Shuru
Apke Nagar Ki App…
*डग क्षेत्र के केलूखेड़ा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।* *डग क्षेत्र के केलूखेड़ा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।* घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही 6 वर्षीय बालिका टीना, पिता शिव सिंह राजपूत पर जंगल से आए सियार ने अचानक झपट्टा मारकर हमला कर दिया और उसे काट लिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह सियार से बच्ची को छुड़ाया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को तुरंत उप जिला अस्पताल डग लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के मुंह पर करीब 12 टांके आए हैं। ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और जंगल से जंगली जानवरों के गांव की ओर आने को लेकर चिंता जताई जा रही है।
News A2Z
*डग क्षेत्र के केलूखेड़ा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।* *डग क्षेत्र के केलूखेड़ा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।* घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही 6 वर्षीय बालिका टीना, पिता शिव सिंह राजपूत पर जंगल से आए सियार ने अचानक झपट्टा मारकर हमला कर दिया और उसे काट लिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह सियार से बच्ची को छुड़ाया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को तुरंत उप जिला अस्पताल डग लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के मुंह पर करीब 12 टांके आए हैं। ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और जंगल से जंगली जानवरों के गांव की ओर आने को लेकर चिंता जताई जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आलोट मंडी से गेहूं के भाव दिनांक 4 अप्रैल 2026 देखिए क्वालिटी अनुसार भाव1
- राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक युवक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है! मामला है राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील का… जहां गोकुलपुरा निवासी बलबहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में बलबहादुर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारी, एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं… और दावा किया है कि वह इन हालातों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। "SDM पर गंभीर आरोप, युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी" इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है… हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है… लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? क्या सच में प्रशासनिक दबाव है…? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है…? यह जांच का विषय है… हम आपसे अपील करते हैं… जीवन अनमोल है… किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं हो सकता। अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति परेशानी में है, तो तुरंत मदद लें। फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।1
- Post by इंद्रेश पाटीदार1
- झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए। कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे। कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।1
- गोपाल, मृतक मृतक की पहचान दौलतपुर, थाना सोनकच्छ निवासी गोपाल पिता हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। शाजापुर के बेरछा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। सोनकच्छ का रहने वाला था मृतकपुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दौलतपुर, थाना सोनकच्छ निवासी गोपाल पिता हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका बेरछा थाना प्रभारी भरत किरण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक दो दिन पहले बारात में शामिल होने के लिए इलाहाबाद प्रयागराज गया था। पुलिस को आशंका है कि वापस आते समय ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर बेरछा थाना पुलिस और रेलवे1
- Post by Mangal Dev rathore1
- आलोट मंडी वाहनों की आवक कौन-कौन सी फसल की आवक हो रही है दिनांक हो गई आज 4 अप्रैल 2026 कितने बजे बोली चालू होगी सारी जानकारी इस वीडियो में1
- बड़ी बात रामप्रसाद धनगर के साथ 🎯कौन कहता है कि मेहनत करने वालो कि हार नहीं होती - किसानों से पूछो* बेमौसम बारिश और *नोहर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांवों में ओलावृष्टि से अनेक जगह किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर **बेहद दुखद ** *नोहर क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांव में भयंकर ओलावृष्टि और आंधी तूफान से किसानों* की पक्की पकाई फसलें बर्बाद हुई है 🎯राज्य सरकार को विशेष गिरदावरी कराकर तुरंत राहत प्रदान की जाए और *🎯प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का अधिकतम* बीमा दिया जाए1
- आज बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां अंधे कत्ल के प्रयास की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया इस मामले में नकाबपोश हमलावर ने पति-पत्नी पर जानलेवा हमला किया लेकिन पत्नी की बहादुरी और पुलिस की सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामला एक अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।जब थाना चोपना क्षेत्र के ग्राम शिवसागर पुलिया के पास विप्लव विश्वास और उनकी पत्नी सुशांति विश्वास पर एक नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार दाव’ से हमला कर दिया.हमला इतना खतरनाक था,कि विप्लव का बायां हाथ कलाई से लगभग अलग हो गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं.हमले के दौरान पत्नी सुशांति विश्वास ने अदम्य साहस दिखाते हुए हमलावर का सामना किया और अपने पति की जान बचाई और राहगीरों की मदद से घायल पति को तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी एक्शन में बैतूल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल पुलिस तुरंत एक्शन में आई और तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की.जांच के दौरान पत्नी के शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रणव मिस्त्री को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश और सामाजिक बदनामी के चलते उसने बदले की भावना में इस हमले को अंजाम दिया. इस केस में सबसे अहम कड़ी डिजिटल ट्रांजैक्शन बनी. आरोपी ने हमले के लिए ‘दाव’ 850 में खरीदा था और पेमेंट ऑनलाइन किया था. पुलिस ने इस डिजिटल सबूत के आधार पर केस को मजबूत किया.पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ‘दाव’ मोटरसाइकिल,घटना के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं.मामले में आरोपी गिरफ्तार घायल विप्लव विश्वास का इलाज AIIMS भोपाल में जारी है।जहां उनका जटिल ऑपरेशन किया गया फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बैतूल में अंधे कत्ल के प्रयास का ये मामला अब पूरी तरह से सुलझ चुका है एक तरफ पत्नी की बहादुरी ने जान बचाई,तो वहीं पुलिस की कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और पुलिस के द्वारा आगे भी बदमाशों के खिलाफ ठौस कार्रवाई चलती रहेगी1