ब्लॉक कार्यालय में बवाल, छह आरोपी दबोचे शाहजहाँपुर पुलिस ने ब्लॉक कार्यालय सिंधौली में धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा और उग्र प्रदर्शन के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र की है। खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि 18 अप्रैल को किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के जिला अध्यक्ष हरिराम वर्मा समेत 14-15 लोग बिना अनुमति ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। 20 अप्रैल को वार्ता के लिए बुलाए जाने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, नारेबाजी करते हुए लाठी-डंडे और सरिया निकाल लिए तथा ब्लॉक का गेट बंद कर ताला लगा दिया। इससे सरकारी कामकाज ठप हो गया और फरियादियों का आवागमन भी रुक गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी का पुतला भी फूंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गेट खुलवाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुनेश्वर दयाल, गुलजार सिंह, राजू गुप्ता, सबील हसन, रामभजन और मिथुन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- गोसाईगंज क्षेत्र में दो समुदायों के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर ब्राह्मण परिवार ने खुद को एससी-एसटी के आतंक से परेशान बताते हुए पलायन की चेतावनी दी है और न्याय की गुहार लगाई है, वहीं दूसरी ओर एससी समाज के लोगों ने पलटवार करते हुए छप्पर जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ब्राह्मण परिवार का कहना है कि बीते कुछ समय से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनके साथ मारपीट व उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं। परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें गांव छोड़ने को मजबूर होना पड़ेगा। दूसरी तरफ एससी समाज के लोगों का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान उनके छप्पर में आग लगा दी गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।1
- ब्लॉक कार्यालय सिंधौली में हंगामे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार1
- थाना कांट क्षेत्र के ग्राम गुरथना में एक व्यक्ति ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शादी हमारे में देखिए आप भाभी की वीडियो1
- 7007648710 call per baat kar Ambe ya tan ya boundary ya gamle c7
- Post by Asha Rani1
- तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद1