Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकारिता
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना। रेलवे स्टेशन के मॉल गोदाम के आगे सुनसान इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान पन्ना जिले के रामनगर निवासी 26 वर्षीय संजय चौहान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही Government Railway Police (GRP) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है—यह आत्महत्या है या फिर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय मैरिज गार्डन में वेटर का काम करता था। 👉 फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई तक पहुंचने में जुटी है।1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)1
- अपने संपूर्ण जीवन में गरीब पीड़ित शोषित समाज के उद्धार के लिए कार्य करने वाले जरूरत मंदो के मसीहा पूज्य दादाजी कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी के 10वें पुण्य स्मरण दिवस पर कटाए घाट मोड़ पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारे में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। आज फिर पूज्य दादाजी की गरीब जरूरतमंद की मदद करने की दिखाई राह पर चलने का संकल्प और दृढ़ हुआ । आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी में ‘मौत का कुआं’ बना खुदाई स्थल, तांबे की लूट से शासन को करोड़ों का नुकसान! 🚨 कटनी। मिशन चौक पुलिया के पास सीवर लाइन खुदाई के दौरान निकली महंगी तांबे की केबल की खुलेआम लूट ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार यह केबल BSNL की बताई जा रही है, जिसे पिछले तीन दिनों से सैकड़ों लोग काट-काटकर बेच रहे हैं। 👉 मौके पर हालात इतने भयावह हैं कि यह खुदाई स्थल अब “मौत का कुआं” बन चुका है। 👉 गहरा और खुला गड्ढा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है—कभी भी किसी की जान जा सकती है। ⚠️ खुलेआम लूट का खेल सैकड़ों लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल धारदार हथियारों से तांबे की तार काटी जा रही दिनभर जलाकर कबाड़ियों को बेचा जा रहा मौके पर ना पुलिस, ना सुरक्षा व्यवस्था 💰 भारी नुकसान इस अवैध लूट से शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सरकारी संपत्ति को दिनदहाड़े लूटा जा रहा है और जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन है। 🔥 सबसे बड़ा सवाल आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़ी दुर्घटना या मौत का इंतजार किया जा रहा है? 📢 जनता की सीधी मांग तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए खुदाई स्थल को सुरक्षित किया जाए तांबे की चोरी पर तुरंत रोक लगे दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो 👉 अगर अभी भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला बड़ी जनहानि और करोड़ों के घोटाले में बदल सकता है। कटनी में चल रही यह लूट और लापरवाही—अब बर्दाश्त के बाहर है!2
- रीठी थाना के सामने आज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था — “हमारा लक्ष्य : सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात” पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि तेज रफ्तार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। 👉 तेज रफ्तार के तीन ‘ईनाम’ दुर्घटना चोट जान का नुकसान 👉 संदेश साफ है: “धीरे चलें – सुरक्षित चलें” और साथ ही एक मजबूत अपील की गई — “मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती” यह अभियान अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाया गया। साथ ही डॉ. संतोष डहरिया एवं SDOP मुख्यालय के मार्गदर्शन में इसे सफल बनाया गया। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। 🔴 पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। “आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है”1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- *कांग्रेस विधायक दल द्वारा महिलाओं को तत्काल प्रभाव से वर्तमान सीटों पर 33% आरक्षण देने के लिए लाए गए अशासकीय संकल्प को सरकार द्वारा स्वीकार न करना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा की मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक दिखावा है।* *महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस विधायक दल ने सदन से वॉकआउट किया।*1
- आज दिनांक 29/04/2026 दिन बुधवार को दक्खिनी माता मंदिर में निकासी हेतु शांति पाठ एवं हवन पूजन किया गया दक्खिनी माता मंदिर के प्रमुख पंडा नन्दू निषाद द्वारा हवन यज्ञ में दक्खिनी माता मंदिर परिसर में पंडा नन्दू निषाद'/रमेश निषाद'/राकेश निषाद'/एवं समस्त खिरहनी फाटक निवासी उपलब्ध रहे दक्खिनी माता मंदिर में अगला निकासी कार्यक्रम दिनांक 01/05/2026 दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #7509747686 #श्रद्धा #भक्ति #आस्था #विश्वास1