सरयू का कटान बना कहर, एक रात में नौ घर नदी में समाए; प्राथमिक विद्यालय गोपाल नगर टाड़ी भी ध्वस्त बलिया। सरयू नदी की तेज धारा के चलते बैरिया क्षेत्र में कटान लगातार भयावह होता जा रहा है। एक ही रात में नौ लोगों के आशियाने नदी में समा गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, गुरुवार देर रात प्राथमिक विद्यालय गोपाल नगर टाड़ी का बचा हुआ हिस्सा भी कटान की भेंट चढ़ गया। इसके साथ ही विद्यालय का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो गया। कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोपाल नगर टाड़ी में विद्युतीकरण के लिए लगाए गए बिजली के खंभे और तार पहले ही हटाए जा चुके हैं। लगातार बढ़ते कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घर-बार उजाड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने के प्रभावी इंतजाम और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की है।

- नया भोजपुर ओपी पुलिस ने 1 करोड़ के ब्राउन शूगर के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ हीं साथ तस्करी में प्रयुक्त एक कार और तस्करों के मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस के द्वारा तस्करों के नेटवर्क को खंगालने के साथ हीं उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जानकारी डुमरांव डीएसपी पोल्सत कुमार ने दी।1
- नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में घिरीं रुचिका सिंह ने पूरे देश से माफी मांगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ प्राथमिक दर्ज (FIR) की थी। FIR दर्ज होने और मामला तूल पकड़ने के बाद 15 वर्षीय रुचिका ने एक बयान जारी कर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया। "मैं मात्र 15 साल की हूँ। मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ।" #JantarMantar #RuchikaSingh #DelhiPolice #PMModi #BreakingNews #Apology #NewsUpdate #DelhiNews1
- yah Bihar Hai kuchh bhi Ho Sakta Hai1
- राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही चोर है ? 🤣🤣1
- आर्या लाइब्रेरी के संचालक सोनू कुमार ने अपने लाइब्रेरी के विशेषताओं के बारे में बताते हुए क्या कुछ कहा सुनिए -1
- धान की नर्सरी में स्टेम बोरर से रहें सतर्क, समय रहते करें बचाव: कृषि विशेषज्ञ बलिया। केंद्रीय मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमएमटीडी कॉलेज), बलिया के कृषि विशेषज्ञ ने किसानों से अपील की है कि बरसात के मौसम में धान की फसल में लगने वाले कीटों से समय रहते बचाव करें। उन्होंने बताया कि इस समय धान की नर्सरी में स्टेम बोरर (तना छेदक कीट) का प्रकोप शुरू हो जाता है। इस कीट का लार्वा नर्सरी में पौधों की ऊपरी पत्तियों पर रहता है और बाद में मुख्य खेत में पहुंचकर तने में छेद कर देता है, जिससे पौधे सूखने लगते हैं और उत्पादन प्रभावित होता है। विशेषज्ञ ने किसानों को सलाह दी कि नर्सरी से पौध उखाड़ने से पहले ऊपरी हिस्से की कटिंग कर दें, ताकि लार्वा मुख्य खेत तक न पहुंच सके। साथ ही खेत की नियमित निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर कृषि विभाग की सलाह के अनुसार अनुशंसित कीटनाशकों का ही प्रयोग करें। समय पर अपनाए गए ये उपाय धान की फसल को तना छेदक के प्रकोप से बचाने में प्रभावी साबित होंगे।1
- राम मंदिर मुद्दे पर क्या बोले सांसद राजीव राय? #बलिया #मऊ #Rajeevray #राममंदिर1
- please send video1
- बलिया: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, दो की हालत नाजुक,सड़क हादसा: रोते-बिलखते परिजन… मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया बलिया।। सुखपुरा के धरहरा में सड़क हादसे में 34 वर्षीय अजय गुप्ता की दर्दनाक मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची है। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। अजय परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चे आकाश (5) और रोशनी (3) रह गए हैं। बलिया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूरा मामला बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी के पास का है।1