डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।* 👉 *डीएम ने समस्त विभागों को सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने हेतु किया निर्देशित।* *संत कबीर नगर ।। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वेंडर्स एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वयता के साथ अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विकासपरक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की आंकड़ेवर समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिससे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आर0 के0 पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

- थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मामले में पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय खलीलाबाद ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #खलीलाबाद #संतकबीरनगर #मारपीट #पुलिसकार्रवाई #उत्तरप्रदेश #LawAndOrder #BreakingNews #LocalNews #UPPolice #liveuponenews1
- संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत कटया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान विजय प्रकाश के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कटया गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ हरेवा अलाइचक तकिया होते हुए कटया तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर विजय प्रकाश ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में कमलेश कुमार, संतोष चौहान, राजेश कुमार, वली मोहम्मद, कटवारू, आनंद, आकाश, राम सकल, कन्हैया, अमरजीत, दीपक, चंद्र प्रकाश, राधेश्याम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- गोरखपुर MMMUT में बवाल 🔥 प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, छात्राओं के हॉस्टल में घुसने पर छात्रों का हंगामा | MMMUT Protest1
- लखीमपुर- मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में बाबा अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर भारी बवाल हो गया है पुलिस वालों की गाड़ियां तोड़ी गई मौके पर भारी हंगामा हो रहा है अंबेडकर जयंती के दिन अंबेडकर साहब की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर भारी बवाल⤵️1
- गोरखपुर जिले के सरैया बाज़ार में बाइक ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, फोन करने के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है चिकित्सक बना रहे हैं वीआईपी कार्यक्रम का बहाना।1
- युजवेंद्र चहल पर उल्लू एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने लगाए आरोप, बोलीं- मुझे मैसेज कर क्यूट भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनपर ‘उल्लू’ और ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने आरोप लगाया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तानिया पपराजी को अपना इंस्टा डीएम दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि युजवेंद्र चहल उनके वीडियोज पर रिएक्ट करते हैं। चहल ने क्या मैसेज भेजा? तानिया ने पपराजी से कहा कि युजवेंद्र चहल ने उनका वीडियो देखा और इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजा ‘क्यूट’। जब पैप्स ने उन्हें मैसेज दिखाने कहा तो उन्होंने कैमरे के सामने शर्माते हुए युजवेंद्र चहल का मैसेज दिखाया। फिर उन्होंने कहा, ‘यार, क्यूट कहना तो आम बात है। मुझे तो बहुत से लोग क्यूट कहते हैं। तानिया ने रिप्लाई दिया? इसके बाद पपराजी ने उनका और यूजवेंद्र चहल के मैसेज का वीडिया बनाया। इस दौरान एक कैमरामैन ने तानिया से पूछा कि क्या उन्होंने युजवेंद्र चहल के इस मैसेज का जवाब दिया था? इस पर तानिया ने कहा, ‘यार, मैंने तो यह मैसेज बहुत देर बाद देखा था।’1
- संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने मेहदावल बाईपास स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने बाबासाहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में सभासद सतविंदर पाल जज्जी, मुरलीधर जायसवाल, ऊषा पांडे, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, नगर महामंत्री रुद्रनाथ मिश्र सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला, जिसने बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।1
- गोरखपुर में रेलवे DGP का बड़ा एक्शन 🚨 जीआरपी थाने का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश1
- डेहरिभार धौशहर आज करीब सुबह सात बजे के करीब एक डेढ साल की बच्ची का एकक्सीडेंट मौके पर ही मौत चालक फरार घर वाले MCA बस गोला पे पे लगा आरोप1