बरेली में मुठभेड़ के बाद बड़ा खुलासा: लग्जरी कारों में घूमकर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, 5.80 लाख कैश बरामद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 2 अप्रैल को जगतपुर इलाके में एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस और CCTV की मदद से जांच तेज की। 16 अप्रैल को बीडीए कॉलोनी के पास पुलिस ने घेराबंदी की, तभी आरोपियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 इको स्पोर्ट कार, अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के जेवरात, गैस सिलेंडर, सिगरेट के पैकेट और 5 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले रेकी करते थे, फिर रात में सुनसान मकानों को निशाना बनाकर ताला तोड़ते थे और चोरी कर फरार हो जाते थे। वारदात के बाद नोएडा जाकर गाड़ियां छिपा देते थे और माल का बंटवारा करते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है पूरे मामले में एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया

- अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जटौआ के कच्चे रास्ते से छुटन्ना पुत्र शब्बीर (40 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 05 कस्बा धौराटाण्डा को पकड़ा गया।1
- “योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे” – अरशद हुसैन का दावा, 2027 चुनाव की तैयारियां तेज बरेली। भा.ज.पा. समर्थक दल युवा मोर्चा बरेली के तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका दल हमेशा से भाजपा का समर्थन करता रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि पूरी टीम पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरकर अधिक से अधिक सीटें जिताने के लिए काम करेगी। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष को करारी शिकस्त मिलेगी। जिला अध्यक्ष नूर हसन ने बताया कि चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, श्याम देवल, महानगर अध्यक्ष असलम खान, बदरूद्दीन, मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- #*आपराधिक इतिहास के आधार पर चोरी, नकबजनी, आबकारी, लूट, छिनैती, छेड़खानी, मारपीट, मादक पदार्थ, हत्या, गोकशी एवं रंगदारी से संबंधित कुल 42 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके नियंत्रण एवं निगरानी रखने के संबंध में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली की बाइट।#1
- 11वें दिन भी जारी धरना, न्याय की गुहार4
- बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पहली बार शहर के संजय गांधी कम्युनिटी सेंटर में डिजिटल जादू का अनोखा शो होने जा रहा है। मशहूर डिजिटल जादूगर बादशाह की एंट्री ने युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण जादू शो नहीं, बल्कि हाईटेक टेक्नोलॉजी और डिजिटल इफेक्ट्स से भरपूर ऐसा प्रदर्शन होगा, जिसे देखकर लोग दंग रह जाएंगे। खास बात यह है कि इस शो में मोबाइल, स्क्रीन और लाइव विजुअल्स के जरिए ऐसे-ऐसे करिश्मे दिखाए जाएंगे, जो पहले कभी बरेली में नहीं देखे गए। युवाओं में इस शो को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह डिजिटल जादू दर्शकों की सोच और कल्पना की दुनिया को पूरी तरह बदल देगा। अब देखना होगा कि जादूगर बादशाह का ये डिजिटल जादू बरेली की जनता पर कितना असर छोड़ता है… लेकिन फिलहाल इतना तय है—शहर में जादू का बुखार चढ़ चुका है।1
- महाराणा प्रताप संयुक्त चिकित्सालय में अगर अल्ट्रासाउंड कराना है तो दो से तीन माह तक करना पड़ेगा इंतजार भीड़ की वजह से यह तारीख लंबी दी जाती है जिससे मरीजों को हो रही परेशानियां1
- Post by Mukhtar ahmad Ahmad4
- बरेली में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार व लाखों की बरामदगी खबर: थाना बारादरी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 1 खोखा, 1 जिन्दा कारतूस, 2 ईको स्पोर्ट कार, चोरी का सामान तथा 5.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।1