logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास* पूज्य संतों के कर-कमलों से होगा मंदिर निर्माण का पावन शुभारंभ* नर्मदापुरम,26 अगस्त,2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में स्थित 'एकात्म धाम' में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 6 बजे भव्य "पंचायतन मंदिर" का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, भारत की दिव्य संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों तथा विशिष्ट अतिथियों के साथ 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम् धर्मगिरि, आंध्रप्रदेश के प्राचार्य के.एस.एस. अवधानी, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम् कर्नाटक एवं श्री श्री गुरुकुल के आचार्यों द्वारा वैदिक अनुष्ठान से पंचायतन मंदिर का शिला पूजन का शुभ अनुष्ठान संपन्न होगा। *पंचायतन पूजन : विविध उपासना परंपराओं का अद्भुत समन्वय* जगतगुरू श्री आदि शंकराचार्य ने विभिन्न उपासना पद्धतियों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए 'पंचायतन पूजन' का पुनरुद्धार किया था। भगवत्पाद के इस युगांतरकारी योगदान को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से 'एकात्म धाम' में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सनातन परंपरा में पंचदेव पूजा का मूल दर्शन विविध स्वरूपों के माध्यम से एक ही 'परम ब्रह्म' की अनुष्ठानिक उपासना करना है। *पंचायतन मन्दिर के केंद्र में होगा भगवान शिव का देवालय* प्राचीन पंचायतन शैली पर आधारित इस मंदिर के केंद्र में भगवान शिव का मुख्य देवालय होगा। चारों कोनों पर उप-देवालय स्थित होंगे। ईशान कोण में भगवान विष्णु, आग्नेय कोण में भगवान सूर्य, नैऋत्य कोण में भगवान गणेश और वायव्य कोण में भगवती शक्ति का स्थान नियत है। मुख्य देवालय का शिखर 'सोमतिलक' शैली का होगा। मंदिर का गर्भगृह 'सर्वतोभद्र' शैली में निर्मित है, जिसमें चारों दिशाओं से प्रवेश द्वार होंगे। परिसर में 100 कलात्मक नक्काशीदार स्तंभ और 8 लघु 'संवर्णा' (सामरण) स्थापित किए जाएंगे। भव्य तोरण-द्वार स्थापत्य की सुंदरता को द्विगुणित करेंगे। पंचायतन मंदिर के मुख्य मंडप में 26 फीट व्यास का एक विशाल कलात्मक गुंबद होगा, जो मंदिर की भव्यता का मुख्य आकर्षण बनेगा। यह पूरा मन्दिर 16 फीट ऊँचे आधारभूत अधिष्ठान यानी 'जगति' पर टिका हुआ है। इसका बाह्य ऊर्ध्वाधर वास्तु-विन्यास (मंडोवर) भद्र, कर्ण, प्रतिरथ, देवकोष्ठ और अलंकृत पट्टिकाओं के क्रमबद्ध संयोजन से सजाया गया है। संपूर्ण मंदिर 121 कलशों से सुशोभित होगा। इसके निर्माण में 80,000 घन फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। पंचायतन मन्दिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय प्राचीन वास्तुकला और मूर्तिकला के पुनरुत्थान का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश करता है। यह मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित किया जा रहा है, जो भारतीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक गरिमा का जीवंत प्रतीक होगा। *पंचायतन उपासना दर्शन* भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुसार, ईश्वर जगत के सृजनहार हैं और स्वयं चराचर जगत के रूप में अभिव्यक्त होते हैं। उपनिषदों में वर्णित सृष्टि के विविध रूपों की उपासना के विधान को स्थापत्य शास्त्र में मंदिर के आकार, शिखर और विग्रह निर्माण के माध्यम से परिभाषित किया गया है। आदि शंकराचार्य ने शैव, वैष्णव, शाक्त, सौर और गाणपत्य संप्रदायों के मध्य समरसता स्थापित करने के लिए पञ्चायतन पद्धति को पुनः प्रतिष्ठित किया। यह दर्शनवी सिखलाता है कि प्रत्येक देवता एक ही अनंत सत्ता के विभिन्न स्वरूप हैं। जैसे स्वर्ण से निर्मित आभूषणों का मूल तत्व स्वर्ण ही रहता है, उसी प्रकार पंचदेव एक ही निराकार ब्रह्म के साकार स्वरूप हैं।

56 min ago
user_Raj malviya
Raj malviya
Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
56 min ago
9519494b-d244-40e3-b8b6-147c04d5c589

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास* पूज्य संतों के कर-कमलों से होगा मंदिर निर्माण का पावन शुभारंभ* नर्मदापुरम,26 अगस्त,2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में स्थित 'एकात्म धाम' में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 6 बजे भव्य "पंचायतन मंदिर" का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, भारत की दिव्य संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों तथा विशिष्ट अतिथियों के साथ 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम् धर्मगिरि, आंध्रप्रदेश के प्राचार्य के.एस.एस. अवधानी, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम् कर्नाटक एवं श्री श्री गुरुकुल के आचार्यों द्वारा वैदिक अनुष्ठान से पंचायतन मंदिर का शिला पूजन का शुभ अनुष्ठान संपन्न होगा। *पंचायतन पूजन : विविध उपासना परंपराओं का अद्भुत समन्वय* जगतगुरू श्री आदि शंकराचार्य ने विभिन्न उपासना पद्धतियों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए 'पंचायतन पूजन' का पुनरुद्धार किया था। भगवत्पाद के इस युगांतरकारी योगदान को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से 'एकात्म धाम' में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सनातन परंपरा में पंचदेव पूजा का मूल दर्शन विविध स्वरूपों के माध्यम से एक ही 'परम ब्रह्म' की अनुष्ठानिक उपासना करना है। *पंचायतन मन्दिर के केंद्र में होगा भगवान शिव का देवालय* प्राचीन पंचायतन शैली पर आधारित इस मंदिर के केंद्र में भगवान शिव का मुख्य देवालय होगा। चारों कोनों पर उप-देवालय स्थित होंगे। ईशान कोण में भगवान विष्णु, आग्नेय कोण में भगवान सूर्य, नैऋत्य कोण में भगवान गणेश और वायव्य कोण में भगवती शक्ति का स्थान नियत है। मुख्य देवालय का शिखर 'सोमतिलक' शैली का होगा। मंदिर का गर्भगृह 'सर्वतोभद्र' शैली में निर्मित है, जिसमें चारों दिशाओं से प्रवेश द्वार होंगे। परिसर में 100 कलात्मक नक्काशीदार स्तंभ और 8 लघु 'संवर्णा' (सामरण) स्थापित किए जाएंगे। भव्य तोरण-द्वार स्थापत्य की सुंदरता को द्विगुणित करेंगे। पंचायतन मंदिर के मुख्य मंडप में 26 फीट व्यास का एक विशाल कलात्मक गुंबद होगा, जो मंदिर की भव्यता का मुख्य आकर्षण बनेगा। यह पूरा मन्दिर 16 फीट ऊँचे आधारभूत अधिष्ठान यानी 'जगति' पर टिका हुआ है। इसका बाह्य ऊर्ध्वाधर वास्तु-विन्यास (मंडोवर) भद्र, कर्ण, प्रतिरथ, देवकोष्ठ और अलंकृत पट्टिकाओं के क्रमबद्ध संयोजन से सजाया गया है। संपूर्ण मंदिर 121 कलशों से सुशोभित होगा। इसके निर्माण में 80,000 घन फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। पंचायतन मन्दिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय प्राचीन वास्तुकला और मूर्तिकला के पुनरुत्थान का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश करता है। यह मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित किया जा रहा है, जो भारतीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक गरिमा का जीवंत प्रतीक होगा। *पंचायतन उपासना दर्शन* भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुसार, ईश्वर जगत के सृजनहार हैं और स्वयं चराचर जगत के रूप में अभिव्यक्त होते हैं। उपनिषदों में वर्णित सृष्टि के विविध रूपों की उपासना के विधान को स्थापत्य शास्त्र में मंदिर के आकार, शिखर और विग्रह निर्माण के माध्यम से परिभाषित किया गया है। आदि शंकराचार्य ने शैव, वैष्णव, शाक्त, सौर और गाणपत्य संप्रदायों के मध्य समरसता स्थापित करने के लिए पञ्चायतन पद्धति को पुनः प्रतिष्ठित किया। यह दर्शनवी सिखलाता है कि प्रत्येक देवता एक ही अनंत सत्ता के विभिन्न स्वरूप हैं। जैसे स्वर्ण से निर्मित आभूषणों का मूल तत्व स्वर्ण ही रहता है, उसी प्रकार पंचदेव एक ही निराकार ब्रह्म के साकार स्वरूप हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, राखी बांधकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे रक्षाबंधन पर छात्राओं के बीच पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, मिठाई-उपहार देकर बढ़ाया उत्साह नर्मदापुरम। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब नन्हीं छात्राओं ने अधिकारियों को भाई मानकर उनकी कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा। पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर और वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ छात्राओं के बीच पहुंचे। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बच्चियों ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ दोनों अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने भी नन्हीं बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और मिठाई व उपहार भेंट किए। राखी के साथ जाना छात्राओं का हाल रक्षाबंधन के इस आत्मीय माहौल के बीच कलेक्टर ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यवस्थाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में मिल रही शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और छात्राओं को होने वाली किसी भी परेशानी के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सीधे फीडबैक लिया। छात्राओं ने बेझिझक अपनी बात रखी और विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की। मन लगाकर पढ़ो, सपनों को पूरा करो’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन भी जरूरी है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने और चुनौतियों पर विजय पाने की ताकत देती है। दसवीं-बारहवीं की छात्राओं को खास संदेश कलेक्टर ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं सिर्फ परीक्षा पास करने का लक्ष्य न रखें, बल्कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगी और कम से कम एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में नन्हीं छात्राओं की राखी ने जहां अधिकारियों की कलाइयों को स्नेह के धागे से बांधा, वहीं अधिकारियों का संवाद और प्रोत्साहन छात्राओं के लिए आत्मविश्वास का संदेश बन गया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता के साथ शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य का संकल्प भी दिया।
    1
    कलेक्टर की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, राखी बांधकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे
रक्षाबंधन पर छात्राओं के बीच पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, मिठाई-उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
नर्मदापुरम। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब नन्हीं छात्राओं ने अधिकारियों को भाई मानकर उनकी कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा। पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर और वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ छात्राओं के बीच पहुंचे। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बच्चियों ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ दोनों अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने भी नन्हीं बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और मिठाई व उपहार भेंट किए।
राखी के साथ जाना छात्राओं का हाल
रक्षाबंधन के इस आत्मीय माहौल के बीच कलेक्टर ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यवस्थाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में मिल रही शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और छात्राओं को होने वाली किसी भी परेशानी के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सीधे फीडबैक लिया। छात्राओं ने बेझिझक अपनी बात रखी और विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की।
मन लगाकर पढ़ो, सपनों को पूरा करो’
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन भी जरूरी है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने और चुनौतियों पर विजय पाने की ताकत देती है।
दसवीं-बारहवीं की छात्राओं को खास संदेश
कलेक्टर ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं सिर्फ परीक्षा पास करने का लक्ष्य न रखें, बल्कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगी और कम से कम एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी।
रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में नन्हीं छात्राओं की राखी ने जहां अधिकारियों की कलाइयों को स्नेह के धागे से बांधा, वहीं अधिकारियों का संवाद और प्रोत्साहन छात्राओं के लिए आत्मविश्वास का संदेश बन गया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता के साथ शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य का संकल्प भी दिया।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News ​Description (डिस्क्रिप्शन) ​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर। ​Hashtags (हैशटैग) ​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News ​Description (डिस्क्रिप्शन) ​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर। ​Hashtags (हैशटैग) ​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews
    1
    इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News
​Description (डिस्क्रिप्शन)
​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर।
​Hashtags (हैशटैग)
​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews
इटारसी में अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अंजुमन पर हुआ समाप्त | Itarsi News
​Description (डिस्क्रिप्शन)
​अमन और भाईचारे की मिसाल! इटारसी में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ अंजुमन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। देखिए पूरी खबर स्टारशिप अपडेट पर।
​Hashtags (हैशटैग)
​#ItarsiNews #EidMiladUnNabi #Itarsi #StarshipUpdate #MadhyaPradesh #PeacefulProcession #LocalNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थोड़ा सा पानी आने पर लपटें के उपर पानी आजाता है निपानिया की बड़ी समस्या
    1
    थोड़ा सा पानी आने  पर लपटें के उपर पानी आजाता है निपानिया की बड़ी समस्या
    user_Lokendra rajput vlogs 1420
    Lokendra rajput vlogs 1420
    Video Creator सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • न्यूज़ कोलार की धड़कन 7 सितंबर से निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल नगर निगम कमिश्नर महापौर नगर निगम अध्यक्ष के सामने अब बड़ी चुनौती निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है भोपाल में 7 सितंबर से शहर की नगर निगम की व्यवस्था हो जाएगी चौपट. निगम कर्मी करेंगे अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल. आगामी 7 सितंबर से नगर निगम के सफाई मित्र/ वाहन चालक/ वार्ड कार्यालय, जोन कार्यालय आदि के सभी कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे है। नगर निगम में लंबे समय से लंबित नियमीतिकरण,पेंशन, पदोन्नति आदि की मांग को लेकर (अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा) के बैनर तले सभी कर्मचारी काम बंद हड़ताल करने जा रहे हैं. विगत दो दिनों से पदाधिकारीयों द्वारा रणनीति बनाई जा रही है मंगलवार को आरिफ नगर में बड़ी संख्या में कर्मचारीगण जुटे थे और आज शाहजहानी पार्क के पीछे नगर निगम के वेस्ट डिपो में कर्मचारी इकट्ठे हुए जहां पर काम बंद हड़ताल की रणनीति बनाई गई है.इस बार मामला आर पार का है.शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारियों की तनखा बहुत कम है. रुपये ₹10000 महीने में कर्मचारियों का गुजारा नहीं हो पा रहा है.कर्मचारियों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. कर्मचारी नेता इरफान अल्ताफ ने बताया कि 7 तारीख से शहर में सफाई, पानी, सहित कई सेवाएं बाधित होगी.कोई भी निगम का वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ेगा यहां तक की वार्ड एवं ज़ोन कार्यालय भी बंद होंगे.सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स कार्य बंद करेंगे.कर्मचारीयो को नगर निगम में काम करते हुए जवान से बुढ़ापा आ गया लेकिन रेगुलर नहीं हो पाए हैं.इस बार महापौर, कमिश्नर, निगम अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती खड़ी होने जा रही है.आज कर्मचारियों को संबोधित किया इरफान अल्ताफ, श्यामलाल मैना, चैन सिंह चौहान, एवं मोहम्मद मुशीर आदि ने अन्य बड़े कर्मचारी संगठनों के बड़े पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन भी इन सबको मिल रहा है. अब सवाल यह है कि नगर निगम कमिश्नर महापौर अध्यक्ष के सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है सभी कर्मचारी एकजुट होकर 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं
    4
    न्यूज़ कोलार की धड़कन 7 सितंबर से निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं
न्यूज कोलार  की धड़कन
भोपाल नगर निगम कमिश्नर महापौर नगर निगम अध्यक्ष के सामने अब बड़ी चुनौती निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है    
भोपाल में 7 सितंबर से शहर की नगर निगम की व्यवस्था हो जाएगी चौपट. निगम कर्मी करेंगे अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल. आगामी 7 सितंबर से नगर निगम के सफाई मित्र/ वाहन चालक/ वार्ड कार्यालय, जोन कार्यालय आदि के सभी कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे है। नगर निगम में लंबे समय से लंबित नियमीतिकरण,पेंशन,  पदोन्नति आदि की मांग को लेकर (अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा) के बैनर तले सभी कर्मचारी काम बंद हड़ताल करने जा रहे हैं. विगत दो दिनों से पदाधिकारीयों द्वारा रणनीति बनाई जा रही है मंगलवार को आरिफ नगर में बड़ी संख्या में कर्मचारीगण जुटे थे और आज शाहजहानी पार्क के पीछे नगर निगम के वेस्ट डिपो में कर्मचारी इकट्ठे हुए जहां पर काम बंद हड़ताल की रणनीति बनाई गई है.इस बार मामला आर पार का है.शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारियों की तनखा बहुत कम है. रुपये ₹10000 महीने में कर्मचारियों का गुजारा नहीं हो पा रहा है.कर्मचारियों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. कर्मचारी नेता इरफान अल्ताफ ने बताया कि 7 तारीख से शहर में सफाई, पानी, सहित कई सेवाएं बाधित होगी.कोई भी निगम का वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ेगा यहां तक की वार्ड एवं ज़ोन कार्यालय भी बंद होंगे.सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स कार्य बंद करेंगे.कर्मचारीयो को नगर निगम में काम करते हुए जवान से बुढ़ापा आ गया लेकिन रेगुलर नहीं हो पाए  हैं.इस बार महापौर, कमिश्नर, निगम अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती खड़ी होने जा रही है.आज कर्मचारियों को संबोधित किया इरफान अल्ताफ, श्यामलाल मैना, चैन सिंह चौहान, एवं मोहम्मद मुशीर आदि ने अन्य बड़े कर्मचारी  संगठनों के बड़े पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन भी इन सबको मिल रहा है. अब सवाल यह है कि नगर निगम कमिश्नर महापौर अध्यक्ष के सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है सभी कर्मचारी एकजुट होकर 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी का तांडव: भीषण बाढ़ में सड़कें और पुल बहे, भारी तबाही की आशंका नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक और भीषण बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। पहाड़ी ढलानों से तेज रफ्तार में उतरे मटमैले पानी के सैलाब ने कई निचले रिहाइशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बाढ़ का मंजर इतना भयावह था कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तबाही का प्रमुख ब्योरा बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान: सैलाब के तेज बहाव में कई पक्के मकान, संपर्क सड़कें और स्थानीय नदियों पर बने पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए। यातायात और संपर्क पूरी तरह ठप्प: मुख्य मार्गों के बह जाने से रसुवा जिले के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और राजधानी काठमांडू से पूरी तरह कट गया है। व्यापक जन-जीवन प्रभावित: बाढ़ प्रभावित इलाकों से सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा है, जबकि कई लोग अब भी ऊंचे इलाकों में फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में चुनौतियाँ नेपाल सेना, सशस्त्रा प्रहरी बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। हालांकि, लगातार खराब मौसम और टूट चुके संपर्क मार्गों के कारण दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक बयान: "जलस्तर बेहद तेज गति से बढ़ा, जिससे नुकसान का दायरा काफी बड़ा है। हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और अस्थाई राहत पहुंचाना है। वास्तविक आर्थिक और भौतिक नुकसान का सटीक आकलन जलस्तर कम होने के बाद ही संभव हो पाएगा।" अस्थाई स्थिति और आगे का जोखिम भोटेकोशी नदी का बेसिन भौगोलिक रूप से बेहद संवेदनशील और तीव्र ढलान वाला माना जाता है। भूस्खलन या ऊपरी इलाकों में बादल फटने जैसी स्थितियों में यह नदी बेहद आक्रामक रूप ले लेती है। मौसम विभाग ने तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की सख्त चेतावनी जारी की है।
    1
    नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी का तांडव: भीषण बाढ़ में सड़कें और पुल बहे, भारी तबाही की आशंका
नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक और भीषण बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। पहाड़ी ढलानों से तेज रफ्तार में उतरे मटमैले पानी के सैलाब ने कई निचले रिहाइशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बाढ़ का मंजर इतना भयावह था कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
तबाही का प्रमुख ब्योरा
बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान: सैलाब के तेज बहाव में कई पक्के मकान, संपर्क सड़कें और स्थानीय नदियों पर बने पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए।
यातायात और संपर्क पूरी तरह ठप्प: मुख्य मार्गों के बह जाने से रसुवा जिले के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और राजधानी काठमांडू से पूरी तरह कट गया है।
व्यापक जन-जीवन प्रभावित: बाढ़ प्रभावित इलाकों से सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा है, जबकि कई लोग अब भी ऊंचे इलाकों में फंसे हुए हैं।
राहत और बचाव कार्य में चुनौतियाँ
नेपाल सेना, सशस्त्रा प्रहरी बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। हालांकि, लगातार खराब मौसम और टूट चुके संपर्क मार्गों के कारण दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक बयान: "जलस्तर बेहद तेज गति से बढ़ा, जिससे नुकसान का दायरा काफी बड़ा है। हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और अस्थाई राहत पहुंचाना है। वास्तविक आर्थिक और भौतिक नुकसान का सटीक आकलन जलस्तर कम होने के बाद ही संभव हो पाएगा।"
अस्थाई स्थिति और आगे का जोखिम
भोटेकोशी नदी का बेसिन भौगोलिक रूप से बेहद संवेदनशील और तीव्र ढलान वाला माना जाता है। भूस्खलन या ऊपरी इलाकों में बादल फटने जैसी स्थितियों में यह नदी बेहद आक्रामक रूप ले लेती है। मौसम विभाग ने तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की सख्त चेतावनी जारी की है।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • नर्मदापुरम में अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया पैगम्बर हजरत मुहम्मद का यौमे विलादत नर्मदापुरम। शहर में बुधवार, 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद के यौमे विलादत (जन्मदिन) का पर्व बड़ी अकीदत, मोहब्बत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें नर्मदापुरम के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। यौमे विलादत के अवसर पर जुलूस सुबह करीब 8:30 बजे सानी जामा मस्जिद, बालागंज से प्रारंभ हुआ। जुलूस जय स्तंभ चौक से होते हुए बोर्ड स्कूल, सराफा बाजार, फाजिल मंजिल, हीरो होंडा शोरूम और इंदिरा चौक होते हुए इतवारा बाजार के पास पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग शामिल हुए। बड़ी बजरिया, सदर बाजार, मोमिनपुरा, ईदगाह, जुमेरती, आजमगढ़, बालागंज, मालाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में जुलूस में पहुंचे। जुलूस के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा। जुलूस के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। जुलूस के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने वाले लोगों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन के बाद मुफ्ती मोहम्मद शमीम अख्तर ने देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर काजी अशफाक अली, हफीज अब्दुल अलीम, फैजान उल हक, कारी जाफिरुद्दीन, जब्बार खान, मुबीन खान, शेख हबीब, साकिर खान, अब्दुल वाहिद, हाफिज अतीक, गुलाम मुस्तफा, गफ्फार खान, शेख पप्पू, समीम कुरैशी, नावेद कुरैशी, रिजवान खान, अफजल सिद्दीकी, मेराज उल हक, गुलाम हैदर, फारुक खान, फुरकान खान, दिलावर बाग सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले, एसडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीओपी पुलिस जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, यातायात डीएसपी सतीश मिश्रा, सीएमओ वैभव देशमुख एवं देहात थाना प्रभारी उषा मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंजुमन मुफीदुल इस्लाम कमेटी नर्मदापुरम ने यौमे विलादत के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने आयोजन में शामिल सभी समाजजनों, स्वागत करने वाले नागरिकों तथा व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    2
    नर्मदापुरम में अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया पैगम्बर हजरत मुहम्मद का यौमे विलादत
नर्मदापुरम। शहर में बुधवार, 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद के यौमे विलादत (जन्मदिन) का पर्व बड़ी अकीदत, मोहब्बत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें नर्मदापुरम के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
यौमे विलादत के अवसर पर जुलूस सुबह करीब 8:30 बजे सानी जामा मस्जिद, बालागंज से प्रारंभ हुआ। जुलूस जय स्तंभ चौक से होते हुए बोर्ड स्कूल, सराफा बाजार, फाजिल मंजिल, हीरो होंडा शोरूम और इंदिरा चौक होते हुए इतवारा बाजार के पास पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
जुलूस में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग शामिल हुए। बड़ी बजरिया, सदर बाजार, मोमिनपुरा, ईदगाह, जुमेरती, आजमगढ़, बालागंज, मालाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में जुलूस में पहुंचे। जुलूस के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा।
जुलूस के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। जुलूस के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने वाले लोगों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुफ्ती मोहम्मद शमीम अख्तर ने देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शहर काजी अशफाक अली, हफीज अब्दुल अलीम, फैजान उल हक, कारी जाफिरुद्दीन, जब्बार खान, मुबीन खान, शेख हबीब, साकिर खान, अब्दुल वाहिद, हाफिज अतीक, गुलाम मुस्तफा, गफ्फार खान, शेख पप्पू, समीम कुरैशी, नावेद कुरैशी, रिजवान खान, अफजल सिद्दीकी, मेराज उल हक, गुलाम हैदर, फारुक खान, फुरकान खान, दिलावर बाग सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले, एसडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीओपी पुलिस जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, यातायात डीएसपी सतीश मिश्रा, सीएमओ वैभव देशमुख एवं देहात थाना प्रभारी उषा मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
अंजुमन मुफीदुल इस्लाम कमेटी नर्मदापुरम ने यौमे विलादत के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने आयोजन में शामिल सभी समाजजनों, स्वागत करने वाले नागरिकों तथा व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया।
NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मावे की 13 बोरियां से 650 सौ किलो खोवा जब्त, त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बस की डिक्की में बिना बिल ले जाया जा रहा था मावा, नर्मदापुरम से सिवनी मालवा और पिपरिया तक चला जांच अभियान
    1
    मावे की 13 बोरियां से 650 सौ किलो खोवा जब्त, त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
बस की डिक्की में बिना बिल ले जाया जा रहा था मावा, नर्मदापुरम से सिवनी मालवा और पिपरिया तक चला जांच अभियान
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शिक्षा का मंदिर या सीमेंट का गोदाम? 3 साल से सड़ रहा सरकारी माल, ताले में ग्राम पंचायत! | पीपलढाना ग्राउंड रिपोर्ट ​2. डिस्क्रिप्शन (Description) ​मध्य प्रदेश के पीपलढाना से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है! प्राथमिक शाला के अंदर ज्ञान की देवी के मंदिर में सरकारी सीमेंट की बोरियां पिछले तीन साल से सीलन खाकर पत्थर बन रही हैं, और मासूम बच्चे बाहर खुले में पढ़ने को मजबूर हैं। ​दूसरी तरफ, दोपहर के 12 बजने के बावजूद ग्राम पंचायत के ताले चैन की नींद सो रहे हैं—न सरपंच है, न सचिव, न पीने का पानी और चारों तरफ गंदगी का अंबार! ​देखिए 'इटारसी अपडेट' की यह ग्राउंड रिपोर्ट और बताइए कि इस लाचारी का जिम्मेदार कौन है? ​#ItarsiUpdate #PeopleDana #GroundReport #MadhyaPradeshNews #LocalNews शिक्षा का मंदिर या सीमेंट का गोदाम? 3 साल से सड़ रहा सरकारी माल, ताले में ग्राम पंचायत! | पीपलढाना ग्राउंड रिपोर्ट ​2. डिस्क्रिप्शन (Description) ​मध्य प्रदेश के पीपलढाना से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है! प्राथमिक शाला के अंदर ज्ञान की देवी के मंदिर में सरकारी सीमेंट की बोरियां पिछले तीन साल से सीलन खाकर पत्थर बन रही हैं, और मासूम बच्चे बाहर खुले में पढ़ने को मजबूर हैं। ​दूसरी तरफ, दोपहर के 12 बजने के बावजूद ग्राम पंचायत के ताले चैन की नींद सो रहे हैं—न सरपंच है, न सचिव, न पीने का पानी और चारों तरफ गंदगी का अंबार! ​देखिए 'इटारसी अपडेट' की यह ग्राउंड रिपोर्ट और बताइए कि इस लाचारी का जिम्मेदार कौन है? ​#ItarsiUpdate #PeopleDana #GroundReport #MadhyaPradeshNews #LocalNews
    1
    शिक्षा का मंदिर या सीमेंट का गोदाम? 3 साल से सड़ रहा सरकारी माल, ताले में ग्राम पंचायत! | पीपलढाना ग्राउंड रिपोर्ट
​2. डिस्क्रिप्शन (Description)
​मध्य प्रदेश के पीपलढाना से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है! प्राथमिक शाला के अंदर ज्ञान की देवी के मंदिर में सरकारी सीमेंट की बोरियां पिछले तीन साल से सीलन खाकर पत्थर बन रही हैं, और मासूम बच्चे बाहर खुले में पढ़ने को मजबूर हैं।
​दूसरी तरफ, दोपहर के 12 बजने के बावजूद ग्राम पंचायत के ताले चैन की नींद सो रहे हैं—न सरपंच है, न सचिव, न पीने का पानी और चारों तरफ गंदगी का अंबार!
​देखिए 'इटारसी अपडेट' की यह ग्राउंड रिपोर्ट और बताइए कि इस लाचारी का जिम्मेदार कौन है?
​#ItarsiUpdate #PeopleDana #GroundReport #MadhyaPradeshNews #LocalNews
शिक्षा का मंदिर या सीमेंट का गोदाम? 3 साल से सड़ रहा सरकारी माल, ताले में ग्राम पंचायत! | पीपलढाना ग्राउंड रिपोर्ट
​2. डिस्क्रिप्शन (Description)
​मध्य प्रदेश के पीपलढाना से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है! प्राथमिक शाला के अंदर ज्ञान की देवी के मंदिर में सरकारी सीमेंट की बोरियां पिछले तीन साल से सीलन खाकर पत्थर बन रही हैं, और मासूम बच्चे बाहर खुले में पढ़ने को मजबूर हैं।
​दूसरी तरफ, दोपहर के 12 बजने के बावजूद ग्राम पंचायत के ताले चैन की नींद सो रहे हैं—न सरपंच है, न सचिव, न पीने का पानी और चारों तरफ गंदगी का अंबार!
​देखिए 'इटारसी अपडेट' की यह ग्राउंड रिपोर्ट और बताइए कि इस लाचारी का जिम्मेदार कौन है?
​#ItarsiUpdate #PeopleDana #GroundReport #MadhyaPradeshNews #LocalNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पचमढ़ी गैंगरेप मामले में आरोपियों का सीन रिक्रिएशन, टैक्सी संघ ने जताया विरोध पचमढ़ी में नाबालिग के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल और उनके ठिकानों पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन और शिनाख्त की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने आरोपियों का विरोध करते हुए कड़ी सजा की मांग की है। वीओ: पचमढ़ी में नाबालिग से जुड़े गैंगरेप के मामले की जांच में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पैदल घटनास्थल और उन स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की, जहां आरोपी काम करते और रहते थे। पुलिस ने मौके पर आरोपियों से घटनाक्रम से संबंधित जानकारी ली और शिनाख्त की कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। टैक्सी संघ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि तीनों आरोपियों का पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी टैक्सी संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे, बल्कि होटल में काम करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को टैक्सी चालक बताया जाना गलत है। अग्रवाल ने कहा कि इस घटना से पर्यटन नगरी पचमढ़ी की छवि प्रभावित हुई है। संघ ने ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    2
    पचमढ़ी गैंगरेप मामले में आरोपियों का सीन रिक्रिएशन, टैक्सी संघ ने जताया विरोध
पचमढ़ी में नाबालिग के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल और उनके ठिकानों पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन और शिनाख्त की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने आरोपियों का विरोध करते हुए कड़ी सजा की मांग की है।
वीओ:
पचमढ़ी में नाबालिग से जुड़े गैंगरेप के मामले की जांच में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पैदल घटनास्थल और उन स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की, जहां आरोपी काम करते और रहते थे। पुलिस ने मौके पर आरोपियों से घटनाक्रम से संबंधित जानकारी ली और शिनाख्त की कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।
टैक्सी संघ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि तीनों आरोपियों का पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी टैक्सी संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे, बल्कि होटल में काम करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को टैक्सी चालक बताया जाना गलत है।
अग्रवाल ने कहा कि इस घटना से पर्यटन नगरी पचमढ़ी की छवि प्रभावित हुई है। संघ ने ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
पुलिस के अनुसार मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.