Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात,नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।
Star ToDay Samachar
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात,नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *“जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है*।” *अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर समस्त युवा शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं* *युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान* *“जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है*।” *अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर समस्त युवा शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं* *युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान* देश और प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों को लेकर गंभीर संकट से जूझ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान देने के बजाय अनेक मौकों पर लाठीचार्ज, मुकदमों और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और वर्षों तक नियुक्तियों का इंतजार युवाओं के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। जिस युवा शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए था, वही आज अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए। मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए। झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए। युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।1
- एटा/जलेसर: राजकीय नवीन हाई स्कूल कुसवा विकास खण्ड अवागढ के छात्र-छात्राएं कीचड़ युक्त बदहाल रास्ते से स्कूल जाने को हैं मजबूर। स्कूली बच्चों ने विद्यालय जाने वाले 1 किमी कच्चे रास्ता को बनवाने हेतु वीडियो बनाकर लगाई डीएम से गुहार।1
- जिला हाथरस युवा जिला अध्यक्ष मंगलेश यादव , जिला हाथरस महामंत्री राजू कुमार समाज सेवक, जिला हाथरस उपाध्यक्ष विश्वजीत आर्य, सादाबाद तहसील अध्यक्ष विक्रम वर्मा जी और हमारे किसान मौजूद रहे जिला हाथरस युवा जिला अध्यक्ष मंगलेश यादव , जिला हाथरस महामंत्री राजू कुमार समाज सेवक, जिला हाथरस उपाध्यक्ष विश्वजीत आर्य, सादाबाद तहसील अध्यक्ष विक्रम वर्मा जी और हमारे किसान मौजूद रहे3
- हर घर तिरंगा के तहत पुरदिलनगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा... ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को पुरदिल नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री सोमेश यादव सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। भाजपा जिला महामंत्री सोमेश यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करे और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में योगदान दे। आयोजकों ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के समापन पर लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत से जुड़े लोगों, युवाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।1
- आगरा में हुई बुधवार को मुसराधार बारिश में नगर निगम की व्यवस्थाएं हुई फेल ड्रेनेज सिस्टम हुए धराशाई आगरा में हुई मुसराधार बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की पोल खोल दी | सड़कों पर भरा पानी ड्रेनेज व्यवस्था एक बार फिर सवालो के घेरे मे आखिरकार आगरा वासियों को कब तक झेलना पड़ेगा | सरकारे बदलती रही पर हर बरसात मे आगरा की ये सूरत नहीं बदली |विकास के दावे सिर्फ कागजो पर पटल पर विकास के ये है स्थिति कब तक होगा इसका निजी समाधान? Updated News-12/अगस्त/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट Please subscribe My Youtube Channal- नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- *एटा*। प्रधानमंत्री *श्री नरेन्द्र मोदी जी* के आह्वान पर पूरे देश में 9 से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे *‘हर घर तिरंगा अभियान’* के अंतर्गत मंगलवार को एटा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। *एटा*। प्रधानमंत्री *श्री नरेन्द्र मोदी जी* के आह्वान पर पूरे देश में 9 से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे *‘हर घर तिरंगा अभियान’* के अंतर्गत मंगलवार को एटा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कलेक्ट्रेट एटा से गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम तक निकाली गई विशाल *तिरंगा यात्रा* में हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर सहभागिता की। इस वर्ष राष्ट्रगीत *‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष* पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। यात्रा के दौरान "भारत माता की जय" और "वन्दे मातरम्" के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। प्रतिभागियों ने देशभक्ति, एकता और राष्ट्रगौरव का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। *आपका भाई* *अफसार अहमद बंटी* पूर्व जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, एटा *रिपोर्ट: पंकज कुमार* *ऑल इंडिया ब्यूरो चीफ*4
- *झारखंड में आधी रात को सो रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, मची चीख-पुकार!* झारखंड में देर रात सो रहे निहत्थे छात्रों पर पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया। इस बर्बर कार्रवाई में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से छात्रों में भारी आक्रोश है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आज 11 अगस्त झारखंड बंद का आह्वान किया। पूर्व JPSC अध्यक्ष को भी संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। ED ने भी जांच शुरू की।1