logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान चम्पावत, 12 अगस्त 2026। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में करीब 18 नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मल्ला खतेड़ा में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गांव में बंजर भूमि, जंगल के किनारे तथा नालों और गधेरों के आसपास अवैध रूप से की जा रही लगभग 18 नाली भांग की खेती को अभियान चलाकर नष्ट किया गया। चम्पावत पुलिस का कहना है कि नशे की खेती और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने नशामुक्त देवभूमि, सुरक्षित युवा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

7 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
7 hrs ago

चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान चम्पावत, 12 अगस्त 2026। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में करीब 18 नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मल्ला खतेड़ा में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गांव

में बंजर भूमि, जंगल के किनारे तथा नालों और गधेरों के आसपास अवैध रूप से की जा रही लगभग 18 नाली भांग की खेती को अभियान चलाकर नष्ट किया गया। चम्पावत पुलिस का कहना है कि नशे की खेती और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने नशामुक्त देवभूमि, सुरक्षित युवा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • सिद्धार्थनगर में गरजे CM योगी! दंगा-माफियाराज से कांवड़ यात्रा तक विपक्ष पर बड़ा हमला | Yogi Adityanath CM Yogi Adityanath Speech: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, दंगा-कर्फ्यू और माफियाराज को लेकर विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू की स्थिति रहती थी। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में यूपी में कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा, कानून व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ जैसे मुद्दों पर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सिद्धार्थनगर में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल समेत कई नेता मौजूद रहे। इस वीडियो में देखिए CM Yogi Adityanath का पूरा बयान, सिद्धार्थनगर में मिली विकास परियोजनाएं और विपक्ष पर उनके तीखे राजनीतिक हमले। 👉 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, अपनी राय COMMENT में बताएं और G Express को SUBSCRIBE जरूर करें। 🔔 हर बड़े राजनीतिक और उत्तर प्रदेश के ताजा अपडेट के लिए बेल आइकन दबाएं। नोट: वीडियो में नेताओं के राजनीतिक दावों/बयानों को उनके संबोधन के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है!
    1
    सिद्धार्थनगर में गरजे CM योगी! दंगा-माफियाराज से कांवड़ यात्रा तक विपक्ष पर बड़ा हमला | Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath Speech: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, दंगा-कर्फ्यू और माफियाराज को लेकर विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू की स्थिति रहती थी। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में यूपी में कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है।
सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा, कानून व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ जैसे मुद्दों पर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सिद्धार्थनगर में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल समेत कई नेता मौजूद रहे।
इस वीडियो में देखिए CM Yogi Adityanath का पूरा बयान, सिद्धार्थनगर में मिली विकास परियोजनाएं और विपक्ष पर उनके तीखे राजनीतिक हमले।
👉 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, अपनी राय COMMENT में बताएं और G Express को SUBSCRIBE जरूर करें।
🔔 हर बड़े राजनीतिक और उत्तर प्रदेश के ताजा अपडेट के लिए बेल आइकन दबाएं।
नोट: वीडियो में नेताओं के राजनीतिक दावों/बयानों को उनके संबोधन के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है!
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • ग्राम विकास अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा अमरिया
    1
    ग्राम विकास अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा अमरिया
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत; युकेडी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत; उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की बागेश्वर/गरुड़ — उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (यूकेडी) के ब्लॉक अध्यक्ष गिरिश कोरंगा ने कहा है कि दिनांक 09.08.2026 की रात्रि मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैजनाथ (गरुड़) में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिए जाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से दुखवश मृत्यु हो गई। घनीभूत परिस्थितियों व उपलब्ध सुविधाओं के बावजूद हुई यह घटना गम्भीर व चिंताजनक है, इसलिए संगठन ने मामले की स्वतंत्र, उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कोरंगा ने बताया कि बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुछ समय पहले नया ओटी कक्ष व हायटेक मशीनरी लगवाई गई थी और पर्याप्त चिकित्सक तथा संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन तमाम सुविधाओं के बावजूद इस प्रकार की मौत होना आश्चर्यजनक है और इससे परिजनों व जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित लापरवाही या देरी की निष्पक्ष जाँच कराकर वास्तविक तथ्य सामने लाने की आवश्यकता है।
    1
    प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत; युकेडी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की 
प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत; उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की
बागेश्वर/गरुड़ — उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (यूकेडी) के ब्लॉक अध्यक्ष गिरिश कोरंगा ने कहा है कि दिनांक 09.08.2026 की रात्रि मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैजनाथ (गरुड़) में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिए जाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से दुखवश मृत्यु हो गई। घनीभूत परिस्थितियों व उपलब्ध सुविधाओं के बावजूद हुई यह घटना गम्भीर व चिंताजनक है, इसलिए संगठन ने मामले की स्वतंत्र, उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कोरंगा ने बताया कि बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुछ समय पहले नया ओटी कक्ष व हायटेक मशीनरी लगवाई गई थी और पर्याप्त चिकित्सक तथा संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन तमाम सुविधाओं के बावजूद इस प्रकार की मौत होना आश्चर्यजनक है और इससे परिजनों व जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित लापरवाही या देरी की निष्पक्ष जाँच कराकर वास्तविक तथ्य सामने लाने की आवश्यकता है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने फोन पर की दोनों भाइयों से बात, जानी कुशलक्षेम रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस परिजनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई श्री आनंद सिंह कार्की एवं श्री भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं।दोनों भाइयों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उनसे दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री जी ने दोनों युवकों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। लंबे समय बाद दोनों बेटों के सुरक्षित घर लौ #Uttrakhandupdate #Pithoragarh #CMPushkarSinghDhami
    1
    सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने फोन पर की दोनों भाइयों से बात, जानी कुशलक्षेम रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस परिजनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई श्री आनंद सिंह कार्की एवं श्री भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं।दोनों भाइयों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उनसे दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री जी ने दोनों युवकों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। लंबे समय बाद दोनों बेटों के सुरक्षित घर लौ
#Uttrakhandupdate #Pithoragarh #CMPushkarSinghDhami
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सड़कों पर पड़े मलबे का शीघ्र निस्तारण करें सम्बंधित अधिकारी: जिलाधिकारी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्माण, मरम्मत, यातायात प्रवर्तन एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा मा. सर्वोच्च न्यायालय एवं मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क सुरक्षा संबंधी दिए गए निर्देशों के क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्था, मानसून के दौरान मार्गों की स्थिति तथा सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कलवर्टों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा क्रिटिकल जोन को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। एनएच से संबंधित मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियमानुसार प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं को मानसून के दौरान मार्गों को हर समय सुचारु रखने के लिए पर्याप्त मशीनरी एवं संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सड़कों पर पड़े मलबे को कार्यदायी संस्थाएं तत्काल हटाकर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। साथ ही आवश्यक स्थानों पर चेतावनी एवं साइन बोर्ड लगाने, गड्ढों की मरम्मत एवं पैचवर्क, सड़क किनारे झाड़ियों का कटान तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने बटनागाड़ क्षेत्र में एआरटीओ को चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पुलिस विभाग को बाढ़ चौकी के माध्यम से क्षेत्र की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ एवं पुलिस विभाग को ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन एवं चालानी कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान संचालित करने को कहा। बैठक में अतिक्रमण हटाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने टिफिनटॉप एवं संतोला क्षेत्र में सड़क सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यकता वाले स्थानों पर प्राथमिकता से सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण कराने तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। मानसून के दौरान मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में डीएफओ श्री ढिनो पुरुषोत्तमन, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री विभोर गुप्ता, एआरटीओ श्री मनोज बगोरिया, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री निहारिका सेमवाल, अधिशासी अभियंता श्री मोहन चंद्र पलड़िया, अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल, अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सड़कों पर पड़े मलबे का शीघ्र निस्तारण करें सम्बंधित अधिकारी: जिलाधिकारी
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्माण, मरम्मत, यातायात प्रवर्तन एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा
मा. सर्वोच्च न्यायालय एवं मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क सुरक्षा संबंधी दिए गए निर्देशों के क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्था, मानसून के दौरान मार्गों की स्थिति तथा सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कलवर्टों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा क्रिटिकल जोन को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। एनएच से संबंधित मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियमानुसार प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
उन्होंने एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं को मानसून के दौरान मार्गों को हर समय सुचारु रखने के लिए पर्याप्त मशीनरी एवं संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सड़कों पर पड़े मलबे को कार्यदायी संस्थाएं तत्काल हटाकर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। साथ ही आवश्यक स्थानों पर चेतावनी एवं साइन बोर्ड लगाने, गड्ढों की मरम्मत एवं पैचवर्क, सड़क किनारे झाड़ियों का कटान तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने बटनागाड़ क्षेत्र में एआरटीओ को चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पुलिस विभाग को बाढ़ चौकी के माध्यम से क्षेत्र की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ एवं पुलिस विभाग को ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन एवं चालानी कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान संचालित करने को कहा।
बैठक में अतिक्रमण हटाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने टिफिनटॉप एवं संतोला क्षेत्र में सड़क सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यकता वाले स्थानों पर प्राथमिकता से सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण कराने तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। मानसून के दौरान मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएफओ श्री ढिनो पुरुषोत्तमन, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री विभोर गुप्ता, एआरटीओ श्री मनोज बगोरिया, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री निहारिका सेमवाल, अधिशासी अभियंता श्री मोहन चंद्र पलड़िया, अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल, अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • हल्द्वानी में तेंदुए का आतंक, घर की खिड़की पर आकर बैठा तेंदुआ हल्द्वानी में तेंदुए का आतंक, घर की खिड़की पर आकर बैठा तेंदुआ
    1
    हल्द्वानी में तेंदुए का आतंक, घर की खिड़की पर आकर बैठा तेंदुआ
हल्द्वानी में तेंदुए का आतंक, घर की खिड़की पर आकर बैठा तेंदुआ
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.