logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लाभार्थी चयन के लिए विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई ई-लाटरी* बहराइच । नन्द बाबा गोकुल मिशन योजना अन्तर्गत नन्दनी कृषक समृद्धि योजना तथा मिनी नन्दनी कृषक योजना अन्तर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ई-लाटरी के माध्यम से 03-03 महिला एवं पुरूष लाभार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि 10 स्वदेशी नस्ल की गायों हेतु नन्दनी कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 06 के सापेक्ष प्राप्त 378 आवेदन-पत्रों में से अभिलेखों की जांच पड़ताल के उपरान्त 158 अभ्यर्थी पात्र पाये गये थे। श्री उपाध्याय ने बताया कि ई-लाटरी के माध्यम से चयनित 06 लाभार्थियों को चयनित करते हुए अवशेष 152 लाभार्थियों की प्रतिक्षा सूची तैयार कर ली गई हैं। जिन्हें शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार लाभान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द, डी.डी.एम. नाबार्ड कैलाश जोशी, उपदुग्ध शाला विकास अधिकारी अनुज यादव सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थीगण मौजूद रहे।

45 min ago
user_PradipKumar Sharma
PradipKumar Sharma
बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
45 min ago
1e6a8333-de90-4f2e-8675-1e8d67cffea7

*लाभार्थी चयन के लिए विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई ई-लाटरी* बहराइच । नन्द बाबा गोकुल मिशन योजना अन्तर्गत नन्दनी कृषक समृद्धि योजना तथा मिनी नन्दनी कृषक योजना अन्तर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ई-लाटरी के माध्यम से 03-03 महिला एवं पुरूष लाभार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि 10 स्वदेशी नस्ल की गायों हेतु नन्दनी कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 06

7190380d-b958-4fb5-8958-9c990f635f2d

के सापेक्ष प्राप्त 378 आवेदन-पत्रों में से अभिलेखों की जांच पड़ताल के उपरान्त 158 अभ्यर्थी पात्र पाये गये थे। श्री उपाध्याय ने बताया कि ई-लाटरी के माध्यम से चयनित 06 लाभार्थियों को चयनित करते हुए अवशेष 152 लाभार्थियों की प्रतिक्षा सूची तैयार कर ली गई हैं। जिन्हें शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार लाभान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द, डी.डी.एम. नाबार्ड कैलाश जोशी, उपदुग्ध शाला विकास अधिकारी अनुज यादव सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थीगण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया बहराइच 27 अगस्त  , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता  , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।
    1
    क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया 
बहराइच 27 अगस्त  , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।
महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है।
संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता  , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है। कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं। एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी। मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है। #news #nepal #viral #video #instagood
    1
    बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है।
कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं।
एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी।
मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।
इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है।
#news #nepal #viral #video #instagood
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,
    1
    बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी,  खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू
बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा
    1
    जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • बहराइच तहसील नानपारा के मटेरा क्षेत्र में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के मटेरा चौराहा, एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और उमंग के साथ शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मटेरा चौराहा से शुरू होकर एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर क्षेत्र से गुजरने वाले जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और पूरे रास्ते धार्मिक नारों एवं सलाम की सदाओं से माहौल गूंजता रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। जुलूस आखिर में चरसंडा माफी स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ
    4
    बहराइच तहसील नानपारा के मटेरा क्षेत्र में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के मटेरा चौराहा, एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और उमंग के साथ शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी मनाई।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
मटेरा चौराहा से शुरू होकर एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर क्षेत्र से गुजरने वाले जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और पूरे रास्ते धार्मिक नारों एवं सलाम की सदाओं से माहौल गूंजता रहा।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। जुलूस आखिर में चरसंडा माफी स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नमस्कार मैं हूँ. लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के नमस्कार मैं हूँ लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के [मोहल्ले/इलाके का नाम] लम्बरी टेपरा ग्राम कोटिया में खड़े हैं। यहाँ की जनता लंबे समय से जलभराव और बजबजाती नालियों की समस्या से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मौन है।"2. ग्राउंड रियलिटी दिखाएं कैमरे को नाली की गंदगी, सड़क पर फैले पानी और कीचड़ पर फोकस करें।पानी के कारण आने-जाने वाले लोगों (साइकिल, बाइक या पैदल) को होने वाली दिक्कत को लाइव कैमरे में कैद करें।मच्छरों और बदबू की स्थिति का जिक्र करें।3. स्थानीय जनता का इंटरव्यू वहाँ रहने वाले 2-3 लोगों या दुकानदारों के पास जाएं।उनसे ये 3 मुख्य सवाल पूछें:यह समस्या कब से है?क्या कभी नगर पालिका या सभासद से इसकी शिकायत की गई?गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है?4. अधिकारियों से सवाल और निष्कर्ष वीडियो के अंत में कैमरे पर वापस आएं।स्थानीय प्रशासन बहराइच या संबंधित वार्ड के सभासद) का नाम लेकर उन पर सवाल उठाएं।क्या बोलें: "अब देखना यह होगा कि बहराइच प्रशासन इस गंदगी को साफ कराता है या यहाँ के लोग ऐसे ही नरकीय जीवन जीने को
    1
    नमस्कार मैं हूँ. लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के
नमस्कार मैं हूँ लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के [मोहल्ले/इलाके का नाम] लम्बरी टेपरा ग्राम कोटिया में खड़े हैं। यहाँ की जनता लंबे समय से जलभराव और बजबजाती नालियों की समस्या से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मौन है।"2. ग्राउंड रियलिटी दिखाएं  कैमरे को नाली की गंदगी, सड़क पर फैले पानी और कीचड़ पर फोकस करें।पानी के कारण आने-जाने वाले लोगों (साइकिल, बाइक या पैदल) को होने वाली दिक्कत को लाइव कैमरे में कैद करें।मच्छरों और बदबू की स्थिति का जिक्र करें।3. स्थानीय जनता का इंटरव्यू वहाँ रहने वाले 2-3 लोगों या दुकानदारों के पास जाएं।उनसे ये 3 मुख्य सवाल पूछें:यह समस्या कब से है?क्या कभी नगर पालिका या सभासद से इसकी शिकायत की गई?गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है?4. अधिकारियों से सवाल और निष्कर्ष वीडियो के अंत में कैमरे पर वापस आएं।स्थानीय प्रशासन बहराइच या संबंधित वार्ड के सभासद) का नाम लेकर उन पर सवाल उठाएं।क्या बोलें: "अब देखना यह होगा कि बहराइच प्रशासन इस गंदगी को साफ कराता है या यहाँ के लोग ऐसे ही नरकीय जीवन जीने को
    user_Lavkush kumar yadav reporter
    Lavkush kumar yadav reporter
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नेपाल में मौत का भयानक मंज़र। #nepal
    1
    नेपाल में मौत का भयानक मंज़र।
#nepal
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट
    1
    नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.