logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंदसौर में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने पहुंचे तो कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने उनके स्वागत के लिए चप्पल उतार ली।

13 hrs ago
user_जुर्म का पर्दाफाश
जुर्म का पर्दाफाश
Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

मंदसौर में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने पहुंचे तो कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने उनके स्वागत के लिए चप्पल उतार ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वाराणसी काशी रजक संघ द्वारा राष्ट्र संत संत गाडगे महाराज जी की 150 वी जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 23 फरवरी 2026, सोमवार को चौकाघाट पुलिस चौकी के पास भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा संत गाडगे महाराज जी के जीवन, स्वच्छता, सेवा एवं समाज सुधार से जुड़े संदेशों के पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही जनजागरूकता के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (जनसुनवाई हेल्पलाइन) आदि की जानकारी वाले पम्पलेट भी वितरित किए गए, ताकि आमजन आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं हेल्थ चेकअप शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी समाजहित में सेवा, स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। काशी रजक संघ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्री अंचित चौधरी, श्री उद्यम सिंह, श्री अरविन्द कन्नौजिया, श्री विकास कन्नौजिया, श्री प्रिन्स चौधरी आदि समाज बंधुओं, चिकित्सक दल एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। काशी रजक संघ वाराणसी
    1
    वाराणसी
काशी रजक संघ द्वारा राष्ट्र संत संत गाडगे महाराज जी की 150 वी जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 23 फरवरी 2026, सोमवार को चौकाघाट पुलिस चौकी के पास भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा संत गाडगे महाराज जी के जीवन, स्वच्छता, सेवा एवं समाज सुधार से जुड़े संदेशों के पम्पलेट वितरित किए गए।
साथ ही जनजागरूकता के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (जनसुनवाई हेल्पलाइन) आदि की जानकारी वाले पम्पलेट भी वितरित किए गए, ताकि आमजन आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
इसके अतिरिक्त एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं हेल्थ चेकअप शिविर  का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी समाजहित में सेवा, स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ।
काशी रजक संघ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्री अंचित चौधरी, श्री उद्यम सिंह, श्री अरविन्द कन्नौजिया, श्री विकास कन्नौजिया, श्री प्रिन्स चौधरी आदि समाज बंधुओं, चिकित्सक दल एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
काशी रजक संघ
वाराणसी
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • - सर्व समाज के 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह - समरसता का भाव,सेवा सहयोग राष्ट्रभक्ति, नशा मुक्त समाज,नारी सम्मान, शिक्षा व संस्कार,पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान करेंगे से हुए संकल्पित - पंच परिवर्तन के संदेशों से भी करवाया रूबरू, प्लास्टिक मुक्त रहा विवाह स्थल जोधपुर। आदर्श विद्या मंदिर स्थित केशव परिसर में रविवार को सेवा भारती की सर्वजातिय सामूहिक विवाह समिति की ओर से 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सुबह करीब 9 बजे से 23 जोड़ों के वर की बारातों के आने का क्रम शुरू हुआ। करीब 10 बजे जूना खेड़ापति मंदिर से विवाह स्थल पर 11 बजे पहुंची। पूरे रास्ते सभी बारातों का आधुनिक तरीके से पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। जोधपुर शहर की प्रसिद्ध सुंदर बैंड की स्वलहरियों के साथ नाचतेगाते बाराती विवाह स्थल पहुंचे, जहां तोरण रस्म करने के पश्चात शहर के प्रबुद्धनागरिक सहित संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सर्व समाज के करीब 5 हजार से ज्यादा लोग भी शामिल होकर वरवधू को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति के महामंत्री वरूण धनाडिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र, प्रांत संघ चालक हरदयाल वर्मा, जोधपुर संभागीय आयुक्त प्रतिभासिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष उर्मिला सुधीर अग्रवाल, सेवा भारती महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की ओर से सभी वर वधू को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।समरसता का भाव, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा, नशा मुक्त समाज, बेटी घर की लक्ष्मी, नारी सम्मान, शिक्षा का प्रचार, पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। रंग-बिरंगी पौशाक में सजी दुल्हनें और एक जैसी शूट में दुल्हों को तुलसी का पौधा और विवाह की तिथि लिखी गई श्रीराम जी तस्वीर भी भेंट की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र ने कहाँ की सात संकल्पों और पंच परिवर्तन के शपथ के साथ समरसता का भाव उत्पन्न होता है।सनातन धर्म में ऐसे कार्य होने चाहिए।आयोजन स्थल पर प्लास्टिक का प्रयोग 0 प्रतिशत देखने को मिला जो अपने आप में एक मजबूत संदेश देता है। इस तरह के आयोजन शहर सहित लोगों में अच्छा संदेश के साथ अनूठी पहचान बनती है। संभागीय आयुक्त प्रतिभासिंह ने कहा कि समरसता के साथ हुए विवाह समारोह अपने आप में अनूठी पहचान बनाता है, इससे धर्म मजबूत होेने के साथ ही परिवारों को संबल भी मिलता है। सेवा भारती महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहाँ की हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि नवदंपतियों को सम्मानपूर्वक, संस्कारयुक्त एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा प्रदान करना है। अंत में महासचिव धनाडिया ने की ओर से सहयोग करने वाले सभी विवाह समारोह में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों सहित कार्यकर्तााअों का आभार व्यक्त करते किया। कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर समारोह में राज्यसरकार के मंत्री केके विश्नोई, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, शहर विधायक अतुल भंसाली, जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी निर्मल गहलोत सहित संघ से जुड़े पदाधिकारी, शहर के प्रबुद्धजन भामाशाह सामाजसेवी भी शामिल हुए। महिला शक्ति का रहा पूरा सहयोग, विवाह स्थल पर मांडी रंगोलियां समिति से व्यवस्थाओं में जुड़ी महिला शक्ति की ओर से भी सहयोग करते हुए वयवस्थाएं संभाली। इसके अलावा पूरे परिसर में मैन द्वार से लेकर स्टेज तक रंगोली सजाई गई। इसके अलावा 23 वधू की कुटियाओं पर भी सेवाएं देते हुए सहयोग किया गया। 23 जोड़ो ंका वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित राजेश दवे सहित 30 पंडितों की ओर से मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न करवाया गया।इसके अलावा 300 से ज्यादा कार्यकर्ता अलग अलग व्यवस्थाओं में भी शामिल हुए। उपहार में देने वाली सभी सामग्रियों की लगाई प्रदर्शनी समारोह स्थल को रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाने के साथ ही आयोजन स्थल पर 23 जोड़ों विवाह के पश्चात सौंपे जाने वाले उपहार सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इनमें घर गृहस्थी की संपूर्ण सामग्री के साथ बैड,श्रृंगार की सामग्री, भगवान राम की फ्रेम सहित करीब 1 लाख से ज्यादा की वस्तुएं शामिल की गई। प्रत्येक जोड़े को आवश्यक गृहस्थी सामग्री, वस्त्र एवं उपयोगी सामग्री भेंट जैसे घर में पलंग बिस्तर साड़ियां घरेलू बर्तन गैस का चूल्हा अलमारी जैसे अन्य उपयोगी सामान प्रदान की गई। समिति के पदाधिकारियों ने जोड़ों को मनुहार से करवाया भोजन महामंत्री वरुण धनाड़िया ने बताया की अंत में जोड़ों को साथ बैठाकर मारवाड़ी परंपरा के अनुसार मनुहार करते हुए भोजन करवाया गया। विवाह समिति से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से मनुहार भी की गई।शाम करीब 5 बजे तक सभी जोड़ों को सुख दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हुए विदाई दी गई।मंच संचालन हिमांशु शर्मा और जितेंद्र गौड ने किया।
    1
    - सर्व समाज के 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह 
-  समरसता का भाव,सेवा सहयोग राष्ट्रभक्ति, नशा मुक्त समाज,नारी सम्मान, शिक्षा व संस्कार,पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान करेंगे से हुए संकल्पित
- पंच परिवर्तन के संदेशों से भी करवाया रूबरू, प्लास्टिक मुक्त रहा विवाह स्थल
जोधपुर। आदर्श विद्या मंदिर स्थित केशव परिसर में रविवार को सेवा भारती की सर्वजातिय सामूहिक विवाह समिति की ओर से 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
सुबह करीब 9 बजे से 23 जोड़ों के वर की बारातों के आने का क्रम शुरू हुआ। करीब 10 बजे जूना खेड़ापति मंदिर से विवाह स्थल पर 11 बजे पहुंची। पूरे रास्ते सभी बारातों का आधुनिक तरीके से पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। जोधपुर शहर की प्रसिद्ध सुंदर बैंड की स्वलहरियों के साथ नाचतेगाते बाराती विवाह स्थल पहुंचे, जहां तोरण रस्म करने के पश्चात शहर के प्रबुद्धनागरिक सहित संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सर्व समाज के करीब 5 हजार से ज्यादा लोग भी शामिल होकर वरवधू को आशीर्वाद दिया। 
आयोजन समिति के महामंत्री वरूण धनाडिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र, प्रांत संघ चालक हरदयाल वर्मा, जोधपुर संभागीय आयुक्त प्रतिभासिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष उर्मिला सुधीर अग्रवाल, सेवा भारती महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की ओर से सभी वर वधू को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।समरसता का भाव, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा, नशा मुक्त समाज, बेटी घर की लक्ष्मी, नारी सम्मान, शिक्षा का प्रचार, पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। 
रंग-बिरंगी पौशाक में सजी दुल्हनें और एक जैसी शूट में दुल्हों को तुलसी का पौधा और विवाह की तिथि लिखी गई श्रीराम जी तस्वीर भी भेंट की गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र ने कहाँ की सात संकल्पों और पंच परिवर्तन के शपथ के साथ समरसता का भाव उत्पन्न होता है।सनातन धर्म में ऐसे कार्य होने चाहिए।आयोजन स्थल पर प्लास्टिक का प्रयोग 0 प्रतिशत देखने को मिला जो अपने आप में एक मजबूत संदेश देता है। इस तरह के आयोजन शहर सहित लोगों में अच्छा संदेश के साथ अनूठी पहचान बनती है।
संभागीय आयुक्त प्रतिभासिंह ने कहा कि समरसता के साथ हुए विवाह समारोह अपने आप में अनूठी पहचान बनाता है, इससे धर्म मजबूत होेने के साथ ही परिवारों को संबल भी मिलता है। 
सेवा भारती महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहाँ की हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि नवदंपतियों को सम्मानपूर्वक, संस्कारयुक्त एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा प्रदान करना है।
अंत में महासचिव धनाडिया ने की ओर से सहयोग करने वाले सभी विवाह समारोह में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों सहित कार्यकर्तााअों का आभार व्यक्त करते किया। कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर समारोह में राज्यसरकार के मंत्री केके विश्नोई, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, शहर विधायक अतुल भंसाली, जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी निर्मल गहलोत सहित संघ से जुड़े पदाधिकारी, शहर के प्रबुद्धजन भामाशाह सामाजसेवी भी शामिल हुए। 
महिला शक्ति का रहा पूरा सहयोग, विवाह स्थल पर मांडी रंगोलियां
समिति से व्यवस्थाओं में जुड़ी महिला शक्ति की ओर से भी सहयोग करते हुए वयवस्थाएं संभाली। इसके अलावा पूरे परिसर में मैन द्वार से लेकर स्टेज तक रंगोली सजाई गई। इसके अलावा 23 वधू की कुटियाओं पर भी सेवाएं देते हुए सहयोग किया गया। 23 जोड़ो ंका वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित राजेश दवे सहित 30 पंडितों की ओर से मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न करवाया गया।इसके अलावा 300 से ज्यादा कार्यकर्ता अलग अलग व्यवस्थाओं में भी शामिल हुए। 
उपहार में देने वाली सभी सामग्रियों की लगाई प्रदर्शनी
समारोह स्थल को रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाने के साथ ही आयोजन स्थल पर 23 जोड़ों विवाह के पश्चात सौंपे जाने वाले उपहार सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इनमें घर गृहस्थी की संपूर्ण सामग्री के साथ बैड,श्रृंगार की सामग्री, भगवान राम की फ्रेम सहित करीब 1 लाख से ज्यादा की वस्तुएं शामिल की गई। प्रत्येक जोड़े को आवश्यक गृहस्थी सामग्री, वस्त्र एवं उपयोगी सामग्री भेंट जैसे घर में पलंग बिस्तर साड़ियां घरेलू बर्तन गैस का चूल्हा अलमारी जैसे अन्य उपयोगी सामान प्रदान की गई। 
समिति के पदाधिकारियों ने जोड़ों को मनुहार से करवाया भोजन
महामंत्री वरुण धनाड़िया ने बताया की अंत में जोड़ों को साथ बैठाकर मारवाड़ी परंपरा के अनुसार मनुहार करते हुए भोजन करवाया गया। विवाह समिति से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से मनुहार भी की गई।शाम करीब 5 बजे तक सभी जोड़ों को सुख दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हुए विदाई दी गई।मंच संचालन हिमांशु शर्मा और जितेंद्र गौड ने किया।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिकंद्राराऊ मंडी गांधीगंज स्थित मंदिर श्री भोलेबाबा (रामलीला मैदान) में मंदिर की वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। सायंकाल अरुण पचौरी के श्री बालाजी जागरण मंडल के द्वारा भव्य शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर मंदिर की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रबीन कुमार वार्ष्णेय (डौबी), प्रबंधक अजय चौधरी, वीरेन्द्र गुप्ता, शिरोमणि वार्ष्णेय, विमल माहेश्वरी (तेल वाले), राजेन्द्र अग्रवाल, रमेश माहेश्वरी, सतीश चन्द्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा अंत में प्रसाद वितरण किया
    2
    सिकंद्राराऊ मंडी गांधीगंज स्थित मंदिर श्री भोलेबाबा (रामलीला मैदान) में मंदिर की वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
सायंकाल अरुण पचौरी के श्री बालाजी जागरण मंडल के द्वारा भव्य शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर मंदिर की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रबीन कुमार वार्ष्णेय (डौबी), प्रबंधक अजय चौधरी, वीरेन्द्र गुप्ता, शिरोमणि वार्ष्णेय, विमल माहेश्वरी (तेल वाले), राजेन्द्र अग्रवाल, रमेश माहेश्वरी, सतीश चन्द्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा अंत में प्रसाद वितरण किया
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Etmadpur, Agra•
    15 hrs ago
  • *देखते रहिए* *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ की* *पल-पल की अपडेट* *जिला मीडिया प्रभारी बन्टू सिंह* फिरोजाबाद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद*
    4
    *देखते रहिए* 
*तेज इंडिया लाइव न्यूज़ की* 
*पल-पल की अपडेट* 
*जिला मीडिया प्रभारी बन्टू सिंह* 
फिरोजाबाद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद*
    user_वरिष्ठ पत्रकार बन्टू सिंह
    वरिष्ठ पत्रकार बन्टू सिंह
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गाजियाबाद के ग्राम पचारा में दर्जनों 'राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शव मिलने से मचा हड़कंप!
    1
    गाजियाबाद के ग्राम पचारा में दर्जनों 'राष्ट्रीय  पक्षी  मोरों के शव मिलने से मचा हड़कंप!
    user_जुर्म का पर्दाफाश
    जुर्म का पर्दाफाश
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • समस्तीपुर/ बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस राहुल गांधी का पुतला फूंका। ए आई समिट के दौरान पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। समस्तीपुर/ बिहार! ए आई समिट के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरेश साहू ने किया संचालन जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेडियम मार्केट से जुलूस निकालकर समाहरणालय होते हुए अस्पताल गोलंबर पहुंचा जहां लोगों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को देशद्रोही बताया। मौके पर आयोजित सभा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के ईसारे पर कांग्रेस देश की छवि खराब कर रही है। एआई समिट के दौरान राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है जिसे देश की छवि खराब हुई है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता/ मनोज सिंह /श्याम पासवान/ राकेश राज/ रौशन यादव/ सुशील पासवान/ कृष्ण गोपाल शर्मा/ अविनाश सिंह चंदेल /राजीव कुमार/ धर्मेंद्र पोद्दार /राजीव कुमार यादव /राजू पटेल /प्रशांत कुमार /अभिनय कुमार बबलू कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता समस्तीपुर से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एआई समिट के दौरान पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर शहर में जुलूस के साथ विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन की तस्वीर के साथ भाजपा नेताओं ने क्या कुछ कहा है हम आपको रूबरू कराते। समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता के साथ कैमरामैन जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट।
    1
    समस्तीपुर/ बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस राहुल गांधी का पुतला फूंका। 
ए आई समिट के दौरान पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। 
समस्तीपुर/ बिहार! 
ए आई समिट के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरेश साहू ने किया संचालन जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा ने की। 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेडियम मार्केट से जुलूस निकालकर समाहरणालय होते हुए अस्पताल गोलंबर पहुंचा जहां लोगों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। 
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को देशद्रोही बताया। 
मौके पर आयोजित सभा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के ईसारे पर कांग्रेस देश की छवि खराब कर रही है। 
एआई समिट के दौरान राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र  टिप्पणी की गई है जिसे देश की छवि खराब हुई है। 
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता/ मनोज सिंह /श्याम पासवान/ राकेश राज/  रौशन यादव/ सुशील पासवान/ कृष्ण गोपाल शर्मा/ अविनाश सिंह चंदेल /राजीव कुमार/ धर्मेंद्र पोद्दार /राजीव कुमार यादव /राजू पटेल /प्रशांत कुमार /अभिनय कुमार बबलू कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता समस्तीपुर से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एआई समिट के दौरान पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर शहर में जुलूस के साथ विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन की तस्वीर के साथ भाजपा नेताओं ने क्या कुछ कहा है हम आपको रूबरू कराते। 
समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता के साथ कैमरामैन जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.