मुड़ेरा गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल मुड़ेरा गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा पंचायत अंतर्गत मुड़ेरा गांव जंगली विघा बाधार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को एगारह हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लगा दी। इस अगलगी में देखते ही देखते करीब 11 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पैक्स अध्यक्ष बिपिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा शॉर्ट सर्किट में गांव के कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिसमें अटल बिहारी पिता: कौशल सिंह 5 बीघा गेहूं,सकलेश शर्मा पिता: सागु सिंह 2 बीघा गेहूं,बालकुमार यादव पिता: स्व. कैलाश यादव 1 बीघा गेहूं,सुरेश यादव पिता: स्व. सिद्धनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,ब्रजेश यादव पिता: स्व. वैद्यनाथ यादव 1 बीघा गेहूं,अगम कुमार पिता: स्व. कमलेश यादव 1 बीघा गेहूं,संजय यादव के एक विघा गेहूं जल कर राख हो गया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मुझे जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई वैसे दमकल विभाग को भेजवाया हुं।पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि ढीले तारों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

- Post by Pawan Raj1
- Post by Sukhendra kumar1
- नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य पद की ली शपथ, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ .... #NitishKumar #RajyaSabha #BiharPolitics #VicePresident #IndianPolitics #BreakingNews #BiharNews #PoliticsUpdate1
- जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में एक UKG के 5 वर्षीय छात्र के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिया गया जिसके बाद अब सियासत भी तेज हो गई है जहानाबाद पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकार और नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी बात रखी।1
- #vairal sohar git S kishor halchal ke #वायरल सोहर गीत किशोर हलचल1
- अरवल। कहते हैं की शादी विवाह बड़ा ही पवित्र रिश्ता होता है लेकिन यह तब और ज्यादा दर्दनाक बन जाता है जब एक बिटिया की विदाई मां-बाप खुशी-खुशी अपने मायके से करते हैं लेकिन वही बिटिया ससुराल से जब विदा होती है तो अर्थी में लिपट कर आती है और इस दुनिया को अलविदा कर देती है घटना अरवल जिले के मोथा गांव का है जहां ज्योति कुमारी नामक लड़की जो की कुतलुपुर थाना अलीपुर गया जिला की निवासी है जिसकी शादी अभिषेक कुमार पिता दीनानाथ शर्मा से 2 वर्ष पहले होती है खुशी-खुशी लड़की के पिता और परिवार लड़की को विदा करते हैं विदा के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ खुशनुमा माहौल में चलते रहता है लेकिन फिर कहता है परिवार की लड़की के साथ मार पीट हो ताने देने का काम बीच-बीच में होने लगता है और एक दिन ऐसा भी आता है जब लड़की की हत्या कर दी जाती है जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट में लड़की की मौत हो गई अब मामले की सच्चाई क्या है या तो पुलिसिया जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा लेकिन या दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम सा माहौल फैल गया है और लड़की के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है1
- Post by Pawan Raj1
- Post by Sukhendra kumar1
- जहानाबाद हॉस्टल कांड दुष्कर्म का एसपी अपराजित लोहान ने प्रेस वार्ता कर उद्भेदन किया इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दी और कहा कि हॉस्टल का गार्ड ने ही मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। ज्ञात हो कि बीते सोमवार को एक 5 वर्षीय मासूम छात्र जो उक्त होस्टल में रहता था और लहू लुहान हालत में मिला था उसके प्राइवेट पार्ट और कई जगहों को काट दिया गया थी जिससे उसकी मौत हो गई थी जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।1