logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा मुडेशी खुलें में दाह संस्कार का मामला नगर निगम ने दिए जांच के आदेश जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन ​ मथुरा वृंदावन नगर निगम के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 11 मुडेशी क्षेत्र में जलभराव और बारिश के बीच तिरपाल के नीचे पूर्व दिनों में अंतिम संस्कार किया गया था वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं ​नगर निगम अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व दिनों में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से नगर निगम वार्ड नंबर 11 मुडेशी क्षेत्र में जलभराव और बारिश के बीच तिरपाल के नीचे खुले में दाह संस्कार किए जाने की शिकायत संज्ञान में आई है मामले को गंभीरता से देखते हुए नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है अधिकारी ने कहा यह मामला बेहद संवेदनशील और जनहित से जुड़ा हुआ है निर्माण विभाग की टीम मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी आवश्यक और उचित कदम होंगे वे जल्द से जल्द उठाए जाएंगे ​नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्या और क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

3 hrs ago
user_नितिन कर्दम
नितिन कर्दम
मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मथुरा मुडेशी खुलें में दाह संस्कार का मामला नगर निगम ने दिए जांच के आदेश जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन ​ मथुरा वृंदावन नगर निगम के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 11 मुडेशी क्षेत्र में जलभराव और बारिश के बीच तिरपाल के नीचे पूर्व दिनों में अंतिम संस्कार किया गया था वीडियो सोशल मीडिया पर

सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं ​नगर निगम अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व दिनों में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से नगर निगम वार्ड नंबर 11 मुडेशी क्षेत्र में जलभराव और

बारिश के बीच तिरपाल के नीचे खुले में दाह संस्कार किए जाने की शिकायत संज्ञान में आई है मामले को गंभीरता से देखते हुए नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है अधिकारी ने कहा यह मामला बेहद संवेदनशील और जनहित से जुड़ा हुआ है निर्माण विभाग की

टीम मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी आवश्यक और उचित कदम होंगे वे जल्द से जल्द उठाए जाएंगे ​नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्या और क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत मथुरा एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत
    3
    मथुरा 

एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत



वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे

बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास 

बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत
मथुरा 
एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत
वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे
बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास 
बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत
    user_Nikhi Sharma
    Nikhi Sharma
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • **मथुरा में सनसनीखेज वारदात: खेल-खेल में मां से एक्सीडेंटली दबा तीन साल के मासूम का गला, मौत के बाद छुपाया सच, अब हुआ खुलासा** थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी मां द्वारा खेल-खेल में और मारपीट के दौरान अपने ही तीन साल के मासूम बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से थाना बलदेव पुलिस को एक सूचना मिली। यह कॉल गांव छौली निवासी गोविंद गुप्ता ने की थी। गोविंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी ने अपने ही तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस गंभीर सूचना को पाते ही थाना प्रभारी बलदेव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू की। *एक महीने पहले की है घटना, पति से छुपाया सच** पुलिस जांच और क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात करीब एक महीने पहले यानी 28 जून 2026 को घटित हुई थी। आरोपी महिला रुचि गुप्ता का तीन साल का बच्चा घर में खेल रहा था और काफी उधम (शरारत) मचा रहा था। रुचि गुप्ता ने उसे रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान उसने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा बच्चे का 'एक्सीडेंटली' (अनजाने में) गला दब गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराई रुचि गुप्ता ने यह बात अपने पति और परिवार से छुपा ली। उसने अपने पति को झूठ बोला कि बच्चा काफी देर से सो रहा है और उठ नहीं रहा है। पत्नी की बात सुनकर पति आनन-फानन में बच्चे को लेकर सिम्स (SIMS) हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तसल्ली के लिए पति उसे अन्य अस्पतालों में भी ले गया, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। रुचि ने तब भी अपने पति को असलियत नहीं बताई कि बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। बीमारी या सामान्य मौत समझकर परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बीते दिन आरोपी महिला रुचि गुप्ता ने ग्लानि या किसी अन्य वजह से अपने पति के सामने अपना जुर्म कबूल (कन्फेस) कर लिया। उसने पति को बताया कि उस दिन एक्सीडेंटली उसके हाथों बच्चे का गला दब गया था, जिससे उसकी जान चली गई। पत्नी के मुंह से यह सच सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी (CO) महावन, संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में सुसंगत व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच और आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट - संजीव कुमार राय, सीओ महावन
    1
    **मथुरा में सनसनीखेज वारदात: खेल-खेल में मां से एक्सीडेंटली दबा तीन साल के मासूम का गला, मौत के बाद छुपाया सच, अब हुआ खुलासा** 

थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी मां द्वारा खेल-खेल में और मारपीट के दौरान अपने ही तीन साल के मासूम बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 
जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से थाना बलदेव पुलिस को एक सूचना मिली। यह कॉल गांव छौली निवासी गोविंद गुप्ता ने की थी। गोविंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी ने अपने ही तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस गंभीर सूचना को पाते ही थाना प्रभारी बलदेव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू की। 
*एक महीने पहले की है घटना, पति से छुपाया सच**
पुलिस जांच और क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात करीब एक महीने पहले यानी 28 जून 2026 को घटित हुई थी। आरोपी महिला रुचि गुप्ता का तीन साल का बच्चा घर में खेल रहा था और काफी उधम (शरारत) मचा रहा था। रुचि गुप्ता ने उसे रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान उसने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा बच्चे का 'एक्सीडेंटली' (अनजाने में) गला दब गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद घबराई रुचि गुप्ता ने यह बात अपने पति और परिवार से छुपा ली। उसने अपने पति को झूठ बोला कि बच्चा काफी देर से सो रहा है और उठ नहीं रहा है। पत्नी की बात सुनकर पति आनन-फानन में बच्चे को लेकर सिम्स (SIMS) हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तसल्ली के लिए पति उसे अन्य अस्पतालों में भी ले गया, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। रुचि ने तब भी अपने पति को असलियत नहीं बताई कि बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। बीमारी या सामान्य मौत समझकर परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
बीते दिन आरोपी महिला रुचि गुप्ता ने ग्लानि या किसी अन्य वजह से अपने पति के सामने अपना जुर्म कबूल (कन्फेस) कर लिया। उसने पति को बताया कि उस दिन एक्सीडेंटली उसके हाथों बच्चे का गला दब गया था, जिससे उसकी जान चली गई। पत्नी के मुंह से यह सच सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

क्षेत्राधिकारी (CO) महावन, संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में सुसंगत व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच और आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई शुरू कर दी है।


बाइट - संजीव कुमार राय, सीओ महावन
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना हाईवे पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ₹25 लाख की लूट का खुलासा मथुरा, 28 जुलाई। थाना हाईवे पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25 लाख की लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई ₹25 लाख की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त सुजुकी जिक्सर-250 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एक कंपनी का कर्मचारी कार से ₹25 लाख लेकर गोविंद नगर जा रहा था। सीएमएस अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर चालक से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 27 जुलाई की रात थाना हाईवे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सतोलिया पुलिया, खेड़ा रोड के पास घेराबंदी कर एक अभियुक्त अवधेश उर्फ मासूम (निवासी मदनगिरी, नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से: ₹25,00,000 की नकदी सुजुकी जिक्सर-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    थाना हाईवे पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ₹25 लाख की लूट का खुलासा
मथुरा, 28 जुलाई। थाना हाईवे पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25 लाख की लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई ₹25 लाख की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त सुजुकी जिक्सर-250 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एक कंपनी का कर्मचारी कार से ₹25 लाख लेकर गोविंद नगर जा रहा था। सीएमएस अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर चालक से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
27 जुलाई की रात थाना हाईवे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सतोलिया पुलिया, खेड़ा रोड के पास घेराबंदी कर एक अभियुक्त अवधेश उर्फ मासूम (निवासी मदनगिरी, नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से:
₹25,00,000 की नकदी
सुजुकी जिक्सर-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427)
बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मासूम की मौत का एक महीने बाद खुलासा: मां ने कबूला 3 साल के बेटे का गला दबने से हुई थी मौत, बलदेव पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मासूम की मौत का एक महीने बाद खुलासा: मां ने कबूला 3 साल के बेटे का गला दबने से हुई थी मौत, बलदेव पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    1
    मासूम की मौत का एक महीने बाद खुलासा: मां ने कबूला 3 साल के बेटे का गला दबने से हुई थी मौत, बलदेव पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मासूम की मौत का एक महीने बाद खुलासा: मां ने कबूला 3 साल के बेटे का गला दबने से हुई थी मौत, बलदेव पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मथुरा जैत क्षेत्र के बाटी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ​मथुरा थाना जैत अंतर्गत बाटी गांव में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव उसके ही मकान की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं ​घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया ​मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि दोपहर में थाना जैत पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बाटी की रहने वाली एक महिला का शव उसके मकान के प्रथम तल पर पड़ा है पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान हैं ​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है मामले में संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों व आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है
    4
    मथुरा जैत क्षेत्र के बाटी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

​मथुरा थाना जैत अंतर्गत बाटी गांव में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव उसके ही मकान की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं ​घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया ​मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि दोपहर में थाना जैत पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बाटी की रहने वाली एक महिला का शव उसके मकान के प्रथम तल पर पड़ा है पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान हैं ​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है मामले में संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों व आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश, दिल्ली का शातिर चढ़ा मथुरा पुलिस के हत्थे* - 25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम और बाइक बरामद मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी 25 लाख रुपये की नकदी, एक बैग तथा घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को वादी के कर्मचारी कार (UP 85 BY 0740) से 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर जा रहे थे। रास्ते में CIMS हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कार को ओवरटेक कर वाहन खराब होने का इशारा किया। जैसे ही चालक कार से उतरकर बोनट देखने लगा, बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 27 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे पुलिस ने अक्षय पुत्र मारमुत्तु, निवासी मदनगीर, थाना अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली (उम्र करीब 24 वर्ष) को सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चालक को वाहन खराब होने का झांसा देकर मौका पाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये की पूरी नकदी, एक बैग और घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4) और 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है। इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ साइबर सेल, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, एसओजी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट : राजीव कुमर एसपी सिटी
    1
    *25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश, दिल्ली का शातिर चढ़ा मथुरा पुलिस के हत्थे*

- 25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम और बाइक बरामद


मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी 25 लाख रुपये की नकदी, एक बैग तथा घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को वादी के कर्मचारी कार (UP 85 BY 0740) से 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर जा रहे थे। रास्ते में CIMS हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कार को ओवरटेक कर वाहन खराब होने का इशारा किया। जैसे ही चालक कार से उतरकर बोनट देखने लगा, बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 27 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे पुलिस ने अक्षय पुत्र मारमुत्तु, निवासी मदनगीर, थाना अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली (उम्र करीब 24 वर्ष) को सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चालक को वाहन खराब होने का झांसा देकर मौका पाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये की पूरी नकदी, एक बैग और घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4) और 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है।

इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ साइबर सेल, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, एसओजी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट : राजीव कुमर एसपी सिटी
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, संतों और गौभक्तों ने निकाली विशाल रैली मथुरा: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, संतों और गौभक्तों ने निकाली विशाल रैली मथुरा, 27 जुलाई 2026। मथुरा में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बड़ी संख्या में संतों, गौभक्तों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। अभियान की शुरुआत अप्सरा पैलेस में गौ नाम संकीर्तन से हुई, जिसके बाद संतों और गौभक्तों ने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान गौ संरक्षण, गोचर भूमि की सुरक्षा तथा गौ आधारित अर्थव्यवस्था को पुनर्स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संतों ने कहा कि जो गोचर भूमि शेष बची है, उसका उपयोग केवल गौवंश के लिए सुनिश्चित किया जाए और गौ संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार में अलग से गौ सेवा मंत्रालय का गठन किया जाए। वक्ताओं ने बताया कि पूर्व में इस मांग के समर्थन में देशभर से करोड़ों लोगों ने हस्ताक्षर और समर्थन दिया था तथा अब 21 करोड़ से अधिक लोगों का जनसमर्थन इस अभियान के साथ जुड़ चुका है। उनका कहना था कि देशभर की जनता की भावना का सम्मान करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर संतों और गौभक्तों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मथुरा को राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
    1
    मथुरा: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, संतों और गौभक्तों ने निकाली विशाल रैली
मथुरा: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, संतों और गौभक्तों ने निकाली विशाल रैली
मथुरा, 27 जुलाई 2026। मथुरा में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बड़ी संख्या में संतों, गौभक्तों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। अभियान की शुरुआत अप्सरा पैलेस में गौ नाम संकीर्तन से हुई, जिसके बाद संतों और गौभक्तों ने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल रैली निकाली।
रैली के दौरान गौ संरक्षण, गोचर भूमि की सुरक्षा तथा गौ आधारित अर्थव्यवस्था को पुनर्स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संतों ने कहा कि जो गोचर भूमि शेष बची है, उसका उपयोग केवल गौवंश के लिए सुनिश्चित किया जाए और गौ संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार में अलग से गौ सेवा मंत्रालय का गठन किया जाए।
वक्ताओं ने बताया कि पूर्व में इस मांग के समर्थन में देशभर से करोड़ों लोगों ने हस्ताक्षर और समर्थन दिया था तथा अब 21 करोड़ से अधिक लोगों का जनसमर्थन इस अभियान के साथ जुड़ चुका है। उनका कहना था कि देशभर की जनता की भावना का सम्मान करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर संतों और गौभक्तों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मथुरा को राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨"मथुरा में बड़ा हादसा! गोवर्धन चौराहे पर हरियाणा रोडवेज बस के फ्रंट शीशे में फंसा युवक, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO" वैकल्पिक वायरल टाइटल मथुरा: चलती बस के फ्रंट शीशे में फंसा व्यक्ति, गोवर्धन चौराहे का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल" --- 🎤 एंकर स्क्रिप्ट मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर। गोवर्धन चौराहे के पास एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हरियाणा रोडवेज की एक बस के फ्रंट शीशे में एक व्यक्ति फंसा हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में बस के अगले हिस्से में व्यक्ति फंसा हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कैसे हुई और व्यक्ति की हालत कैसी है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। RPR NEWS TV DIGITAL आपसे अपील करता है कि वायरल वीडियो को लेकर किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाह साझा न करें। आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार करें। --- 📌 डिस्क्रिप्शन गोवर्धन चौराहे के पास हरियाणा रोडवेज बस के फ्रंट शीशे में एक व्यक्ति के फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। #Hashtags #Mathura #Govardhan #HaryanaRoadways #RoadAccident #ViralVideo #BreakingNews #MathuraNews #UPNews #RPRNEWSTVDIGITAL #BrajKiAawaz #RoadSafety
    1
    🚨"मथुरा में बड़ा हादसा! गोवर्धन चौराहे पर हरियाणा रोडवेज बस के फ्रंट शीशे में फंसा युवक, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO"

वैकल्पिक वायरल टाइटल
मथुरा: चलती बस के फ्रंट शीशे में फंसा व्यक्ति, गोवर्धन चौराहे का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल"

---

🎤 एंकर स्क्रिप्ट

मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर।

गोवर्धन चौराहे के पास एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हरियाणा रोडवेज की एक बस के फ्रंट शीशे में एक व्यक्ति फंसा हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में बस के अगले हिस्से में व्यक्ति फंसा हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कैसे हुई और व्यक्ति की हालत कैसी है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

RPR NEWS TV DIGITAL आपसे अपील करता है कि वायरल वीडियो को लेकर किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाह साझा न करें। आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार करें।

---

📌 डिस्क्रिप्शन

गोवर्धन चौराहे के पास हरियाणा रोडवेज बस के फ्रंट शीशे में एक व्यक्ति के फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

#Hashtags

#Mathura #Govardhan #HaryanaRoadways #RoadAccident #ViralVideo #BreakingNews #MathuraNews #UPNews #RPRNEWSTVDIGITAL #BrajKiAawaz #RoadSafety
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.