Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौलाना अब्दुल्लाह सलीम प्रकरण: विधायक मुर्शीद आलम ने CM व डिप्टी CM को सौंपा मेमोरेंडम।
Araria News
मौलाना अब्दुल्लाह सलीम प्रकरण: विधायक मुर्शीद आलम ने CM व डिप्टी CM को सौंपा मेमोरेंडम।
More news from बिहार and nearby areas
- Bihar1
- Rajesh Yadav ❤️🥀👆👆🎥 ka 4/,4,20261
- रामनवमी पर जोगबनी में निकली भव्य शोभायात्रा, “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंजा शहर जोगबनी/अररिया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सीमावर्ती शहर जोगबनी में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। शाम करीब पाँच बजे स्थानीय पीपलेश्वर चौक से शुरू हुई यह शोभायात्रा गांधी चौक होते हुए भारत-नेपाल सीमा तक निकाली गई। यात्रा के मार्ग में हर ओर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर की सड़कों को भगवा झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जो धार्मिक उल्लास को और भी बढ़ा रहा था। शोभायात्रा में सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों के चेहरों पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम झलक रहा था। खासकर युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों पर झूमती और श्रीराम के गुणगान में लीन नजर आईं। इस भव्य आयोजन की सबसे आकर्षक झलकियां रहीं रामायण आधारित जीवंत प्रस्तुतियां। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से सजीव कर दिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झलकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान और सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां लोगों को शरबत, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूरे आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर जोगबनी के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, रितेश वर्मा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आदर्शों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। शोभायात्रा के समापन के साथ ही पूरा जोगबनी शहर भक्ति रस में डूबा नजर आया। देर रात तक “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनातन संस्कृति की परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत और मजबूत हैं, जितनी सदियों पहले थीं।1
- जलालगढ़ प्रखंड में जमीन सर्वे कार्य शुरू, ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में मकान एवं जमीन सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह सर्वे अभियान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भूमि अभिलेखों को अद्यतन करना और स्वामित्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। सर्वे टीम द्वारा गांव-गांव जाकर मकानों, प्लॉट और जमीन की मापी की जा रही है। साथ ही संबंधित कागजातों का सत्यापन भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के दौरान लोगों को अपने जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे खतियान, रसीद और पहचान पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि प्रक्रिया सही और पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके। इस अभियान से जहां एक ओर भूमि विवादों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभुकों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सर्वे कार्य में सहयोग करें और समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। प्रखंड क्षेत्र में सर्वे कार्य शुरू होने से लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है और कई ग्रामीण अपने पुराने कागजातों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्वे कार्य चरणबद्ध तरीके से सभी पंचायतों में किया जाएगा।1
- ऐसे नालायक छोड़ो को कुछ करना चाहिए प्रशासन भी ध्यान नहीं दिए इस बात का सीसीटीवी कैमरा अभी लगा हुआ रहता है इस पर भी किसी को पता नहीं चलता1
- सभी के फ़ोन में save होने चाहिए ये emergency हेल्पलाइन नंबर ! .#india #helplinenumber #emergencyhelpline #emergencyhelp #indianhelplinenumbers1
- Post by Araria News1
- हरचंदपुर में पशु चिकित्सा शिविर, 30 पशुओं का हुआ निःशुल्क इलाज जलालगढ़ प्रखंड के हरचंदपुर ग्राम एवं जलालगढ़ पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने खुरपका-मुंहपका (FMD), लंगड़ी, गला घोटू जैसे संक्रामक रोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जो दूषित पानी, चारे और संक्रमित पशुओं के संपर्क से फैलता है। यह रोग गाय, भेड़, बकरी और सूअर को प्रभावित करता है तथा दूध उत्पादन और कार्य क्षमता पर असर डालता है। डॉक्टर ने बताया कि विभाग द्वारा मुफ्त टीकाकरण और इलाज की सुविधा दी जा रही है। टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना देने पर घर-घर जाकर इलाज किया जाता है। शिविर में करीब 30 पशुओं का इलाज किया गया। इस मौके पर मानकेश्वर कुमार (पारा वेट), मुकेश मेहता, पशुपालक जीतन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- कलियुग की चरम सीमा! 😱 कलंक है ऐसी ममता पर! एक महिला 3 साल पहले अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति दर-दर की ठोकरें खाता रहा, बच्चों को अकेले पालता रहा। जब 3 साल बाद पत्नी मिली, तो शर्मिंदा होने के बजाय उसने जो कहा, उसे सुनकर रूह कांप जाएगी! 💔 #dpruttrakhand #Justice #Motherhood #BrokenFamily #SocialAwareness FacebookPost1