Shuru
Apke Nagar Ki App…
SIR में अब सभी को आएगा नोटिस? फिर से चेक करवा लें अपके नाम मे नोटिस है या नहीं
Janata Platform
SIR में अब सभी को आएगा नोटिस? फिर से चेक करवा लें अपके नाम मे नोटिस है या नहीं
More news from झारखंड and nearby areas
- रांची में दो बड़े आयोजनों से चुनाव और युवाओं के भविष्य पर मंथन... #ranchi_jharkhand #ranchinews #electioncommission #electionnews #ceoranchi #chunavaayog #chunavyatra1
- इरबा पहुंचते ही वायरल जंबो ट्रेलर का दिखा जबरदस्त क्रेज! हाईवे पर थमी रफ्तार, देखने के लिए सड़क से छतों तक उमड़ा जनसैलाब ओरमांझी: झारखंड की सड़कों पर पिछले एक-दो महीनों से सुर्खियों में बना हुआ विशालकाय जंबो ट्रेलर मंगलवार की शाम जैसे ही रांची-रामगढ़ हाईवे होते हुए इरबा पहुंचा, उसे देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश के बीच भी बच्चे, महिलाएं, पुरुष और कॉलेज के छात्र समेत बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जमा हो गए। वायरल ट्रेलर के इरबा पहुंचते ही हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ नजर आने लगी। हर किसी की नजर विशालकाय ट्रेलर पर थी और मोबाइल कैमरे इस अनोखे नजारे को कैद करने में जुटे थे। कई महिलाएं और लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर ट्रेलर को देखने लगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर सक्रिय रहा। पुलिसकर्मियों ने लोगों को सड़क से किनारे कराया और रास्ता क्लियर कराकर ट्रेलर को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया। इरबा रंगरोली पुल से इरबा सपही पुल तक पहुंचने में ट्रेलर को करीब 40 मिनट का समय लगा। इस विशालकाय वाहन को देखने पहुंचे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना था कि कई दिनों से इस वायरल गाड़ी के बारे में सुन रहे थे, लेकिन आज पहली बार इसे सामने से देखने का मौका मिला। विशाल आकार और 250 पहियों वाले इस ट्रेलर को देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि इस जंबो ट्रेलर पर चीनी मिल की भारी-भरकम मशीनरी लदी हुई है, जिसे झारखंड के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। ट्रेलर के साथ करीब 40 स्टाफ भी चल रहे हैं। इसके अलावा एक अतिरिक्त इंजन भी साथ रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। जानकारी के अनुसार, मशीनरी को बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक पहुंचाया गया था। वहां से इसे विशालकाय ट्रेलर के जरिए झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। भारी मशीनरी और विशाल आकार के कारण इस सफर को पूरा करने में करीब चार से पांच महीने लगने की बात कही जा रही है।1
- मोटा अनाज का खेती को बढ़ावा देना जरूरी - भाजपा खूंटी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष,सीमा देवी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड में जहां किसानों ने धान रोपनी समाप्त करने के बाद मोटा अनाज मडुआ की रोपाई खेतों में करते देख भाजपा खूंटी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी ने खुद मडुवा रोपाई कर रहीं महिलाओं के संग मिलकर मडुवा की रोपाई की। सीमा देवी ने कहीं की खूंटी जिला के अलावे पुरे प्रदेश में मोटा अनाज का खेती करने से किसानों की आदमी दोगुनी से अधिक होगी और किसान अपने परिवारों का भार पोषण बेहतर ढ़ंग से कर पायेगे। उन्होंने कहा की मडुवा का मांग हमारे भारत देश के अलावे विदेशों में भी अत्यधिक मांग है। मडुवा से इन दिनों विभिन्न प्रकार की दवा बनाया जा रहा है। शुगर मरिजो महुवा का रोटी के अलावे अन्य व्यंजन बनाकर खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डाक्टर भी गर्भवती महिलाओं को मडुवा का उपयोग करने के लिए कहते हैं। सीमा देवी ने कहा की हमारे खूंटी जिला के किसान भाईयों मडुवा के अलावे मोटा अनाज का खेती अधिक से अधिक करें।1
- रातू मखमंदरो बाजार से एसयूवी कार की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज। रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार से सोमवार को एक एसयूवी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नयाटोली सिमलिया निवासी वाहन मालिक लालू उरांव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लालू उरांव ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे वह अपनी एसयूवी संख्या जेएच 01 डीजी 8468 से मखमंदरो बाजार गए थे. उन्होंने अपनी गाड़ी को बाजार के पास एक पेड़ के समीप खड़ा कर दिया और बाजार चले गए. करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो वहां उनकी एसयूवी गायब थी. वाहन की आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद लालू उरांव ने घटना की सूचना रातू थाना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी गई एसयूवी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.1
- रामगढ़ में केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन1
- कुटे मैदान से उठी आरक्षण सुधार की हुंकार | Reservation Reform Movement | 4 बड़ी मांगें कुटे मैदान से उठी आरक्षण सुधार की हुंकार | Reservation Reform Movement | 4 बड़ी मांगें राँची के कुटे मैदान में चल रहे Reservation Reform Movement को लेकर आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों और आगे की रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। आंदोलनकारियों के मुताबिक फिलहाल रविवार तक कुटे मैदान में धरना जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगों को लेकर प्रदर्शन, रैली, Social Media Campaign और जनजागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही गई है। आंदोलन में प्रमुख रूप से: I. योग्यता (Merit) को प्राथमिकता II. आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा III. आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग IV. शिक्षा और अवसरों में समानता पर जोर आंदोलनकारियों ने यह भी बताया कि अभी तक प्रशासन की ओर से बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। आगे सरकार की ओर से क्या पहल होती है और आंदोलन का अगला स्वरूप क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी। This live stream is for informational and public awareness purposes only. आरक्षण सुधार आंदोलन, Reservation Reform Movement, Ranchi News, Ranchi Protest, Ranchi News Today, कुटे मैदान, Kutey Maidan Ranchi, आरक्षण, Reservation, Merit, Economic Reservation, आर्थिक आधार पर आरक्षण, UGC Equity Rules 2026, SC ST Reservation, Jharkhand News, Jharkhand Protest, Ranchi Club TV #ReservationReform #आरक्षणसुधार #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiProtest #Merit #Reservation #UGC2026 #RanchiClubTV1
- 🌧️ पलामू में 3 सितंबर तक स्कूल बंद! भारी बारिश और जलजमाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने KG से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में 3 सितंबर तक शैक्षणिक कार्य स्थगित करने का फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया यह फैसला 2 और 3 सितंबर को लागू रहेगा। हालांकि, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 📍 पलामू | झारखंड #Palamu #JharkhandNews #SchoolClosed #HeavyRain #PalamuNews #Jharkhand1
- झारखंड के खनिज अधिकार को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के निर्देशानुसार कर्रा प्रखंड के तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में झारखंड के खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दे एवं केंद्र सरकार द्वारा सेस हटाए जाने तथा प्रस्तावित काले कानून के संभावित प्रभावों को लेकर ग्रामीणों के बीच व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। 📌 अभियान के प्रमुख स्थान : उड़ीकेल पंचायत — चापी डेहकेल पंचायत — रुजू, कोटलो एवं जोरको गोविंदपुर पंचायत — पुटुस टोली इस दौरान ग्रामीणों को झारखंड के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा पर उनके अधिकार तथा खनिज संसाधनों से जुड़े कानून के संभावित प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ग्रामीणों की कुछ समस्या के बारे में जानकारी ग्रामीणों के द्वारा दिया गया जैसे पानी-बिजली-सड़क को लेकर और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को ग्राम सभा से ही अवगत कराया गया समस्या को और विधायक जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों के जो भी मूलभूत सुविधा और जो समस्या है उसे दूर किया जाएगा। मुख्य वक्ता श्री राहुल केशरी जी जिला उपाध्यक्ष, झामुमो युवा मोर्चा, खूंटी श्री राहुल केशरी जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां के लोगों के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। किसी भी ऐसे कानून या नीति के प्रति जनता को जागरूक होना जरूरी है, जिससे राज्य के हित और अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा झारखंड के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। झारखंड के हक और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। दिनांक -7//9/2926 दिन शनिवार को अधिक से अधिक संख्या मे कर्रा प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर एक दिवसीय धरना मे शामिल होने के लिए ग्रामीणों आग्रह किया गया. .. मोके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लछुवा लोहरा, गोडवीन हेमरोम, सुखराम कंडुलना, ग्राम प्रधान -पतरश होरो, कैलाश तोपनो, मगरा पाहन, जोसफ होरो, जोहान होरो, ग्राम सभा अध्यक्ष -सुनील भेगरा, सचिव संध्या रानी बारला, आंनद मसीह होरो इत्यादि उपस्थिति रहे. .. 🌿 जल • जंगल • जमीन • खनिज — झारखंड का अधिकार1
- आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में फीवर-सर्विलांस कैंप के दौरान क्लोरोक्वीन दिए जाने के बाद 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद 47 बच्चों समेत कुल 52 मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए। #AndhraPradesh #Polavaram #HealthNews #BreakingNews #SpeakUpJharkhand1