोक सभा। देखें खास रिपोर्ट सुनील साहू के साथ PRIME 18 NEWS1
- UP STF की प्रयागराज यूनिट नें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी हैं UP STF की प्रयागराज यूनिट नें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी हैं पुलिस नें सटीक सूचना पर घेर कर DCM क़ो पकड़ा जिसमे 250 पेटी कफ सिरप रखी गई थी, STF नें 4 तस्करो क़ो भी मौके से पकड़ा हैं जो अलग अलग प्रदेशों मे कफ सिरप सप्लाई करते थे पूछ ताछ मे पकड़े गए लोगो नें बताया की नशे के लिए इसकी खेप अलग अलग जगहो पर पहुचानी थी1
- कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप PART (2) #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।1
- कौशाम्बी। चायल कस्बे के स्टार केयर क्लीनिक में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से हड़कंप मच गया। कुरई उपरहार गांव निवासी मुकेश के डेढ़ वर्षीय बेटे सूरज को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान शाम को बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना पिपरी क्षेत्र के चायल बाजार स्थित स्टार केयर क्लीनिक का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अब जांच के बाद ही बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1
- *पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले मे चला प्रशासन का चाबुक, पीड़ित परिजनों को को दी गयी सहायता राशी कौशाम्बी- पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में DM का बड़ा बयान। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत, 3 घायलों का इलाज जारी- DM। जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है- DM। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की सहायता दी गई- DM। प्रत्येक घायल को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई- DM। CM के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जायेगा - DM। दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया- DM। आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जा रही है- DM। आरोपियों की अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी- DM। चिल्ला साहबाजी गांव में हुई घटना, महमूदपुर गांव का लाइसेंस पहले ही निरस्त था- DM। आरोपी के लाइसेंस में गांव को लेकर भिन्नता सामने आई- DM। पुलिस, तहसील और फायर विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई- DM। जिले में कुल 13 पटाखा लाइसेंस, दो वर्षों से कोई नया लाइसेंस जारी नहीं हुआ-1