logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हल्लाबोल, पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना! 📢 अमरपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना दिया। ✊ करीब पांच माह से बकाया मानदेय के भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ, पोशाक राशि के जल्द भुगतान और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मियों ने आवाज बुलंद की। 📄 धरना के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हेमा कुमारी को सौंपा। 👥 धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव पूनम रानी दास सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। 👉 आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। 📍 अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा

13 hrs ago
user_Banka Today News
Banka Today News
Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
13 hrs ago

अमरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हल्लाबोल, पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना! 📢 अमरपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना दिया। ✊ करीब पांच माह से बकाया मानदेय के भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ, पोशाक राशि के जल्द भुगतान और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मियों ने आवाज बुलंद की। 📄 धरना के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हेमा कुमारी को सौंपा। 👥 धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव पूनम रानी दास सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। 👉 आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। 📍 अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 घर से डाक कांवरिया सेवा देखने निकला 15 साल का आदर्श लापता! 😢 बांका के बाराहाट से बड़ी खबर घर से डाक कांवरिया सेवा देखने निकला 15 वर्षीय आदर्श मंडल अचानक लापता हो गया। 23 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर से निकला आदर्श देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 😔 👕 पहचान: ➡️ नाम – आदर्श मंडल ➡️ उम्र – 15 वर्ष ➡️ रंग – गोरा ➡️ लंबाई – करीब 5 फीट ➡️ कपड़े – सफेद टी-शर्ट 📢 मां ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 🙏 अगर आपको आदर्श के बारे में कोई जानकारी मिले तो परिजनों और पुलिस को सूचना देने में सहयोग करें। 🔴 ऐसी ही स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें — Banka Today News Digital
    1
    🚨 घर से डाक कांवरिया सेवा देखने निकला 15 साल का आदर्श लापता! 😢
बांका के बाराहाट से बड़ी खबर
घर से डाक कांवरिया सेवा देखने निकला 15 वर्षीय आदर्श मंडल अचानक लापता हो गया। 23 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर से निकला आदर्श देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 😔
👕 पहचान:
➡️ नाम – आदर्श मंडल
➡️ उम्र – 15 वर्ष
➡️ रंग – गोरा
➡️ लंबाई – करीब 5 फीट
➡️ कपड़े – सफेद टी-शर्ट
📢 मां ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
🙏 अगर आपको आदर्श के बारे में कोई जानकारी मिले तो परिजनों और पुलिस को सूचना देने में सहयोग करें।
🔴 ऐसी ही स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें — Banka Today News Digital
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • भागलपुर-फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार भागलपुर में साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम उपलब्ध कराने वाले POS एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर साइबर थाना के डीएसपी विनय कुमार रंजन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी ने ग्रामीणों की जानकारी के बिना पोर्ट कराने के नाम पर पिछले छह महीनों में करीब 81 सिम कार्ड जारी किए थे। इन सिम का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल के साइबर अपराधियों द्वारा 122 साइबर अपराधों में किया गया। मामले में ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी मोहम्मद अब्दुल मतीन को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह अपने सहयोगी मोहम्मद अफताब की मदद से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचता था। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. रिपोर्ट पंकज कुमार ठाकुर रिपोर्ट फ
    1
    भागलपुर-फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार 
फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार
भागलपुर में  साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम उपलब्ध कराने वाले POS एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर साइबर थाना के डीएसपी विनय कुमार रंजन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी ने ग्रामीणों की जानकारी के बिना पोर्ट कराने के नाम पर पिछले छह महीनों में करीब 81 सिम कार्ड जारी किए थे। इन सिम का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल के साइबर अपराधियों द्वारा 122 साइबर अपराधों में किया गया। मामले में ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी मोहम्मद अब्दुल मतीन को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह अपने सहयोगी मोहम्मद अफताब की मदद से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचता था। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
रिपोर्ट पंकज कुमार ठाकुर 
रिपोर्ट फ
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन तारापुर अस्पताल में अनीमिया जांच अभियान शुरू तारापुर। किशोरियों एवं महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को अनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को तारापुर अनुमंडल अस्पताल में अनीमिया जांच एवं उपचार अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच कर अनीमिया की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। जरूरत के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां, रेफरल सेवा तथा पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर डॉ. प्रिया वर्मा, बीसीएम नीतू कुमारी, सीएचओ दिलीप कुमार, डीसीएम निखिल राज, डीपीसी सुजीत कुमार सहित आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, डाटा ऑपरेटर एवं लाभार्थी मौजूद थे।
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन तारापुर अस्पताल में अनीमिया जांच अभियान शुरू

तारापुर। किशोरियों एवं महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को अनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को तारापुर अनुमंडल अस्पताल में अनीमिया जांच एवं उपचार अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच कर अनीमिया की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। जरूरत के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां, रेफरल सेवा तथा पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर डॉ. प्रिया वर्मा, बीसीएम नीतू कुमारी, सीएचओ दिलीप कुमार, डीसीएम निखिल राज, डीपीसी सुजीत कुमार सहित आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, डाटा ऑपरेटर एवं लाभार्थी मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल! दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को क्या गिरप्तार #JantarMantar #UGCRoll #reservationhaton #delhi
    1
    जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल! दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को क्या गिरप्तार #JantarMantar #UGCRoll #reservationhaton #delhi
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • गोराडीह थाना क्षेत्र में 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार गोराडीह थाना क्षेत्र में 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार भागलपुर: गोराडीह थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को जब्त करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था, भागलपुर ने बताया कि गोराडीह थाना पुलिस को शराब की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब और बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ भागलपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    गोराडीह थाना क्षेत्र में 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार
गोराडीह थाना क्षेत्र में 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार
भागलपुर: गोराडीह थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 392.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को जब्त करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था, भागलपुर ने बताया कि गोराडीह थाना पुलिस को शराब की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब और बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ भागलपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज INTRO.. भागलपुर सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के चौथे सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतार। कतार में लगीं श्राद्धलुओं को बारी से पुलिस गर्भगृहीं में अडघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज INTRO.. भागलपुर सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के चौथे सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतार। कतार में लगीं श्राद्धलुओं को बारी से पुलिस गर्भगृहीं में अडघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन हुए अलर्ट, दूर दराज से आए हुए कांवरिया श्राद्धलुओं उमड़ी भीड़ को लेकर बेरिकेटिंग से अंदर स्नान करने की अपील कर रहे, हैं।
    3
    लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
संवाददाता साहिल राज 


INTRO..  भागलपुर सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के चौथे सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लगी  श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतार। कतार में लगीं श्राद्धलुओं को बारी से पुलिस गर्भगृहीं में अडघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं।
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
संवाददाता साहिल राज 
INTRO..  भागलपुर सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के चौथे सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लगी  श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतार। कतार में लगीं श्राद्धलुओं को बारी से पुलिस गर्भगृहीं में अडघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन हुए अलर्ट,
दूर दराज से आए हुए कांवरिया श्राद्धलुओं उमड़ी भीड़ को लेकर बेरिकेटिंग से अंदर स्नान करने की अपील कर रहे, हैं।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (बांका) ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, बुके व शॉल देकर किया सम्मानित
    1
    प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (बांका) ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, बुके व शॉल देकर किया सम्मानित
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • 🚨 पानी के लिए तरसे ग्रामीण! विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग 💧😠 शंभूगंज: झखरा पंचायत के बसुहारा गांव के वार्ड संख्या-7 में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। 🚰 💧 ग्रामीणों की मांग है कि वार्ड में एक और जल मीनार का निर्माण कराया जाए, ताकि सभी घरों तक नियमित रूप से पानी पहुंच सके। 👉 ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 📢 क्या प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर जल्द करेगा कार्रवाई? 📰 Banka Today News Digital 🎥 स्थानीय खबरों की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
    1
    🚨 पानी के लिए तरसे ग्रामीण! विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग 💧😠

शंभूगंज: झखरा पंचायत के बसुहारा गांव के वार्ड संख्या-7 में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। 🚰
💧 ग्रामीणों की मांग है कि वार्ड में एक और जल मीनार का निर्माण कराया जाए, ताकि सभी घरों तक नियमित रूप से पानी पहुंच सके।
👉 ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
📢 क्या प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर जल्द करेगा कार्रवाई?
📰 Banka Today News Digital
🎥 स्थानीय खबरों की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    1 day ago
  • प्रसव के एक दिन बाद प्रसूता की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के विषय गांव में सोमवार की अहले सुबह प्रसव के एक दिन बाद 21 वर्षीय प्रसूता गुड़िया कुमारी की घर में मौत हो गई। मृतका गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी थी। रविवार को तारापुर अनुमंडल अस्पताल में उसने मृत नवजात को जन्म दिया था। इसके बाद करीब 12 घंटे निगरानी में रखने और इलाज के बाद रविवार शाम उसे घर भेज दिया गया था। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन पाठक ने बताया कि महिला के गर्भ में बच्चा पहले से मृत और मैसरेटेड अवस्था में था। ऐसी स्थिति में सामान्यतः सिजेरियन की जरूरत होती है, लेकिन चिकित्सकों ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। प्रसव के बाद महिला को आवश्यक इलाज और सलाइन दिया गया था। मौत की सूचना पर मायके वाले गांव पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसआई अनिल सिंह ने पहुंचकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    1
    प्रसव के एक दिन बाद प्रसूता की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के विषय गांव में सोमवार की अहले सुबह प्रसव के एक दिन बाद 21 वर्षीय प्रसूता गुड़िया कुमारी की घर में मौत हो गई। मृतका गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी थी। रविवार को तारापुर अनुमंडल अस्पताल में उसने मृत नवजात को जन्म दिया था। इसके बाद करीब 12 घंटे निगरानी में रखने और इलाज के बाद रविवार शाम उसे घर भेज दिया गया था।
अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन पाठक ने बताया कि महिला के गर्भ में बच्चा पहले से मृत और मैसरेटेड अवस्था में था। ऐसी स्थिति में सामान्यतः सिजेरियन की जरूरत होती है, लेकिन चिकित्सकों ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। प्रसव के बाद महिला को आवश्यक इलाज और सलाइन दिया गया था।
मौत की सूचना पर मायके वाले गांव पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसआई अनिल सिंह ने पहुंचकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.