सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा हेतु वाहन को जिला सूचना अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जनपद से एक नोडल एवं 10 यात्रियों का दल हुआ रवाना मऊ । जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह ने विकास भवन परिसर से यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। डॉ. सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य आयोजन 19 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक होगा, जिसका औपचारिक शुभारंभ लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक जनपद से अधिकतम 10 यात्रियों और एक नोडल अधिकारी का चयन किया गया है। इस दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी के रूप में जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार कर रहे हैं। यात्रियों के दल में अर्चना रंजन, अविनाश शर्मा, राकेश सिंह, ऋषि कुमार मौर्य, अमरजीत कुमार, दीपक राव, अमित कुमार त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अभय सिंह और संदीप राज शामिल हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा हेतु वाहन को जिला सूचना अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जनपद से एक नोडल एवं 10 यात्रियों का दल हुआ रवाना मऊ । जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह ने विकास भवन परिसर से यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। डॉ. सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य आयोजन 19 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक होगा, जिसका औपचारिक शुभारंभ लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक जनपद से अधिकतम 10 यात्रियों और एक नोडल अधिकारी का चयन किया गया है। इस दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी के रूप में जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार कर रहे हैं। यात्रियों के दल में अर्चना रंजन, अविनाश शर्मा, राकेश सिंह, ऋषि कुमार मौर्य, अमरजीत कुमार, दीपक राव, अमित कुमार त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अभय सिंह और संदीप राज शामिल हैं।
- बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की मौजूदगी में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के आने की खबर मिलते ही फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। अधिकांश मामले राजस्व संबंधी रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 150 मामले आए जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।इस दौरान सोनबरसा गांव निवासी कुसुम तिवारी पुत्री ब्रह्मानंद उपाध्याय शिकायती पत्र दिया कि हमारे पिता ब्रह्मानंद के नाम से पुस्तैनी जमीन है। पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ है जिनकी चेतना नहीं है। हमारे जमीन को हमारे चाचे के लड़के सुनील और कृष्णानंद उपाध्याय द्वारा जबरजस्ती कब्जा किया गया है। वहां जब अपने जमीन और घर पर गए तो चाचा के लड़कों और उनकी पत्नी द्वारा मारा पीटा गया। उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने कारवाई करने का आश्वासन दिया। अखोप निवासी जमुना देवी ने दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर घर निर्माण रोकने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो व एसडीएम को मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।वहीं विकास खंड सीयर के ग्राम हल्दीरामपुर में चकनाली निर्माण की शिकायत पर डीएम ने टीम गठित कर जल्द नाली निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। चैनपुर गुलौरा गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने ही पिता द्वारा संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाया है। समाधान दिवस में भूमि विवाद, स्मार्ट मीटर और वरासत बैमाना जैसे मामलों की भी सुनवाई हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर जांच व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।कार्यक्रम में एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- hi dosto aplog Kaise hai hame malum hai ki aap aap ache honge2
- Post by मुकेश राव1
- ✅पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान ।* *✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 18.04.2026 को थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री सत्य प्रकाश यादव, आरक्षी दिनेश यादव व महिला आरक्षी कंचन प्रजापति द्वारा ग्राम करायल शुक्ल में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम आरक्षी संतोष पटेल, आरक्षी बबलू कुमार व महिला आरक्षी ममता तिवारी द्वारा उदय एकेडमी स्कूल, पचलड़ी में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।2
- Post by देवरिया लाइव1
- 📍 लखनऊ में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब 🇮🇳 14 अप्रैल को संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती लखनऊ में बड़े ही भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाई गई। लोगों ने एकजुट होकर उनके विचारों को अपनाने और सामाजिक न्याय, समानता व शिक्षा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 🎥 इस वीडियो में देखिए लखनऊ की शानदार झलकियां और बाबा साहेब के प्रति लोगों का अपार सम्मान। 🙏 "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" #LucknowNews #AmbedkarJayanti2026 #SocialAwareness #PublicVoice #RKsocialist1
- good morning1
- बेल्थरा रोड (बलिया): नगर के श्री संतोष गुप्ता (पायनियर) के पुत्र विवेक गुप्ता, जो आर बी चिल्ड्रेन स्कूल मुजौना के छात्र हैं, ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विवेक गुप्ता का मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने भी छात्र का भव्य स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विवेक की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1