Shuru
Apke Nagar Ki App…
User3581
More news from झारखंड and nearby areas
- इंटरमीडिएट के टॉपरों को उपायुक्त सिमडेगा ने किए सम्मानित जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पंचायत स्तर के ज्ञान केंद्र है संचालित, बच्चें उसका उठाएं लाभ: सिमडेगा:- झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के टॉप-10 छात्र-छात्राओं को उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह ने अपने आवास परिसर में सम्मानित किया।विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों के साथ केक काटकर उनकी सफलता का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर उनके भविष्य के लक्ष्य एवं सपनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, निरंतर मेहनत एवं आत्मविश्वास आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष इंटर वाणिज्य संकाय में सिमडेगा ने राज्य स्तर पर टॉपर देकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायत स्तर पर ज्ञान केंद्र एवं सुसज्जित लाइब्रेरी संचालित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ बच्चों को उठाना चाहिए। साथ ही अधिकारियों को स्कूल गोद लेकर बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने तथा शिक्षकों को बच्चों का विशेष मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।मौके पर नजरात उप समाहर्ता-सह-सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री समीर रेनियर खालखो, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।3
- जशपुर जिले के बेलवार से ड़ेवड़ाड़ तक एक भाई की शादी का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।1
- छत्तीसगढ़ के जशपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को धूप में बांधकर घंटों तक पीटा गया। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई के साथ हुई इस क्रूर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।1
- कामडारा प्रखंड के गरई गांव में उपायुक्त ने ड्रैगन फ्रूट खेती का किया निरीक्षण, महिला किसान की पहल की सराहना गुमला: आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो कामडारा प्रखंड अंतर्गत गरई (सोनाटोली) गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रगतिशील महिला किसान रेशमा केरकेट्टा एवं अमित केरकेटा द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खेत में लगाए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधों का अवलोकन करते हुए खेती की पूरी प्रक्रिया, लागत एवं आय के बारे में विस्तृत जानकारी ली। महिला किसान द्वारा बताया गया कि उन्होंने लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में ड्रैगन फ्रूट की खेती की है, जिसमें कुल 515 पौधे लगाए गए हैं। इस खेती के लिए पौधे तेलंगाना से लाए गए थे और वर्तमान में इसे दो अलग-अलग प्लॉट में विकसित किया गया है। श्रीमती केरकेट्टा ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन स्थानीय स्तर पर ही आसानी से बिक जाता है और उन्हें बाजार की कोई विशेष समस्या नहीं होती। उन्होंने जानकारी दी कि इस खेती से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 6 से 7 लाख रुपये तक की आय हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उपायुक्त ने महिला किसान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों, विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इस प्रकार की उन्नत एवं आयवर्धक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में परंपरागत खेती के साथ-साथ वैकल्पिक एवं उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना आवश्यक है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ड्रैगन फ्रूट जैसी खेती से जुड़े मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार दिया जाएगा।2
- बाम्णी मोड़ के पास सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रेफर चैनपुर थाना क्षेत्र के बाम्णी मोड़ के पास शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में जारी थाना क्षेत्र के कोमड़ो गांव निवासी 18 वर्षीय शिवा नायक एवं 14 वर्षीय किशोर राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती कराया, जहां शिवा नायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा नायक अपने साथी राहुल के साथ बाइक से कोमड़ो गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बाम्णी मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- कटकाही चर्च में दो नवपुरोहितों का अभिषेक, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कटकाही चर्च परिसर गुरुवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के माहौल में सराबोर रहा, जहां डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पावन पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में संपन्न इस समारोह में हजारों ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और नवपुरोहितों को आशीर्वाद दिया।1
- गुमला में 'सेरेंग' फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया था। इन आपत्तियों के बावजूद, यह फिल्म सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है।1
- सायपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1800 किलो जावा महुआ नष्ट,15 मामले दर्ज सिमडेगा:- थाना एवं उत्पाद विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सिमडेगा थाना एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सायपुर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 1800 किलोग्राम जावा महुआ एवं 100 किलोग्राम पचवाई को मौके पर ही नष्ट किया गया।साथ ही अवैध रूप से निर्मित 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया।अभियान के दौरान कुल 15 मामले दर्ज किए गए हैं तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।सिमडेगा पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाता रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1