logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। *शहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 26.13 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब एवं पिकअप वाहन जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार* *डिंडौरी शहपुरा* *रिपोर्टर ईश्वर प्रसाद साहू* पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31.07.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना शहपुरा पुलिस द्वारा तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित मार्गों पर नाकाबंदी हेतु रवाना किया गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, किंतु पुलिस को देखकर वाहन चालक कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से तेज गति से वाहन भगाने लगा। इसी दौरान शहपुरा-जबलपुर मुख्य मार्ग (NH-45) स्थित विक्की ढाबा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तब तत्काल मौके पर पहुंची थाना शहपुरा पुलिस द्वारा वाहन की जांच की गई। वाहन की ट्रॉली पर बंधी त्रिपाल हटाकर देखने पर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा वाहन चालक की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। चूंकि दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मौके पर जप्ती की कार्रवाई करना संभव नहीं था। यातायात को सुचारू बनाए रखने एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कस्बा शहपुरा से हाइड्रा (क्रेन) बुलाकर पिकअप वाहन को सीधा कराया गया तथा टोचन कर थाना शहपुरा लाया गया। थाना शहपुरा परिसर में वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। *जप्त मशरूका :* • *अवैध अंग्रेजी शराब – लगभग 1500 लीटर, कीमत ₹16,03,040/-* • *एक पिकअप वाहन – कीमत ₹10,00,000/-* • *एक मोबाइल फोन – कीमत ₹10,000/-* *कुल जप्त मशरूका की कीमत : ₹26,13,040/-* पूछताछ में आरोपी वाहन चालक मोहम्मद परवेज खान पिता मोहम्मद नियाज खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोती नाला, अशफाक उल्ला खान वार्ड, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर ने बताया कि उक्त अवैध शराब उसे शहडोल निवासी ज्वाला सिंह द्वारा जबलपुर निवासी राजेश को पहुंचाने के लिए दी गई थी। उक्त आधार पर आरोपी मोहम्मद परवेज खान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध तथा सहआरोपी ज्वाला सिंह एवं राजेश के विरुद्ध थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 415/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध शराब के स्रोत, परिवहन श्रृंखला तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। उक्त सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश यादव, विपिन जोशी, गजानन मरकाम, घसीटालाल रजक, शेख आजाद, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र, प्रवीण अवस्थी, के.के. मरावी, महिपाल पंद्रे, आरक्षक अभिषेक पाण्डे, दीपक वर्मा, अजय यादव, मांगीलाल, हेमंत मरावी एवं लोकेन्द्र भदौरिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही ।

13 hrs ago
user_Ishwar prasad Sahu
Ishwar prasad Sahu
शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। *शहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 26.13 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब एवं पिकअप वाहन जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार* *डिंडौरी शहपुरा* *रिपोर्टर ईश्वर प्रसाद साहू* पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31.07.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना शहपुरा पुलिस द्वारा तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित मार्गों पर नाकाबंदी हेतु रवाना किया गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, किंतु पुलिस को देखकर वाहन चालक कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से तेज गति से वाहन भगाने लगा। इसी दौरान शहपुरा-जबलपुर मुख्य मार्ग (NH-45) स्थित विक्की ढाबा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तब तत्काल मौके पर पहुंची थाना शहपुरा पुलिस द्वारा वाहन की जांच की गई। वाहन की ट्रॉली पर बंधी त्रिपाल हटाकर देखने पर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा वाहन चालक की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। चूंकि दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मौके

पर जप्ती की कार्रवाई करना संभव नहीं था। यातायात को सुचारू बनाए रखने एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कस्बा शहपुरा से हाइड्रा (क्रेन) बुलाकर पिकअप वाहन को सीधा कराया गया तथा टोचन कर थाना शहपुरा लाया गया। थाना शहपुरा परिसर में वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। *जप्त मशरूका :* • *अवैध अंग्रेजी शराब – लगभग 1500 लीटर, कीमत ₹16,03,040/-* • *एक पिकअप वाहन – कीमत ₹10,00,000/-* • *एक मोबाइल फोन – कीमत ₹10,000/-* *कुल जप्त मशरूका की कीमत : ₹26,13,040/-* पूछताछ में आरोपी वाहन चालक मोहम्मद परवेज खान पिता मोहम्मद नियाज खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोती नाला, अशफाक उल्ला खान वार्ड, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर ने बताया कि उक्त अवैध शराब उसे शहडोल निवासी ज्वाला सिंह द्वारा जबलपुर निवासी राजेश को पहुंचाने के लिए दी गई थी। उक्त आधार पर आरोपी मोहम्मद परवेज खान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध तथा सहआरोपी ज्वाला सिंह एवं राजेश के विरुद्ध थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 415/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध शराब के स्रोत, परिवहन श्रृंखला तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। उक्त सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश यादव, विपिन जोशी, गजानन मरकाम, घसीटालाल रजक, शेख आजाद, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र, प्रवीण अवस्थी, के.के. मरावी, महिपाल पंद्रे, आरक्षक अभिषेक पाण्डे, दीपक वर्मा, अजय यादव, मांगीलाल, हेमंत मरावी एवं लोकेन्द्र भदौरिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग मंडला। शिक्षा व्यवस्था के बड़े दावों की पोल नारायणगंज विकासखंड के वन ग्राम घुघरी में खुल रही है। यहाँ का वन ग्राम घुघरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन विहीन है, जिसके कारण नौनिहाल गांव के खुले सार्वजनिक रंगमंच पर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय में कक्षा 6वीं से 8वीं तक कुल 30 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं। अपना भवन न होने से बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ता है। खुले मंच पर बारिश, धूप और बाहरी शोरगुल के कारण बच्चों की एकाग्रता भंग होती है और पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे शिक्षकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द सर्वसुविधायुक्त स्थाई शाला भवन निर्माण की पुरजोर मांग की है। 0000000000000000000000000
    1
    भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय
खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग
भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय
खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग
मंडला। शिक्षा व्यवस्था के बड़े दावों की पोल नारायणगंज विकासखंड के वन ग्राम घुघरी में खुल रही है। यहाँ का वन ग्राम घुघरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन विहीन है, जिसके कारण नौनिहाल गांव के खुले सार्वजनिक रंगमंच पर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।
विद्यालय में कक्षा 6वीं से 8वीं तक कुल 30 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं। अपना भवन न होने से बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ता है। खुले मंच पर बारिश, धूप और बाहरी शोरगुल के कारण बच्चों की एकाग्रता भंग होती है और पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे शिक्षकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द सर्वसुविधायुक्त स्थाई शाला भवन निर्माण की पुरजोर मांग की है।
0000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत एसपी कार्यालय पहुंच शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत, बोले— गुस्से और भावावेश में उठाया था कदम कटनी में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ दर्ज शिकायत सोमवार को उस समय पूरी तरह पलट गई, जब शिकायतकर्ता स्वयं अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस लेने की घोषणा कर दी। शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को दिए आवेदन में स्पष्ट कहा कि घटना के समय पुलिस द्वारा उनके बेटे को साथ ले जाने से वे बेहद आक्रोशित और मानसिक तनाव में थे। उसी भावावेश और गुस्से में उन्होंने चौकी प्रभारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी थी। अब पूरे घटनाक्रम पर शांतिपूर्वक विचार करने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन या पुलिस की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनकी स्वेच्छा और स्वतंत्र इच्छा से लिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत मिली है। मामले ने यह भी संदेश दिया है कि किसी भी शिकायत को दर्ज कराने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी और गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। यदि किसी मामले में तथ्यों की स्थिति जांच के दौरान बदलती है, तो उसका उल्लेख संबंधित जांच प्रक्रिया में किया जाता है। मुख्य बातें शिकायतकर्ता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। कहा— गुस्से और तनाव में दर्ज कराई थी शिकायत। शिकायत वापस लेने में किसी दबाव या जबरदस्ती से किया इनकार। मामले में झिंझरी चौकी प्रभारी को मिली बड़ी राहत।
    1
    झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत

एसपी कार्यालय पहुंच शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत, बोले— गुस्से और भावावेश में उठाया था कदम

कटनी में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ दर्ज शिकायत सोमवार को उस समय पूरी तरह पलट गई, जब शिकायतकर्ता स्वयं अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस लेने की घोषणा कर दी।

शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को दिए आवेदन में स्पष्ट कहा कि घटना के समय पुलिस द्वारा उनके बेटे को साथ ले जाने से वे बेहद आक्रोशित और मानसिक तनाव में थे। उसी भावावेश और गुस्से में उन्होंने चौकी प्रभारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी थी। अब पूरे घटनाक्रम पर शांतिपूर्वक विचार करने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है।

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन या पुलिस की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनकी स्वेच्छा और स्वतंत्र इच्छा से लिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत मिली है। मामले ने यह भी संदेश दिया है कि किसी भी शिकायत को दर्ज कराने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी और गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। यदि किसी मामले में तथ्यों की स्थिति जांच के दौरान बदलती है, तो उसका उल्लेख संबंधित जांच प्रक्रिया में किया जाता है।

मुख्य बातें

शिकायतकर्ता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।

कहा— गुस्से और तनाव में दर्ज कराई थी शिकायत।

शिकायत वापस लेने में किसी दबाव या जबरदस्ती से किया इनकार।

मामले में झिंझरी चौकी प्रभारी को मिली बड़ी राहत।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत *झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत* कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को शिकायतकर्ता ने सोमवार को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और जांच अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत वापस लेने का फैसला सुनाया। मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा उनकी बेटी को साथ ले जाने के कारण वे अत्यधिक आक्रोश और भावावेश में आ गए थे। उसी गुस्से और तनाव की स्थिति में उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता ने किसी भी तरह की पुलिसिया दबाव या जबरदस्ती की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और वे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से चौकी प्रभारी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले रहे हैं।
    1
    झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत
*झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत*
कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को शिकायतकर्ता ने सोमवार को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और जांच अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत वापस लेने का फैसला सुनाया।
मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा उनकी बेटी को साथ ले जाने के कारण वे अत्यधिक आक्रोश और भावावेश में आ गए थे। उसी गुस्से और तनाव की स्थिति में उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।
एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता ने किसी भी तरह की पुलिसिया दबाव या जबरदस्ती की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और वे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से चौकी प्रभारी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले रहे हैं।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🔱 सावन का पहला सोमवार — महादेव की कृपा, हर भक्त का उद्धार!
    1
    🔱 सावन का पहला सोमवार — महादेव की कृपा, हर भक्त का उद्धार!
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • *झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत* *झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत* कटनी – झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को शिकायतकर्ता ने सोमवार को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और जांच अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत वापस लेने का फैसला सुनाया। मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा उनके बेटे को साथ ले जाने के कारण वे अत्यधिक आक्रोश और भावावेश में आ गए थे। उसी गुस्से और तनाव की स्थिति में उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता ने किसी भी तरह की पुलिसिया दबाव या जबरदस्ती की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और वे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से चौकी प्रभारी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले रहे हैं।
    1
    *झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत*
*झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत*
कटनी – झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को शिकायतकर्ता ने सोमवार को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और जांच अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत वापस लेने का फैसला सुनाया।
मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा उनके बेटे को साथ ले जाने के कारण वे अत्यधिक आक्रोश और भावावेश में आ गए थे। उसी गुस्से और तनाव की स्थिति में उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।
एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता ने किसी भी तरह की पुलिसिया दबाव या जबरदस्ती की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और वे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से चौकी प्रभारी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले रहे हैं।
    user_Deepak Gupta
    Deepak Gupta
    Electrician Murwara Or Katni, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • *🔥BIG BREAKING 🚨* CM चंद्रबाबू नायडू ने *"Modi for 2029"* का स्लोगन दिया 🔥 *"मैं पूरे देश से अपील कर रहा हूं* PM नरेंद्र मोदी के बिना, हम 2047 की कल्पना भी नहीं कर सकते " *"आपको सिर्फ़ एक ही बात सोचनी है* देश को उनकी लीडरशिप का आशीर्वाद मिला है" *"वे दुनिया के सबसे बड़े लीडर हैं* अगर हम किसी भी देश में जाते हैं, तो हर कोई उनकी इज़्ज़त करता है" *"यही वह गर्व है जो उन्होंने देश के लिए लाया है। उन्हें वंदन"*
    1
    *🔥BIG BREAKING 🚨*
CM चंद्रबाबू नायडू ने *"Modi for 2029"* का स्लोगन दिया 🔥
*"मैं पूरे देश से अपील कर रहा हूं* PM नरेंद्र मोदी के बिना, हम 2047 की कल्पना भी नहीं कर सकते "
*"आपको सिर्फ़ एक ही बात सोचनी है* देश को उनकी लीडरशिप का आशीर्वाद मिला है"
*"वे दुनिया के सबसे बड़े लीडर हैं* अगर हम किसी भी देश में जाते हैं, तो हर कोई उनकी इज़्ज़त करता है"
*"यही वह गर्व है जो उन्होंने देश के लिए लाया है। उन्हें वंदन"*
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार में शिवालयों में महिलाओं के द्वारा भजन का कार्यक्रम सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर पूरी तरह शिवमय नजर आया। शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं शाम के समय शहर के अनेक मंदिरों में महिलाओं द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए एक से बढ़कर एक शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। जबलपुर से पवन तिवारी
    3
    सावन के पहले सोमवार में शिवालयों में महिलाओं के द्वारा भजन का कार्यक्रम
सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर पूरी तरह शिवमय नजर आया। शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं शाम के समय शहर के अनेक मंदिरों में महिलाओं द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए एक से बढ़कर एक शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।
जबलपुर से पवन तिवारी
    user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.