logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में उमड़ा गौभक्तों का जनसैलाब, 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र दिलखुश मीना सावर(अजमेर)@त्रिमूर्ति स्मारक पर बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार की ओर से शनिवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख गुरुदेव रामेश्वर जी धाकड़ (शाहपुरा) तथा बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम के समय में परिवर्तन कर दोपहर 1:30 बजे आयोजन प्रारंभ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गौभक्तों, धर्मप्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र (रेडियम बेल्ट) बांधने का विशेष अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू तथा जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी पहचान आसान बनाना रहा। समारोह में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, नीरज भाट, रवि खारोल, भगवंत सिंह, प्रतीक राज गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी सहित अनेक गौभक्तों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गौसेवकों की मौजूदगी में दोनों सम्माननीय गौसेवकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौसेवा, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी गौभक्तों ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा एवं सहयोग का संकल्प लिया। पूरा परिसर "जय श्री राम" और "जय गौमाता" के जयघोष से गूंज उठा। यह आयोजन शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र में गौसेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

5 hrs ago
user_बनास न्यूज
बनास न्यूज
Local News Reporter सावर, अजमेर, राजस्थान•
5 hrs ago
19945a4b-e5f2-4cac-bee2-9cdf54d7ab28

भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में उमड़ा गौभक्तों का जनसैलाब, 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र दिलखुश मीना सावर(अजमेर)@त्रिमूर्ति स्मारक पर बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार की ओर से शनिवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख गुरुदेव रामेश्वर जी धाकड़ (शाहपुरा) तथा बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम के समय में परिवर्तन कर दोपहर 1:30 बजे आयोजन प्रारंभ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गौभक्तों, धर्मप्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र (रेडियम बेल्ट) बांधने का विशेष अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू तथा जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी पहचान आसान बनाना रहा। समारोह में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, नीरज भाट, रवि खारोल, भगवंत सिंह, प्रतीक राज गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी सहित अनेक गौभक्तों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गौसेवकों की मौजूदगी में दोनों सम्माननीय गौसेवकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौसेवा, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी गौभक्तों ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा एवं सहयोग का संकल्प लिया। पूरा परिसर "जय श्री राम" और "जय गौमाता" के जयघोष से गूंज उठा। यह आयोजन शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र में गौसेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ye gna su no hoti drama bhai logon Maine suna hai na to bhej do meri ruh sabhi bhai log is gane ko Suno aur gane ka Arth batao ki yah kaun sa gana hai case kitne sal mein banaa hua Hai kaun sa sal mein banaa hua Hai
    1
    ye gna su no hoti drama bhai logon Maine suna hai na to bhej do meri ruh
sabhi bhai log is gane ko Suno aur gane ka Arth batao ki yah kaun sa gana hai case kitne sal mein banaa hua Hai kaun sa sal mein banaa hua Hai
    user_Narendre Saini
    Narendre Saini
    Farmer सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    4
    अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू

अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू
भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की।
मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।  यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • नवनेरा बैराज के गेट खोले, 2000 क्यूसेक पानी की निकासी काली सिंध नदी का जलस्तर बढने के कारण नवनेरा बांध के गेट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
    1
    नवनेरा  बैराज के गेट  खोले, 2000 क्यूसेक पानी की निकासी 
काली सिंध नदी का जलस्तर बढने के कारण नवनेरा बांध के गेट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    5 min ago
  • जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद
भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।
मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 min ago
  • न्याय की पुकार: पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, सम्मान और निष्पक्ष जांच की मांग – समाजसेवी हिम्मत सिंह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के उपरांत उनकी धर्मपत्नी 65 वर्षीय उर्मिला सिंह एवं उनके पुत्र शक्ति सिंह के साथ हुई कथित अभद्रता एवं मारपीट की घटना को लेकर सर्व राजपूत समाज एवं विभिन्न संगठनों के सात एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण जांच की मांग की। हिम्मत सिंह ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का केंद्र होता है। ऐसे समय में जब कोई परिवार अपने प्रियजन को खो चुका हो, तब उसके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा डॉक्टरों और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के बाद उनकी पत्नी उर्मिला सिंह और इकलौते पुत्र शक्ति सिंह गहरे शोक में हैं। ऐसे समय में उनके साथ कथित मारपीट होना और बाद में उन्हीं पर मुकदमे दर्ज होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। हिम्मत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाए । उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और मरीजों के परिजनों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और विश्वास बना रहना समाजहित में अत्यंत आवश्यक है जिसे पर पुलिस अधीक्षक ने न्याय एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया । इस अवसर पर सुमेर सिंह, करनी सेना जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, संदीप सिंह गौड़, हितेन्द्र शर्मा, प्रणव मेहता, मुकेश खींची, गोविंद सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह, अभिषेक सिंह, शंकर सामरिया, सूरत सिंह, पंकज सोनी, मुकेश माहेश्वरी, महेंद्र जैन, श्याम सुंदर शर्मा, अमर धामोनिया सहित रामपुरा व्यापार संघ एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के समर्थन में उपस्थित रहे।
    1
    न्याय की पुकार: पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, सम्मान और निष्पक्ष जांच की मांग – समाजसेवी हिम्मत सिंह
न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के उपरांत उनकी धर्मपत्नी 65 वर्षीय उर्मिला सिंह एवं उनके पुत्र शक्ति सिंह के साथ हुई कथित अभद्रता एवं मारपीट की घटना को लेकर सर्व राजपूत समाज एवं विभिन्न संगठनों के सात एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण जांच की मांग की।
हिम्मत सिंह ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का केंद्र होता है। ऐसे समय में जब कोई परिवार अपने प्रियजन को खो चुका हो, तब उसके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा डॉक्टरों और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद बनाए रखना है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के बाद उनकी पत्नी उर्मिला सिंह और इकलौते पुत्र शक्ति सिंह गहरे शोक में हैं। ऐसे समय में उनके साथ कथित मारपीट होना और बाद में उन्हीं पर मुकदमे दर्ज होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।
हिम्मत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाए ।  उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और मरीजों के परिजनों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और विश्वास बना रहना समाजहित में अत्यंत आवश्यक है जिसे पर पुलिस अधीक्षक ने न्याय एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर सुमेर सिंह, करनी सेना जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, संदीप सिंह गौड़, हितेन्द्र शर्मा, प्रणव मेहता, मुकेश खींची, गोविंद सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह, अभिषेक सिंह, शंकर सामरिया, सूरत सिंह, पंकज सोनी, मुकेश माहेश्वरी, महेंद्र जैन, श्याम सुंदर शर्मा, अमर धामोनिया सहित रामपुरा व्यापार संघ एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के समर्थन में उपस्थित रहे।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 📍 स्थान: नला का कुआं (बरूंदनी), तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान 🚨 **हमारे गाँव की सड़क बनी परेशानी का कारण — कब जागेगा प्रशासन?** 🚨 हमारे **गाँव की सड़क की हालत बेहद खराब** है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस सड़क से **बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपने खेतों पर जाते हैं और ग्रामीण रोज़मर्रा के काम के लिए आवागमन करते हैं।** खराब सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ❗ **क्या हमारे गाँव के लोगों को अच्छी सड़क का अधिकार नहीं है?** ❗ **क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?** हम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि **गाँव की सड़क और पुलिया की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए** और सड़क की मरम्मत/निर्माण का काम तुरंत शुरू कराया जाए। 🙏 **यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, यह हमारे गाँव के लोगों की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है।** 📍 **स्थान: नला का कुआं, तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान** **कृपया इस आवाज़ को आगे बढ़ाएं और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।** #मांडलगढ़ #भीलवाड़ा #सड़क_की_समस्या #गांव_की_आवाज़ #राजस्थान #RoadProblem #VillageRoad
    3
    📍 स्थान: नला का कुआं (बरूंदनी), तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान
🚨 **हमारे गाँव की सड़क बनी परेशानी का कारण — कब जागेगा प्रशासन?** 🚨
हमारे **गाँव की सड़क की हालत बेहद खराब** है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
इस सड़क से **बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपने खेतों पर जाते हैं और ग्रामीण रोज़मर्रा के काम के लिए आवागमन करते हैं।** खराब सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
❗ **क्या हमारे गाँव के लोगों को अच्छी सड़क का अधिकार नहीं है?**
❗ **क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?**
हम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि **गाँव की सड़क और पुलिया की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए** और सड़क की मरम्मत/निर्माण का काम तुरंत शुरू कराया जाए।
🙏 **यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, यह हमारे गाँव के लोगों की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है।**
📍 **स्थान: नला का कुआं, तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान**
**कृपया इस आवाज़ को आगे बढ़ाएं और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।**
#मांडलगढ़ #भीलवाड़ा #सड़क_की_समस्या #गांव_की_आवाज़ #राजस्थान #RoadProblem #VillageRoad
    user_SOPU YOGI
    SOPU YOGI
    Mandalgarh, Bhilwara•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.