logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चकरभाठा बस्ती मे अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक आज शुक्रवार की रात 8:47 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने चकरभाठा छेत्र अंतरगत चकरभाठा बस्ती मे शुक्रवार की साम 4 बजे अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति (गड़रिया समाज) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर श्री कौशिक ने समाज के नव निर्वाचित पदाधिकार्यों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर समाजसेवा, एकता और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी विलक्षण महिला शासिका थीं, जिन्होंने अपने न्यायप्रिय, धर्मपरायण और लोकसेवी शासन के माध्यम से जनमानस के हृदय में स्थायी स्थान बना लिया. उनका सम्पूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और प्रशासनिक दक्षता का आदर्श उदाहरण है। इसी तरह सभी नवनिर्वाचित सदस्य भी अपना कार्य पारदर्शिता के साथ करे जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बन सके। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें

on 23 January
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
on 23 January

चकरभाठा बस्ती मे अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक आज शुक्रवार की रात 8:47 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने चकरभाठा छेत्र अंतरगत चकरभाठा बस्ती मे शुक्रवार की साम 4 बजे अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति (गड़रिया समाज) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर श्री कौशिक ने समाज के नव निर्वाचित पदाधिकार्यों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर समाजसेवा, एकता और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी विलक्षण महिला शासिका थीं, जिन्होंने अपने न्यायप्रिय, धर्मपरायण और लोकसेवी शासन के माध्यम से जनमानस के हृदय में स्थायी स्थान बना लिया. उनका सम्पूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और प्रशासनिक दक्षता का आदर्श उदाहरण है। इसी तरह सभी नवनिर्वाचित सदस्य भी अपना कार्य पारदर्शिता के साथ करे जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बन सके। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट और छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। जिले भर में चेकिंग प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। ऐसे वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट भेजा जाएगा। पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को भी बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न देने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट और छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। जिले भर में चेकिंग प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। ऐसे वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट भेजा जाएगा। पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को भी बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न देने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    22 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    Journalist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    18 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चल रही जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। और बड़े खुलासों की संभावनाए सूत्रों के अनुसार यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत तक सीमित नहीं हो सकता। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस धोखाधड़ी में बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बैंक घोटाले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    5
    पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चल रही जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
और बड़े खुलासों की संभावनाए
सूत्रों के अनुसार यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत तक सीमित नहीं हो सकता। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस धोखाधड़ी में बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बैंक घोटाले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जांजगीर;भाजपा के 'अफीम मॉडल' के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा कार्यालय जांजगीर का घेराव,,,,
    1
    जांजगीर;भाजपा के 'अफीम मॉडल' के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा कार्यालय जांजगीर का घेराव,,,,
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • तिल्दा नेवरा के सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा | ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
    1
    तिल्दा नेवरा के सासाहोली चौक में दर्दनाक हादसा | ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • नोवा पॉवर प्लांट दगोरी में हुवे हादसे के जिम्मेदार प्लांट प्रबंधन पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन बुधवार की रात 8:00 बजे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला संयोजक श्री अनिल कुमार पाली जी से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम दगोरी में संचालित नोवा पॉवर प्लांट में हाल ही में हुए गंभीर हादसे में कई मजदूर झुलस गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। मजदूरों की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कड़ा विरोध जताया है। नोवा प्लांट प्रबंधक की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, हादसे में घायल हुवे मजदूरों ने भी कहा है कि सुरक्षा उपकरण के नाम पर उन्हें सिर्फ एक हेलमेट दिया गया था, जिस कारण से हादसे में उन्हें ज्यादा चोट आई है। इसी संबंध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को बुधवार को ज्ञापन सौंपकर नोवा पॉवर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। संगठन ने कहा कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ है, जिससे कई मजदूर घायल हो गए। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने पर प्लांट प्रबंधन एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। साथ ही हादसे में झुलसे मजदूरों को उचित उपचार और पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग प्रशासन से की गई है। संगठन के शहर अध्यक्ष भुनेश्वर रजक ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा आगे उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इससे पहले भी प्लांट में सुरक्षा की मांग को लेकर प्लांट के मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन से मांग की थी परंतु मांग को पूरा नही किया गया और सुरक्षा की मांग करने वाले मजदूरों को ही काम से निकाल दिया गया। सोमवार को हुई दुर्घटना में दगौरी नोवा प्लांट के चार मजदूर झुलस गये है जिनका इलाज जारी है आगे भविष्य मे अन्य मजदूरों के साथ इस तरह की घटना न हो मजदूरों को सुरक्षा उपकारण उपलब्ध कराया जाये
    1
    नोवा पॉवर प्लांट दगोरी में हुवे हादसे के जिम्मेदार प्लांट प्रबंधन पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बुधवार की रात 8:00 बजे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला संयोजक श्री अनिल कुमार पाली जी से मिली जानकारी के अनुसार
बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम दगोरी में संचालित नोवा पॉवर प्लांट में हाल ही में हुए गंभीर हादसे में कई मजदूर झुलस गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। मजदूरों की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कड़ा विरोध जताया है। नोवा प्लांट प्रबंधक की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, हादसे में घायल हुवे मजदूरों ने भी कहा है कि सुरक्षा उपकरण के नाम पर उन्हें सिर्फ एक हेलमेट दिया गया था, जिस कारण से हादसे में उन्हें ज्यादा चोट आई है। 
इसी संबंध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को बुधवार को ज्ञापन सौंपकर नोवा पॉवर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। संगठन ने कहा कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ है, जिससे कई मजदूर घायल हो गए।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने पर प्लांट प्रबंधन एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। साथ ही हादसे में झुलसे मजदूरों को उचित उपचार और पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग प्रशासन से की गई है।
संगठन के शहर अध्यक्ष भुनेश्वर रजक ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा आगे उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इससे पहले भी प्लांट में सुरक्षा की मांग को लेकर प्लांट के मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन से मांग की थी परंतु मांग को पूरा नही किया गया और सुरक्षा की मांग करने वाले मजदूरों को ही काम से निकाल दिया गया।
सोमवार को हुई दुर्घटना में दगौरी नोवा प्लांट के चार मजदूर झुलस गये है जिनका इलाज जारी है आगे भविष्य मे अन्य मजदूरों के साथ इस तरह की घटना न हो मजदूरों को सुरक्षा उपकारण उपलब्ध कराया जाये
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    Journalist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    18 hrs ago
  • बिलासपुर। Bilaspur जिले के कोटा क्षेत्र स्थित Dr. C. V. Raman University से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला बी-फार्मा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के कई दिनों से गायब रहने के बावजूद परिजनों को समय पर सूचना नहीं दिए जाने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अमरेंद्र कुमार का बेटा रोहित कुमार पिछले दो वर्षों से Dr. C. V. Raman University में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 6 मार्च से रोहित कुमार अचानक हॉस्टल परिसर से लापता है। हैरानी की बात यह है कि छात्र के कई दिनों तक गायब रहने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को समय रहते नहीं दी। जब छात्र के पिता अमरेंद्र कुमार बिहार से Bilaspur पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बेटे के बारे में जानकारी लेने तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की गई, जिससे वे काफी आहत हैं। अपने बेटे के अचानक लापता होने से चिंतित पिता अब न्याय और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने Chhattisgarh Police के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द बेटे को खोजने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर से छात्र के लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और लापता छात्र का सुराग कब तक मिल पाता है।
    1
    बिलासपुर।
Bilaspur जिले के कोटा क्षेत्र स्थित Dr. C. V. Raman University से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाला बी-फार्मा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के कई दिनों से गायब रहने के बावजूद परिजनों को समय पर सूचना नहीं दिए जाने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अमरेंद्र कुमार का बेटा रोहित कुमार पिछले दो वर्षों से Dr. C. V. Raman University में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 6 मार्च से रोहित कुमार अचानक हॉस्टल परिसर से लापता है। हैरानी की बात यह है कि छात्र के कई दिनों तक गायब रहने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को समय रहते नहीं दी।
जब छात्र के पिता अमरेंद्र कुमार बिहार से Bilaspur पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बेटे के बारे में जानकारी लेने तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की गई, जिससे वे काफी आहत हैं।
अपने बेटे के अचानक लापता होने से चिंतित पिता अब न्याय और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने Chhattisgarh Police के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द बेटे को खोजने की मांग की है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर से छात्र के लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और लापता छात्र का सुराग कब तक मिल पाता है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.