logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अनाधिकृत/अनफिट स्कूली वाहनों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अनाधिकृत/अनफिट स्कूली वाहनों, स्कूली बच्चों को ढोने वाले अन्य अवैध वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर/ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। *आज दिनांक: 20.04.2026 की कार्यवाही का विवरण* कुल 32 वाहनों का चालान किया गया। 03 वाहनों को थाना में निरुद्ध किया गया। कुल ₹2.61 लाख का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया। *स्कूली वाहनों पर विशेष कार्रवाई* स्कूल के नाम पंजीकृत एवं अन्य अनाधिकृत रूप से बच्चों को ढो रहे 11 वाहनों का चालान किया गया। 03 वाहनों को थाना रामकोला एवं कप्तानगंज में निरुद्ध किया गया। *मोटर साइकिलों पर कार्रवाई* कुल 10 मोटर साइकिलों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इनमें से 02 मोटर साइकिलों का मॉडिफाइड साइलेंसर/ध्वनि प्रदूषण के तहत चालान किया गया। *अनाधिकृत बसों पर कार्रवाई* बिहार से दिल्ली संचालित 02 अनाधिकृत बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। *विद्यालयी वाहन अनुश्रवण पोर्टल पर कार्यवाही* शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों को ऑनबोर्ड करते हुए, स्कूली वाहनों का निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। *विद्यालयों का विवरण* शपथ-पत्र एवं वाहनों का निरीक्षण विवरण UPISVMP पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु संबंधित विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है। *जनहित में अपील* अभिभावकगण एवं विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के परिवहन हेतु केवल मानक एवं फिट वाहनों का ही उपयोग किया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

5 hrs ago
user_Dileep sharma Patrakar
Dileep sharma Patrakar
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
e21d314b-cb95-409f-b646-e46cbb9b1015

*अनाधिकृत/अनफिट स्कूली वाहनों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अनाधिकृत/अनफिट स्कूली वाहनों, स्कूली बच्चों को ढोने वाले अन्य अवैध वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर/ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। *आज दिनांक: 20.04.2026 की कार्यवाही का विवरण* कुल 32 वाहनों का चालान किया गया। 03 वाहनों को थाना में निरुद्ध किया गया। कुल ₹2.61 लाख का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया। *स्कूली वाहनों पर विशेष कार्रवाई* स्कूल के नाम पंजीकृत एवं अन्य अनाधिकृत रूप से बच्चों को ढो रहे 11 वाहनों का चालान किया गया। 03 वाहनों को थाना रामकोला एवं कप्तानगंज में निरुद्ध किया गया। *मोटर साइकिलों पर कार्रवाई* कुल 10 मोटर साइकिलों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इनमें से 02 मोटर साइकिलों का मॉडिफाइड साइलेंसर/ध्वनि प्रदूषण के तहत चालान किया गया। *अनाधिकृत बसों पर कार्रवाई* बिहार से दिल्ली संचालित 02 अनाधिकृत बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। *विद्यालयी वाहन अनुश्रवण पोर्टल पर कार्यवाही* शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों को ऑनबोर्ड करते हुए, स्कूली वाहनों का निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। *विद्यालयों का विवरण* शपथ-पत्र एवं वाहनों का निरीक्षण विवरण UPISVMP पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु संबंधित विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है। *जनहित में अपील* अभिभावकगण एवं विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के परिवहन हेतु केवल मानक एवं फिट वाहनों का ही उपयोग किया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
    1
    पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
    user_Ravi Prakash
    Ravi Prakash
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ये है जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार, जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त कुशीनगर। जिले के पड़रौना तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तैनात कानूनगो हीरालाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन की पैमाइश के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर ही अगर इस तरह का भ्रष्टाचार होगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या वाकई सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। 👉 फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    ये है जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार, जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त
कुशीनगर। जिले के पड़रौना तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तैनात कानूनगो हीरालाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन की पैमाइश के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर ही अगर इस तरह का भ्रष्टाचार होगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या वाकई सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
👉 फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Media house पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Abulaish Ansari Kushinagr News
    1
    Post by Abulaish Ansari Kushinagr News
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • श्री श्री यूपी काली माई मंदिर पर आज भगवान शंकर वी पंचमुखी हनुमान जी के प्रतिमा का प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया इसी क्रम में पूजा अर्चना के बाद हवन का कार्यक्रम किया गया और हवन पूजन के बाद महा भंडारा वा जगराता का भी कार्यक्रम किया जा रहा है का भी आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में हवन पूजन में मौजूद पडरौना के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल संतोष कुमार मिश्रा आशुतोष कुमार दीक्षित उर्फ बड़े अजय शाह शुगर शाह रमाशंकर शाह अशोक सिंह शेषनाथ शाह राहुल शाह अनूप तिवारी मंटू सिंह अजय गुप्ता सजन शाह गुड्डू शाह आदि श्रधांलू गण मौजूद रहे
    4
    श्री श्री यूपी काली माई मंदिर पर आज भगवान शंकर वी पंचमुखी हनुमान जी के प्रतिमा का प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया इसी क्रम में पूजा अर्चना के बाद हवन का कार्यक्रम किया गया और हवन पूजन के बाद महा भंडारा वा जगराता का भी कार्यक्रम किया जा रहा है का भी आयोजित किया जा रहा है
इसी क्रम में हवन पूजन में मौजूद पडरौना के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल संतोष कुमार मिश्रा आशुतोष कुमार दीक्षित उर्फ बड़े
अजय शाह शुगर शाह रमाशंकर शाह अशोक सिंह शेषनाथ शाह राहुल शाह अनूप तिवारी मंटू सिंह अजय गुप्ता सजन शाह गुड्डू शाह आदि श्रधांलू गण मौजूद रहे
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मारपीट का वीडियो हुआ वायरल बताते चले कि यह वीडियो कोतवाली पडरौना के अंतर्गत कुशीनगर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल बताते चले कि यह वीडियो कोतवाली पडरौना के अंतर्गत सिधवा मिश्रौली चौकी के पास की बताई जा रही है पूरा मामला वहां गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ जमकर हुआ मार जिसमें दो लोग हुए घायल दोनों घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल चल रहा है इलाज यह वीडियो कल्याणी 19.04. 2026 की रात्रि की बताई जा रही है विवाद करने वाले युवक कई बार ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं पुलिस ने कई बार ईनकी गिरफ्तारी की है मार पिट के मामले मे लेकिन गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने वाले व्यक्तियों को छुड़ाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं और यह युवक आए दिन मारपीट करते रहते हैं इन लोगों को पुलिस प्रशासन का थोड़ा भी भय नहीं है इस झगड़े में जो युवक घायल है उनका नाम है वीरेंद्र पुत्र शंभू मद्धेशिया व दूसरा युवक सोनू मद्धेशिया पुत्र शंभू मद्धेशिया बताया जा रहा है दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वही मारने वालों में जिनका नाम मनीष पुत्र कमलेश अशरफ पुत्र आशिक अली विकास सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी विकास कुशवाहा प्रेम प्रदीप ऊर्फ जिउत पुत्र राजेश कुशवाहा
    1
    मारपीट का वीडियो हुआ वायरल बताते चले कि यह वीडियो कोतवाली पडरौना के अंतर्गत
कुशीनगर  मारपीट का वीडियो हुआ वायरल बताते चले कि यह वीडियो कोतवाली पडरौना के अंतर्गत सिधवा मिश्रौली चौकी के पास की बताई जा रही है पूरा मामला वहां  गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ जमकर हुआ मार  जिसमें दो लोग हुए घायल
दोनों घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल चल रहा है इलाज
यह वीडियो कल्याणी 19.04. 2026 की रात्रि की बताई जा रही है
विवाद करने वाले युवक कई बार ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं 
पुलिस ने कई बार ईनकी गिरफ्तारी की है मार पिट के मामले मे
लेकिन गांव के ही कुछ  व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने वाले व्यक्तियों को छुड़ाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं 
और यह युवक आए दिन मारपीट करते रहते हैं इन लोगों को पुलिस प्रशासन का थोड़ा भी भय नहीं है
इस झगड़े में जो युवक घायल है उनका नाम है वीरेंद्र पुत्र शंभू मद्धेशिया व दूसरा युवक सोनू मद्धेशिया पुत्र शंभू मद्धेशिया बताया जा रहा है दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
वही मारने वालों में जिनका नाम मनीष पुत्र कमलेश अशरफ पुत्र आशिक अली विकास सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी विकास कुशवाहा प्रेम प्रदीप ऊर्फ जिउत पुत्र राजेश कुशवाहा
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.