*युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईएएस अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल बताएंगी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मूल मंत्र* जिला पुस्तकालय, हजारीबाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विशेष प्रेरक व्याख्यान (Motivational Talk) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर *भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल युवाओं को "How to Crack Competitive Exams" विषय पर सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र एवं अपने अनुभव साझा करेंगी।* यह प्रेरक सत्र शनिवार, 1 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला पुस्तकालय, हजारीबाग (डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के निकट) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सही दिशा, प्रभावी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सफलता के लिए आवश्यक दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस संवादात्मक सत्र में अभ्यर्थियों को आईएएस अधिकारी से सीधे संवाद करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं जिला पुस्तकालय ने जिले के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित होने और सफल अभ्यर्थियों के अनुभवों से सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
*युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईएएस अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल बताएंगी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मूल मंत्र* जिला पुस्तकालय, हजारीबाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विशेष प्रेरक व्याख्यान (Motivational Talk) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर *भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल युवाओं को "How to Crack Competitive Exams" विषय पर सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र एवं अपने अनुभव साझा करेंगी।* यह प्रेरक सत्र शनिवार, 1 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला पुस्तकालय, हजारीबाग (डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के निकट) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
कर रहे अभ्यर्थियों को सही दिशा, प्रभावी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सफलता के लिए आवश्यक दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस संवादात्मक सत्र में अभ्यर्थियों को आईएएस अधिकारी से सीधे संवाद करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं जिला पुस्तकालय ने जिले के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित होने और सफल अभ्यर्थियों के अनुभवों से सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
- परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन हजारीबाग | झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के लगभग सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव तथा कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। इससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और राज्य की भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे जी ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, जिला मंत्री इंद्र नारायण कुशवाहा, रेणुका साहू, कार्यालय मंत्री विवेक सिंह, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, जिला मंत्री निरंजन मेहता, अनिल मेहता, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा तरुण कसेरा, राजेश चंद्रवंशी, राजेश यादव, विकास गुप्ता, राजेश ठाकुर, विनोद ओझा, चंदन सिहं, कटकमसांडी पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, दारू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, गोविन्द यादव, दीपक मेहता, विकास गुप्ता, शशांक शेखर, बालकिशन कुमार राजेंद्र चंद्रवंशी, राकेश राय, दीपक प्रजापति, नरेश साहू, कामेश्वर रविदास, बिरजू रवि, दिलीप कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए शीघ्र एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की।1
- 1 साल से सर्वर डाउन या प्रशासनिक बहाना? मईया सम्मान योजना को लेकर ब्लॉक में महिलाओं का हंगामा! 🚨 झारखंड की माताओं और बहनों के हक पर कब तक लगेगा 'सर्वर डाउन' का ताला? देखिए विष्णुगढ़ ब्लॉक परिसर से सच तक झारखंड न्यूज़ की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट! मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएँ लगातार ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी एक ही बात कहकर टाल रहे हैं कि सर्वर बंद है। हमारा सीधा सवाल: 👉 अगर 1 साल से पोर्टल बंद है, तो प्रशासन ने कोई लिखित नोटिस क्यों नहीं लगाया? 👉 क्या यह सिर्फ एक बहाना है या अधिकारियों की बड़ी लापरवाही? आप इस वीडियो को शेयर करें ताकि इन महिलाओं की आवाज सरकार और उच्च अधिकारियों तक पहुंचे! 1
- sfhhhjnbbnjjkjkjnnhhjjjjuhhgcccfgggggghnbnnkiuuiokkjuytyu ghjii1
- उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील। उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील। उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील।1
- आरोग्यम अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,130 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दी आवश्यक सलाह, समय पर नेत्र जांच कराने के प्रति किया जागरूक स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य : हर्ष अजमेरा नियमित जांच से समय रहते बीमारी की पहचान संभव : जया सिंह हजारीबाग | आरोग्यम अस्पताल परिसर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 130 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं दर्द, पानी आना, खुजली, लालपन, धुंधला दिखाई देना तथा चश्मे के नंबर में बदलाव जैसी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी भी दी गई। आज की बदलती जीवनशैली में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ लगातार जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी बढ़ती है। ऐसे में नियमित अंतराल पर नेत्र जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सके। आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव और समय पर जांच के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आंखों से संबंधित छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच से नेत्र संबंधी बीमारी की समय रहते पहचान की जा सकती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी से अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य सफल हुआ है। आरोग्यम अस्पताल आगे भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।1
- इटखोरी में देखिए अपने आप को न्यूज चैनल बताने मां अंबे न्यूज और जीवन दुनिया कैसे बिना पैसा का न्यूज चलाता नहीं है बिकाऊ मीडिया1
- बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार1