कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे धनिया बेली गांव मे गुरूवार देर रात घर के अंदर सो रही युवती पर तेंदुए ने हमला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे धनिया बेली गांव मे गुरूवार देर रात घर के अंदर सो रही युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने को युवती तेंदुए से भिड़ंत कर बैठी। उसके शोर पर परिजनों व ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को खदेड़ा। घायल युवती को आनन फानन में एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। सुजौली थाने व वन रेंज के धनियाबेली गांव निवासनी घायल लाली देवी (26) पत्नी जय प्रकाश गुरूवार रात लगभग 12 बज घर के आंगन के पास बरामदे में सो रही थी। अचानक तेंदुआ घर में घुसा। तेंदुए ने लाली देवी पर उसे दबोचने को हमला कर दिया। युवती ने दोनों हाथो से झटका देकर तेंदुए को धकेला। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। युवती ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ंत करती रही। शोर सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण जाग गए। वह लाठी डंडे लेकर हांका लगाते हुए दौड़े। किसी तरह तेंदुए को खदेड़ युवती की जान बचाई गई। घायल युवती को सुरक्षित कर ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय को सूचित किया। तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन दरोगा अनिल पटेल मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से रात में सतर्क रहने और अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है। वन दरोगा अनिल ने घायल के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 3000 रुपए नगद दिए हैँ।

- 4200 करोड़ की सड़क, पंखे से सुखाई जा रही है 😃 ये है मोदी सरकार की स्पेस टेक्नोलॉजी वाली सड़क1
- उत्तर प्रदेश बहराइच आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रुपईडीहा मार्ग पर नई पाइपलाइन डालने का काम हो रहा है कार्य प्रगति पर है नगर के अन्य मार्गों पर भी काम चल रहा है काम पूरा होने के बाद नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा1
- बहराइच के आदिलपुर गांव में लड़के लड़कियां एक ही टॉयलेट पर निर्भर बहराइच के आदिलपुर गांव के सरकारी स्कूल की यह हकीकत आपको हैरान कर देगी। स्कूल में कुल 3 शौचालय हैं। दिव्यांग वाला बंद है, लड़कियों वाला इतना गंदा है कि नया बनवाना पड़ा, और लड़कों वाला महीनों से बिना सफाई के है। टाइल्स टूटी हैं और बदबू के कारण कोई इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसी वजह से लड़के और लड़कियां दोनों मजबूरी में एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2026 में भी बेसिक सुविधा के लिए तरस रहे हैं इस गांव के बच्चे। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #बहराइच #आदिलपुर #यूपी #शिक्षा #GroundReport1
- लाल निशान के पार हुई सरयू बैराजों से छोड़ा गया 288260.00 क्यूसेक पानी निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 288260.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। शुक्रवार सुबह शारदा बैराज से 135054, गिरजा बैराज से 150636 व सरयू बैराज से 2570 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.20 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से सात सेमी ज्यादा है।1
- महसी तहसील क्षेत्र में गहराया बाढ़ का संकट, प्रशासन अलर्ट बहराइच के महसी तहसील के घाघरा नदी के कछार इलाके में लगातार हो रही बारिश व पड़ोसी देश नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी उफान पर है तटीय इलाकों की स्थिति का सटीक आंकलन करने एसडीएम महसी राजेश कुमार अग्रवाल ने बाढ़ कटान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों से उनका हाल जाना, एसडीएम महसी ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है,4
- प्राथमिक विद्यालय में जल भराव आवागमन प्रभावित बच्चे कैसे जाएं स्कूल1
- सरयू नहर की पटरी पर गूंजी गोलियां,तार चोर गिरोह के पांच बदमाश दबोचे नानपारा बहराइच। बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह पर नानपारा पुलिस और एसओजी ने शिकंजा कस दिया। शनिवार को हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि थाना माटी बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,मारुति ईको कार,चोरी के बिजली तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार,कुलदीप गुप्ता,हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान निवासीगण खारोह सीतापुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घायल कदीर के खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। #BreakingNews #digitalmedia #followers #nonfollowrs #UPPolice1