logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं, मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा: डॉ. केपी गुप्ता किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं, मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा: डॉ. केपी गुप्ता शाहजहांपुर। डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि उनका किसी भी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उनके बारे में भ्रामक बातें प्रचारित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि वह हमेशा सम्मानजनक संवाद और सामाजिक सौहार्द में विश्वास रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके किसी वक्तव्य या कार्य का उद्देश्य किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना नहीं है।
    1
    किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं, मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा: डॉ. केपी गुप्ता
किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं, मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा: डॉ. केपी गुप्ता
शाहजहांपुर। डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि उनका किसी भी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उनके बारे में भ्रामक बातें प्रचारित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि वह हमेशा सम्मानजनक संवाद और सामाजिक सौहार्द में विश्वास रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके किसी वक्तव्य या कार्य का उद्देश्य किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना नहीं है।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • आज का सत्य कभी कहावत थी नेवला सिर्फ भारी होता है आज दूर है सिर्फ निवाले पर भारी है जीवन का यही सत्य है कलयुग का दौर है
    1
    आज का सत्य कभी कहावत थी नेवला सिर्फ भारी होता है आज दूर है सिर्फ निवाले पर भारी है जीवन का यही सत्य है कलयुग का दौर है
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आप सभी देश वासियो को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई इस पावन पर्व पर आप सभी को बधाई ! राकेश विश्वकर्मा समाजसेवी /वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी शाहजहाँपुर उ प्र ! #VishwakarmaJayanti #BhagwanVishwakarma #Shahjahanpur #ShahjahanpurCity #Photo #Ravikaithwar #RakeshVishwakarma #Photos #Facebook #InstagramPost #FacebookPost
    1
    आप सभी देश वासियो को भगवान विश्वकर्मा 
जयंती की बधाई इस पावन पर्व पर आप सभी को बधाई  !

राकेश विश्वकर्मा 
समाजसेवी /वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी शाहजहाँपुर उ प्र !

#VishwakarmaJayanti #BhagwanVishwakarma
#Shahjahanpur #ShahjahanpurCity #Photo 
#Ravikaithwar #RakeshVishwakarma #Photos
#Facebook #InstagramPost #FacebookPost
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मदनापुर में बुखार से मौत पर हंगामा: एफआईआर दर्ज होने के बाद क्लीनिक और अस्पताल सील, हुआ अंतिम संस्कार थाना मदनापुर क्षेत्र के सैजना मधु गांव में बुखार से हुई जगवीर की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अंत्येष्टि से इनकार कर दिया और आरोपी क्लीनिक संचालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मृतक की पत्नी ममता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐक्शन लेते हुए क्लीनिक, मकान में संचालित अस्पताल और दुकान को सील कर दिया। कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सीओ सदर शुभम वर्मा मामले की विवेचना कर रहे।
    1
    मदनापुर में बुखार से मौत पर हंगामा: एफआईआर दर्ज होने के बाद क्लीनिक और अस्पताल सील, हुआ अंतिम संस्कार
थाना मदनापुर क्षेत्र के सैजना मधु गांव में बुखार से हुई जगवीर की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अंत्येष्टि से इनकार कर दिया और आरोपी क्लीनिक संचालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
मृतक की पत्नी ममता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐक्शन लेते हुए क्लीनिक, मकान में संचालित अस्पताल और दुकान को सील कर दिया। कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सीओ सदर शुभम वर्मा मामले की विवेचना कर रहे।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहजहांपुर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, शिकायत और वीडियो साक्ष्य के बावजूद कार्रवाई का इंतजार! 🔴 थाना सिधौली क्षेत्र की कोरोंकुइयां ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला सामने आया है। 🔴 शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्र में बिना वैध डिग्री/पंजीकरण के क्लिनिक संचालित किए जाने और मरीजों के उपचार से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। 🔴 मामले से संबंधित लिखित शिकायत और वीडियो साक्ष्य दिए जाने का भी दावा किया गया है। 🔴 आरोप है कि प्रचलित अखबारों के वितरण से जुड़े कुछ लोग भी मेडिकल क्लिनिक चलाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। 🔴 यदि संबंधित व्यक्ति के पास वैध चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण या आवश्यक लाइसेंस नहीं है, तो यह स्वास्थ्य विभाग की जांच का गंभीर विषय है। 🔴 सवाल यह है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद अब तक क्या कार्रवाई की गई? 🔴 क्या स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर जांच कर संबंधित क्लिनिक/मेडिकल स्टोर के दस्तावेजों का सत्यापन किया? 🔴 लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों पर विभाग की जांच, कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 📌 मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहजहांपुर
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, शिकायत और वीडियो साक्ष्य के बावजूद कार्रवाई का इंतजार!
🔴 थाना सिधौली क्षेत्र की कोरोंकुइयां ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला सामने आया है।
🔴 शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्र में बिना वैध डिग्री/पंजीकरण के क्लिनिक संचालित किए जाने और मरीजों के उपचार से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं।
🔴 मामले से संबंधित लिखित शिकायत और वीडियो साक्ष्य दिए जाने का भी दावा किया गया है।
🔴 आरोप है कि प्रचलित अखबारों के वितरण से जुड़े कुछ लोग भी मेडिकल क्लिनिक चलाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
🔴 यदि संबंधित व्यक्ति के पास वैध चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण या आवश्यक लाइसेंस नहीं है, तो यह स्वास्थ्य विभाग की जांच का गंभीर विषय है।
🔴 सवाल यह है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद अब तक क्या कार्रवाई की गई?
🔴 क्या स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर जांच कर संबंधित क्लिनिक/मेडिकल स्टोर के दस्तावेजों का सत्यापन किया?
🔴 लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों पर विभाग की जांच, कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
📌 मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार #जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार #जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील

हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

#जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur


जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील
हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
#जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले विभागों को तेजी के निर्देश सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले विभागों को तेजी के निर्देश डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर, पांच करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हर माह होगा स्थलीय निरीक्षण शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों की प्रगति सीएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड करने तथा पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का प्रत्येक माह स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिन विभागों और योजनाओं में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति मिली, वहां संबंधित विभागाध्यक्षों को तेजी लाकर गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में फैमिली आईडी की विकासखंडवार समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को ऐसे परिवारों की शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए, जिनकी आईडी अभी तक तैयार नहीं हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भुगतान की स्थिति जानी गई। डीएम ने पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), श्रम विभाग और पर्यटन विकास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    3
    सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले विभागों को तेजी के निर्देश
सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले विभागों को तेजी के निर्देश
डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर, पांच करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हर माह होगा स्थलीय निरीक्षण
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों की प्रगति सीएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड करने तथा पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का प्रत्येक माह स्थलीय निरीक्षण करने को कहा।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिन विभागों और योजनाओं में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति मिली, वहां संबंधित विभागाध्यक्षों को तेजी लाकर गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में फैमिली आईडी की विकासखंडवार समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को ऐसे परिवारों की शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए, जिनकी आईडी अभी तक तैयार नहीं हुई है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भुगतान की स्थिति जानी गई। डीएम ने पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), श्रम विभाग और पर्यटन विकास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • गौशाला में कई दिनों से मृत पड़े मिले गोवंश, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैंडलाइन: ग्रामीणों ने मीडिया को दी सूचना, मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में मिले; ग्राम विकास अधिकारी का फोन नहीं उठा, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही जलालाबाद, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव बरूवारी स्थित गौशाला में गोवंशों की स्थिति को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला परिसर में चार-पांच गोवंश कई दिनों से मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। मृत गोवंशों से उठ रही दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने मामले की सूचना मीडिया कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक मृत गोवंश कई दिनों से इसी हालत में पड़े हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। मामले की जानकारी लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं, खंड विकास अधिकारी विकास किशोर शर्मा से मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब मामले की जानकारी मिली है और किसी अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। गौशाला में गोवंशों की मौत के कारण, मृत गोवंशों के निस्तारण में देरी और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति और जिम्मेदारी की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    गौशाला में कई दिनों से मृत पड़े मिले गोवंश, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
हैंडलाइन: ग्रामीणों ने मीडिया को दी सूचना, मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में मिले; ग्राम विकास अधिकारी का फोन नहीं उठा, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही
जलालाबाद, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव बरूवारी स्थित गौशाला में गोवंशों की स्थिति को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला परिसर में चार-पांच गोवंश कई दिनों से मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। मृत गोवंशों से उठ रही दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने मामले की सूचना मीडिया कर्मियों को दी।
सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक मृत गोवंश कई दिनों से इसी हालत में पड़े हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
मामले की जानकारी लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
वहीं, खंड विकास अधिकारी विकास किशोर शर्मा से मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब मामले की जानकारी मिली है और किसी अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
गौशाला में गोवंशों की मौत के कारण, मृत गोवंशों के निस्तारण में देरी और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति और जिम्मेदारी की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ******कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार****** शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत 24 वर्षीय गुलाम वारिस उर्फ राजा निवासी कांशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी 15 सितंबर की शाम बरेली-सीतापुर हाईवे पर चांदापुर कट से नए बन रहे रिंग रोड के पास की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुंशात रावत, कांस्टेबल रोहित कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।
    1
    ******कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार******
शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत 24 वर्षीय गुलाम वारिस उर्फ राजा निवासी कांशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी 15 सितंबर की शाम बरेली-सीतापुर हाईवे पर चांदापुर कट से नए बन रहे रिंग रोड के पास की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुंशात रावत, कांस्टेबल रोहित कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.